गोदी मीडिया वे आज तक समेत कल रात के सूत्र धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे 🤣
कहने वाले चिला चिला कर बोल रहे हैं धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है!!
#धर्मेन्द्र_प्रधान_इस्तीफा😉😄😄
दिल्ली जाम मतलब दिल्ली जाम।
हर कोने में 10-20 हजार छात्र।
जंतर मंतर नहीं है, CP का सेंट्रल पार्क है।
सिर्फ दलित नहीं है, सिर्फ पिछड़े नहीं है, सिर्फ सवर्ण नहीं हैं, सिर्फ मुसलमान नहीं हैं, सिर्फ किसान नहीं हैं, सिर्फ बेरोजगार नौजवान नहीं हैं। सब है सब।
सत्ता में बैठे बेऔलाद और बेगैरत नेता क्या जानें एक पिता का दर्द, जिसका नौजवान होनहार बच्चा सिस्टम की भेंट चढ़ गया और सत्ताधीश इस मुद्दे की जिम्मेदारी तो छोड़ो, बात तक नहीं करते हैं।
धिक्कार है ऐसे नेताओं पर।
आज देश की राजधानी दिल्ली में लोकतांत्रिक रूप से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों , छात्राओं और महिलाओं पर भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा जिस तरह लाठीचार्ज किया गया, वह बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
जो सरकार एक तरफ "महिला आरक्षण", "महिलाओं का सम्मान" और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे नारे देती है, वही सरकार जब अपनी बात रखने आई बेटियों और युवाओं पर डंडे बरसाती है, तो उस सरकार का दोहरा चरित्र पूरे देश के सामने उजागर हो जाता है।
युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब संवाद और समाधान से दिया जाना चाहिए, दमन और लाठी से नहीं। सत्ता के अहंकार में जनता की आवाज़ दबाने की हर कोशिश लोकतंत्र को कमजोर करती है।
जंतर-मंतर से लेकर देश की संसद के बाहर तक हुआ आज का प्रदर्शन व्यवस्था के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश का प्रतीक है। देश के युवाओं ने अन्याय और दमन के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से जो आक्रोश प्रकट किया वो देश में नई क्रांति का आगाज करेगा |
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को कहना चाहता हूं कि लोकतंत्र में असहमति कोई अपराध नहीं है, युवाओं के सवालों का उत्तर संवाद, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से दिया जाना चाहिए, न कि पुलिस बल और लाठीचार्ज से ,ऐसे में समय रहते सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों के आदर्शो को समझने की आवश्यकता है |
@PMOIndia
सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में खूब सारे पद बढ़ाए गए हैं इसके लिए सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन इसमें नए बच्चों को भी शामिल करना चाहिए, क्योंकि एक भर्ती प्रक्रिया में लगभग 4 साल लग जाते हैं, और बीच में पद बढ़ाने से नई भर्ती भी देरी से आती है इसलिए आपसे निवेदन है कि इनको भी मौका दिया जाए 🙌🙏
#RPSC_2ndGrade_Form_Reopen
भरतपुर धौलपुर सहित देश के 9 राज्यों के जाटों को आरक्षण नहीं मिला हुआ है । ये युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात है । आओ सब मिलकर भरतपुर धौलपुर के युवाओं को न्याय दिलाने की हुंकार भरे ।
#भरतपुर_चलो
हनुमान सेना में योद्धाओं.....
जो लोग बोल रहे थे कि हनुमान को भरतपुर में घुसने नहीं देंगे उन लोगों को जवाब लाखों की तादाद में पहुंचकर देना है, ताकि उनको भी पता लगे कि भरतपुर के राजा कौन थे और कौन है.......
#भरतपुर_चलो@hanumanbeniwal
दिखाना है और बताना है उन लोगों को कि भरतपुर के राजा कौन थे और कौन है..जो बोल रहे थे कि हनुमान बेनीवाल को घुसने नहीं देंगे भरतपुर में....
इसलिए अधिक अधिक संख्या में 5 मिनट बाद इस हैशटैग पर पोस्ट करनी है.......
#भरतपुर_चलो@hanumanbeniwal
जो व्यक्ति खुले मंच से दूसरी जाति के राजनेताओं को वोट ना डालने की धमकी देता हो,
वो दूसरी जाति के युवाओ को RAS,RPS बनने देगा क्या?
@narendramodi
जी आपकी राजस्थान सरकार ने इस व्यक्ति को RPSC का अध्यक्ष बना दिया है 🤬
राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर किसी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा को ही राजनीति का हथियार बना दिया जाए तो यह बेहद चिंताजनक है।
नागौर सांसद श्री @hanumanbeniwal जी की सुरक्षा कम करना केवल एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाने जैसा संदेश देता है।
क्या राजस्थान सरकार और प्रशासन अब निष्पक्षता छोड़ राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं?
अगर किसी नेता की सुरक्षा उसकी विचारधारा या सरकार की आलोचना पर तय होने लगे, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।
भजनलाल सरकार को राजनीतिक विरोध और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को अलग-अलग रखना चाहिए। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूँ कि सांसद श्री #HanumanBeniwal की सुरक्षा की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें उचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। @PoliceRajasthan@Rajeev_ips@RajCMO@PMOIndia@AmitShah