पहले चीन अपने जवानों द्वारा बर्फ़ के बीच मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करते हुए एडिटेड वीडियो जारी करता था
ITBP ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर 18000 फ़ीट की ऊँचाई पर योग करते हुए एक असली वीडियो जारी करके जवाब दे दिया है 😎
ज़्यादातर कुत्ते
पागल नहीं होते
न ज़्यादातर जानवर
हमलावर
ज़्यादातर आदमी
डाकू नहीं होते
न ज़्यादातर जेबों में चाकू
ख़तरनाक तो दो चार ही होते लाखों में
लेकिन उनका आतंक चौंकता रहता हमारी आँखों में!
कुँवर नारायण
समय, मुझे सुनाओ वह कहानी
जब व्यर्थ पड़ चुके हों शब्द,
अस्वीकार किया जा चुका हो सच,
और बाक़ी न बची हो जूझने की शक्ति
तब भी किसी ने छोड़ा न हो प्रेम,
तजी न हो आसक्ति,
झुठलाया न हो अपना मोह।
अशोक वाजपेयी
श्री राम जय राम जय जय राम 🙏💐💐💐
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसंपदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम् ॥
बंदउँ बालरूप सोइ रामू।
सब सिधि सुलभ जपत जिसु नामू॥
मंगल भवन अमंगल हारी।
द्रवउ सो दसरथ अजिर बिहारी॥
श्री राम नवमी की हार्दिक बधाई।
🪷जय श्री राम🪷🚩🚩