यज्ञोपवीत समय पर हो गया था परंतु जनेऊ धारण करने के अपने यम-नियम होते हैं अतः आलस्य के चलते कभी भी पहन नहीं पाया । परंतु पिछले दिनों टीवी से लेकर ट्विटर तक मेरी हर बात में तमाम लोगों को मेरा जनेऊ झलका । हर समय जनेऊ का ताना । तो आज फिर से इसको विधिवत धारण किया, प्रयास रहेगा इस बार निरंतरता बनी रहे 😎
तो मेरे हर कमेंट में जनेऊ देखने वालों को सूचना देते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरी बात में हो न हो, मेरे तन पर अब ज़रूर है 😍
इसी तरह कुछ दिन पहले रामचरितमानस पर दिलीप मंडल द्वारा पूछा गया था कि गोस्वामी तुलसीदास ने “शूद्रों” को लेकर जो लिखा है, अगर ब्राह्मणों के लिये लिखा होता तो क्या उन्हें स्वीकार होता !
प्रत्युत्तर में मैंने रामचरितमानस से एक दर्जन से अधिक दोहे निकाल कर प्रस्तुत किये थे जहां गोस्वामी जी ने कलयुगी ब्राह्मणों को “विप्र निरक्षर लोलुप कामी” जैसे अलंकारों से संबोधित किया है । उन्हें अनपढ़, लालची, व्याभिचारी, वेदों को बेचने वाला और जाने क्या-क्या बताया है ।
मंडल तो ख़ैर इस लंबे थ्रेड में टैग होने के बावजूद इग्नोर मार गये परंतु मुझे नियमित रामचरितमानस पढ़ने की लत लग गयी । इसके लिये स्वामी प्रसाद मौर्य का भी धन्यवाद 🥹
ब्रह्म को नहीं जानता अतः सही अर्थों में ब्राह्मण नहीं हूँ । “वर्ण” की जगह अंग्रेज़ों की दी हुई “जाति” से बंधा हूँ इसलिए इसे लेकर न कभी गर्व रहा, न हीनता । परंतु रात-दिन मेरी जाति को मुद्दा बनाने वाले लोगों के चलते जीवन-शैली में जो बदलाव आया है, वो एक सुखद अनुभव है 🙏
राहुल गांधी गुजरात को नव वर्ष की बधाई दे रहे हैं और उत्तराखण्ड को स्थापना दिवस की क्योंकि कांग्रेस दोनों जगह नंबर दो की पार्टी है
केजरीवाल सिर्फ गुजरातियों को बधाई दे रहे हैं क्योंकि उन्हें उत्तराखण्ड में चुनाव नहीं लड़ना
विपक्ष में नंबर दो की पार्टी सपा को दोनों ही जगह चुनाव नहीं लड़ना इसलिए अखिलेश यादव गुजरात और उत्तराखण्ड का नाम सिर्फ मोदी/योगी को कोसते समय लेते हैं 😎
#राजनीति_के_रंग
वो उड़ते हुए बस ‘इंतख़ाब’ के वक़्त ही क्यों आते हैं
जितना कहते हैं ‘आक़ा’ उतना कहकर चले जाते हैं
जो नक़ली ‘ख़ैर-ख़्वाह’ आब की जगह आग लाते हैं
जब अपनों पर जुल्म होता है तो कहाँ गुम हो जाते हैं
ये तो ‘सियासत के ख़ानाबदोश सौदागर’ कहलाते हैं
ये तो उसी हिसाब से ही मुँह खोलते हैं जितना पाते हैं
सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में जवाहर लाल नेहरु के दादा गंगाधर नेहरू को मुगलों के जमाने में दिल्ली का कोतवाल बताया है
लिखा है कि इंदिरा जी के घर में उनकी फोटो लगी थी
#Belonging
नेपाल में तबाही के बाद पाकिस्तान में चीनी डैम इंजीनियरिंग का कमाल
पाँच साल से तरबेला डैम का ये हिस्सा चीनी कंपनी बना रही थी, अरबों रुपये खर्च हो गया, आज ऐसा टूटा कि पूरा डैम ही खतरे में पड़ गया
चीनी तकनीक की पोल असल में पाकिस्तान ही खोलता है, पहले ऑप सिंदूर में चीनी हथियारों की औक़ात दिखाई, अब चीन की बहुचर्चित टेक्नोलॉजी की असलियत सामने आई
डैम फ़ूल्स 😎
BIG BREAKING 🚨
Pakistan’s Chinese-backed T5 hydropower project at Tarbela Dam is in trouble after a safety wall broke 🔓
MASSIVE amounts of Water have entered the T5 tunnel 🌊
Pakistani and Chinese workers are being evacuated.
The project, already facing corruption allegations, now raises serious questions about construction quality and safety.
राहुल गांधी की दीवाली 😎
जी करता है ख़ुद ही घोंट दें, अपने अरमानों का गला
देख के दुनिया की दीवाली, दिल मेरा चुपचाप जला 🔥
मनोज कुमार और माला सिन्हा
फिल्म “ हरियाली और रास्ता”
1962
#दिवाली#बाइस्कोप
बाल्मीकि रामायण में माँ सीता कहती हैं
मम भर्ता महातेजा वयसा पञ्चविंशकः।
अष्टादश हि वर्षाणि मम जन्मनि गण्यते॥ ६॥
"जब हमारा विवाह हुआ उस समय मेरे पति श्रीराम की अवस्था पच्चीस वर्ष की थी और मेरी अवस्था अठारह वर्ष की थी।"
कुछ जाहिल भ्रम फैलाते रहेंगे, आप सच जानते रहिये