आज पटना स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री प्रदीप शेखावत जी एवं प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय श्री अनुप कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
'भारत रत्न' से सम्मानित, महान गायक और संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनकी कालजयी रचनाएँ और सुरीली आवाज देश और मानवता को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।
#BhupenHazarika जी 🙏
#BharatRatna
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ,
किंग कोहली! 🎉🏏
क्रिकेट के मैदान पर अपने अद्भुत कौशल, आक्रामक अंदाज, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले @imVkohli जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ !
#HappyBirthdayKingKohli
#Australia के मशहूर शेफ की रसोई तक पहुँचा हमारा #मखाना, बिहार की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बिहार के स्थानीय उत्पाद अब वैश्विक पहचान बना रहे हैं।
बिहार का मखाना, दुनिया की पसंद!
#Superfood#SamridhBihar#NDA4Bihar
पद्म विभूषण से सम्मानित, सुप्रसिद्ध लोक गायिका, 'बिहार कोकिला' श्रद्धेय शारदा सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
उनकी आवाज की झंकार सदैव हमारी स्मृतियों में गूंजती रहेगी।
#ShardaSinha जी 🙏
आज पटना स्थित @BJP4Bihar प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रभारी आदरणीय श्री @HarishD_BJP जी के बिहार आगमन पर अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बिहार की ऐतिहासिक धरा पर आपका हार्दिक स्वागत है। 🙏
@BJP4India
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित भाजयुमो कार्यालय में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित MLC डॉ. राहुल राज जी का भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज पटना के दीघा घाट पर भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय श्री आर. के. सिन्हा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्र, संगठन और समाज के प्रति उनका समर्पण एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏🏻
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आर. के. सिन्हा जी का आकस्मिक निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!
#श्रद्धांजलि
📍मुजफ्फरपुर ,30 अक्टूबर 2026
भाजपा जिला कार्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ–भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आगामी 2 नवंबर को मु० में आयोजित होने वाली पदयात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर पूर्वी एवं पश्चिमी जिला की संयुक्त बैठक में सम्मिलित हुआ।
@BJP4Bihar
भारतीय जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन का समाचार हृदय को अत्यंत व्यथित करने वाला है। उनका जाना मेरे लिए भी गहरी पीड़ा का विषय है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ उनके शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों के साथ हैं।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏
आज प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में सम्मिलित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहे ।
#BJP4Bihar#BiharBJP#Sangathan
बिहारशरीफ में मिले भव्य स्वागत, स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार। 🙏 #bjym के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनने पर सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वाले सभी शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद। ❤️
🚩 जय भाजपा! जय युवा मोर्चा!
वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, ओजस्वी वक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय प्रमोद महाजन जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन ! 🙏
#PramodMahajan
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी क प्रत्याशी श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह जी को शानदार विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस विजय के लिए सभी मतदाताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार। 🙏
#Tirhut#शिक्षक#MlcElection
कारगिल चौक गांधी मैदान, पटना में आयोजित होने वाले “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का आज सुबह निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री @ramkripalmp जी, संगठन महामंत्री श्रीमती प्रीति शेखर जी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बिहार
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! 🙏🚩
रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर संपूर्ण मानवता को मर्यादा, सत्य, धर्म और सदाचार का मार्ग दिखाने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
जय श्रीराम!