X-85, आज अनवरत धरने का तीसरा दिन समाप्त,,,,
RO/ARO पेपर रद्द करने का मुद्दा हो, TET का आंदोलन हो या TGT-PGT की पुरानी नियमावली का मामला,
हर जगह युवा अपनी बात लेकर खड़े हुए और अंततः सरकार को पीछे हटकर युवाओं की मांग माननी पड़ी,,,,
तो फिर Waiting List के मामले में इतनी देरी क्यों?
सरकार भी जानती है, अधिकारी भी जानते हैं और युवा भी जानते हैं कि आज नहीं तो कल इस मुद्दे पर फैसला करना ही पड़ेगा,,
फिर 35 लाख प्रभावित युवाओं को इतना लंबा इंतज़ार क्यों कराया जा रहा है?
जब अंत में बात माननी ही है, तो आज ही मान लीजिए।
किसी चीज़ को इतना मत तड़पाइए कि उसमें दर्द ही खत्म हो जाए और उम्मीद ही मर जाए।
“चिंगारी को हवा मत समझिए साहब,
वक्त आने पर यही चिंगारी आग बन जाती है।”
युवा बार-बार सड़क पर आना नहीं चाहता, वह बस न्यायपूर्ण समाधान चाहता है।
सरकार युवाओं की बात सुने और Waiting List पर जल्द निर्णय लेकर लाखों परिवारों की उम्मीद को ज़िंदा रखे।
क्योंकि इतिहास गवाह है,
जब युवा अपनी मांग पर अडिग होता है,
तो अंततः सत्ता को भी संवाद और समाधान की राह पर आना पड़ता है।
अब सवाल सिर्फ इतना है
जब फैसला करना ही है, तो इतना इंतज़ार क्यों?
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
#UPSSSC
#upssscwaitinglistlagukro
#UPSSSC_waiting_list
#brijeshpathakcm
#myogiadityanath
#UPCMOFFICIAL
#Kesavprasadmourya
#YOGIADITYNATH