2018 में आया था प्रमोशन विषयक पहला आदेश,अब 2023 पूर्ण होने को है।यदि शिक्षक कोई कार्य समय से पूर्ण नही कर पाता तो तुरंत वेतन अवरुद्ध..न समय से प्रमोशन,न ट्रांसफर,शिक्षक बेबस।जब कुछ करना नही,तो सपने क्यों दिखाए जाते हैं??
#Pramotion_in_basic@DrDCSHARMAUPPSS
#Jaipur: स्कूलों में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ा प्रकरण
प्रमुख शिक्षा सचिव व प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को हाईकोर्ट ने किया तलब, 18 अक्टूबर को अदालत में रिकॉर्ड सहित हाजिर होने के दिए आदेश...
#RajasthanWithFirstIndia#HighCourt@vyaskamalkant
मुद्दा चुनाव का:-
हम पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि तो देते हैं , लेकिन इन जवानों को पुरानी पेंशन नही देना चाहते। हम उन्हें शहीद लिखते हैं , बोलते हैं , लेकिन उन्हें शहीद का दर्ज़ा नहीं देते ..
#OPSforParamilitry#PulwamaTerrorAttack#voteforOPS#ops
अमरिका की एक रिटायर्ड शिक्षिका पेन्शन शंखनाद आंदोलन के दौरान आग्रा मे हमसे मिली..l उस वक्त वह कहती है कि उन्हे 65% लास्ट सॅलरी का पेन्शन मे मिलता है और इसलिये व अपने पोते पोतियों के साथ दुनिया घूम रही है..l
पुरानी पेन्शन जिंदाबाद..
#WeWantOPS
#शिक्षक_सम्मान_बचाओ
प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों ने लखनऊ पहुँचकर स्पष्ट कर दिया कि शिक्षक सरकार से नहीं ,महानिदेशक महोदय की कार्यप्रणाली से त्रस्त हो चुका है।वार्ता में महासंघ के अध्यक्ष जी ने स्पष्ट कहा कि अकारण शिक्षकों के निलंबन व वेतन अवरुद्ध किये जा रहे हैं ।निलंबन से सेवा में बहाली का न्यूनतम रिश्वत एक लाख है ।उन्होंने कहा कि आप चाहें तो सोशल मीडिया या समाचार पत्र के माध्यम से सीधे सर्वे करा सकते हैं कि निलंबन या वेतन बहाली पर रिश्वत की दर क्या है ।शिक्षक बता देंगे कि भ्रष्टाचार का हाल क्या है।मुख्यमंत्री जी के आदेश पर प्रत्येक विभाग में बंपर प्रमोशन हुआ है लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग में गत 6 वर्षों से एक भी प्रमोशन नहीं हुआ क्योंकि बीएसए के काम भी लखनऊ से संचालित हैं।मगर महोदय हैं कि शिक्षक हित की एक भी बात नहीं सुनना चाहते ।
सरकार भी निर्णय ले कि 5 लाख बेसिक शिक्षक व 65 हज़ार माध्यमिक शिक्षक व उनके परिवारों को अपमानित करने की स्वतंत्रता इन महोदय को न दी जाये।
अपने हितों व सम्मान के रक्षार्थ प्रदेश भर के शिक्षक अपना अवकाश लेकर गये थे लेकिन इनके निर्देश पर कल निरीक्षण करने वाले अधिकारियों ने शिक्षकों से यह कहते हुए अभद्रता की है कि “बहुत धरने पर जाते हो ,तुमको निलंबित करके नेता बना देंगे ,धरने पर जाना भूल जाओगे”।यह निरीक्षण कर्ता भ्रष्ट अधिकारी शिक्षकों को डरा नहीं पायेंगे ,न ही लोकतंत्र में अपने आबाज उठाने से रोक पायेंगे ।यह शिक्षकों और सरकार को आपस में लड़ाने का षड्यंत्र रच रहे हैं जिससे शिक्षक सरकार से लड़ते रहें और यह सुरक्षित रहें।लेकिन शिक्षक इनके षड्यन्त्र को जान चुका है और इनके भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आख़िरी सांस तक संघर्ष करेगा ।