#बांसवाड़ा रुम पर रहने वाली लड़की को बंधक बनाकर ग़लत हुआ है जो कि अभी तक बोलने कि हालत में नहीं है ! आज बेटियां सुरक्षित नहीं है!
@BanswaraPolice उक्त मामले कि जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार करें!
@RajPoliceHelp
धम्बोला हादसे में कटारा दम्पति की मौत पर शासन-प्रशासन जवाब दे। यदि जांच में चालक की लापरवाही या नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाए। @IgpUdaipur@DungarpurP#कटारा_दम्पति_को_न्याय_दो
धम्बोला शराबी मारुती चालक के चपेट मे आदर्श गांव के कटारा दम्पति की मौत हो गई है !
हम शासन प्रशासन से मांग करते है की मारुती चालक के खिलाफ BNS 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही हो पीड़ित परिवार को अधिकतम मुआवजा दिया जाये अन्यथा बड़ा आंदोलन खड़ा होंगा!
#कटारा_दम्पति_को_न्याय_दो
जिला बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में दलित युवक राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में मौत बेहद दुखद,गंभीर और चिन्ताजनक है।
परिजनों के अनुसार, पुलिस की पिटाई के बाद राजेश की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। अब हवालात के अंदर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजेश पानी पीने की हालत में तक नजर नहीं आ रहा है और पुलिसकर्मी के हाथ छोड़ते ही वह जमीन पर गिर जाता है। यह वीडियो पुलिस की भूमिका और पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पुलिस कह रही है कि पहले राजेश की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन सवाल यह है कि अगर राजेश की हालत इतनी खराब थी तो उसे समय रहते इलाज क्यों नहीं दिया गया?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस के बचाव में परिजनों से तहरीर लेकर दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। अगर हत्या हुई थी, तो राजेश पुलिस की हवालात में क्यों था? और अगर वह पुलिस हिरासत में सुरक्षित था, तो हवालात के अंदर उसकी हालत इतनी गंभीर कैसे हुई?
दातागंज थाने के CCTV फुटेज को तत्काल सुरक्षित कर सार्वजनिक किया जाए। पुलिस हिरासत में हुई इस मौत की जांच उसी पुलिस तंत्र से नहीं, बल्कि स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय एजेंसी से कराई जाए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी जवाब दें कि दलित युवक राजेश कोरी की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है?
@UPGovt से हमारी मांग है कि पुलिस हिरासत में हुई दलित युवक राजेश कोरी की मौत की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों को बचाने के बजाय उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा मृतक के परिवार को न्याय, सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए।
हमारी संवेदनाएँ भाई राजेश कोरी के शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
नगर परिषद् सलूम्बर नगर निकाय चुनाव 2026 में मुझे दायित्व सौंपने के लिए संगठन के सभी वरिष्ठ साथियों का हृदय से आभार जोहार। ये जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है।
एकजुट संगठन, मजबूत संकल्प और जनसेवा—यहीं हमारी पहचान है।
जय जोहार
जय आदिवासी
जय भीलप्रदेश
#viralvídeo ये व्यक्ति छोटे बच्चे को सीखा रहा है!
कैसे हमें बर्बाद होना है!
कैसे आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करना है!
ऐसे पंगु दिमाग़ के लोग समाज को गर्त की खाई में धकेल रहें है @PoliceRajasthan महोदय इसकी पहचान कर कार्यवाही होनी चाहिए!
#RakshaBandhan#रक्षाबंधन
सोशल मीडिया पर बैठकर लिख देना कि “मीणाओं का आरक्षण खत्म कर दो” आसान है, लेकिन उन बच्चों का संघर्ष देखना मुश्किल, जो अभावों में पढ़कर अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।
आरक्षण खैरात नहीं, ऐतिहासिक अन्याय के खिलाफ संवैधानिक अधिकार है। पहले संघर्ष समझिए, फिर अधिकार पर सवाल उठाइए।
#reservation #आरक्षण
#Tonk: नरेश मीना को लाया गया सआदत अस्पताल
मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया सआदत अस्पताल, जेल प्रशासन और कोतवाली थाना पुलिस कड़ी सुरक्षा के...
#RajasthanWithFirstIndia#NareshMeena
ऐसे लोग गिरगिट की तरह होते है पहले ये लोग आदिवासियों का अपमान करते है और फिर इधर उधर बात घुमाने लगते है। लेकिन जब तक माफ़ी नही मानते हैं इन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।
ऐसे ही लोगों ने हमारी संस्कृति, इतिहास और पहचान पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया। हमें इनकी राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। हमें सोशल मीडिया से लेकर किताबों तक, सड़क से लेकर संसद तक इन्हें जवाब देना होगा।
#मदन_राठौड़_माफी_मांगो
#संविधान_सभा_में_आदिवासी
आदिवासी समाज को यह बताने की जरूरत नहीं कि उसे कौनसा दिवस मनाना है और कौनसा नहीं। हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारे त्योहारों का फैसला कोई राजनीतिक दल नहीं, आदिवासी समाज स्वयं करेगा। जोहार!
#momsonn#nsfwtwtًً#मदन_राठौड़_माफी_मांगो
मदन राठौड़ आदिवासी दिवस को मजाक समझा है क्या?
आदिवासीयो के प्रति BJP और RSS की मानसिकता 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के दिख गयी✅ आदिवासी भाइयों BJP का बहिस्कार करो! आदिवासी एकता की ताकत दिखाओ!! जय जोहार जय आदिवासी जय बिरसा जय भीम जय ✊
#मदन_राठौड़_माफी_मांगो#Gobackbhajanlal
विश्व आदिवासी दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय जनजाति मंत्री जुएल ओरम, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के आदिवासी नेताओं द्वारा अपनाया गया भेदभावपूर्ण रवैया निंदनीय हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाने वाले जागरूक आदिवासी युवाओं के लिए ‘भेड़चाल चलने वाले’ जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना भी अत्यंत निंदनीय है।
वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज को शुभकामनाएँ तक नहीं देना भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
इस बार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भाजपा सरकार का जो भेदभावपूर्ण रवैया देखने को मिला है, उससे आदिवासी समाज के प्रति भाजपा-आरएसएस की सोच का असली चेहरा देश के सम्पूर्ण आदिवासी समाज के सामने बेनकाब हो गया हैं।
अब आदिवासी युवा आपकी कथनी और करनी के अंतर को भली-भांति समझ चुका है। जागरूक आदिवासी युवा अपने अधिकारों, सम्मान और अस्तित्व के प्रति सजग है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका उचित जवाब जरूर देगा।
जोहार। जय आदिवासी
@rashtrapatibhvn@narendramodi@jualoram@RahulGandhi@BhajanlalBjp@madanrrathore@hemantsorenjmm@ians@pti_news@ani@ndtv