आज दिनांक 04.07.2026 को प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, श्री आदित्य द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त बाह के कार्यालय का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों, लंबित प्रकरणों, साफ-सफाई एवं कार्यालय व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, आगरा द्वारा थाना एत्मादपुर क्षेत्र अंतर्गत वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनसभा एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
#𝐔𝐏𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞
#PoliceCommissionerateAgra
सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ द्वारा थाना खेरागढ़ एवं थाना जगनेर के समस्त विवेचकों की गोष्ठी आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगरा पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।
#UPPolice#InternationalYogaDay
#अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस2026 🧘♂️
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के अंतर्गत पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में @adgzoneagra, @CPAgra_, @digrangeagra एवं अपर पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा समस्त जनपदवासियों को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए समस्त गणमान्य नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया, जिससे स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं सकारात्मक जीवनशैली का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम के उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एवं पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा योग प्रशिक्षक को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन, समर्पण हेतु स्मृति चिन्ह व पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वैश्विक उत्सव #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस2026 को ऊर्जा, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाते हुए स्वस्थ, सजग एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
#InternationalYogaDay2026
#YogaDay
#YogaForHealthyAgeing
#UPPolice
आज रामबाग चौराहे पर यातायात संचालन के दौरान महिला आरक्षी नेहा ने एक महिला को ऑटो से उतरते देखा जिनका एक थैला गिर गया और अपने गंतव्य की ओर चली दीं।
नेहा ने तुरंत जाकर उस थैले को उठाया और महिला का पीछा कर, वापस कर दिया। इस थैले में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी थीं।
Well done Neha 👍
@Uppolice@DeepakKumarIPS
मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता के संकल्प के साथ #मदर्स_डे के अवसर पर यथार्थ हॉस्पीटल, सिकन्दरा में एक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती पूनम सिरोही, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, डॉ0 ब्लोसम प्रकाश एवं डॉ0 मनीष गुरूदत्ता द्वारा रामलाल वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध माताओं को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया तथा उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति सजग रहने हेतु भी विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।
@Uppolice@CPAgra_
अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि #महाराणा_प्रताप_जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है।
@Uppolice
थाना मलपुरा क्षेत्र में हुई नकबजनी/चोरी की घटना के संबंध में थाना मलपुरा पुलिस द्वारा दिनांक 8/9.05.2026 की रात्रि में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त श्रवण उर्फ राजू उर्फ बिहारी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं नकदी बरामद हुई है।
मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्त को उपचार हेतु एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट ~ श्रीमती प्रीता, सहायक पुलिस आयुक्त, खेरागढ़, कमिश्नरेट आगरा।
#UPPolice
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में #आगरा_पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
जान से मारने की नियत से हमला कर व्यक्ति को घायल करने वाले अभियुक्त को #थाना_जगनेर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
#UPPolice
आज दिनांक 01.05.2026 को थाना बसई जगनेर क्षेत्रान्तर्गत एक किशोर की हत्या होने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। थाना बसई जगनेर पुलिस द्वारा मौके से 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा किशोर के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त के सम्बन्ध में प्रभारी @DCPWestAgra श्री आदित्य द्वारा दी गयी बाइट।
#UPPolice
आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण कर थानों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु आए नवनियुक्त आरक्षीगण के साथ #एसीपी_खैरागढ़ द्वारा थाना जगनेर पर बीट पुलिसिंग, कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, फुट पेट्रोलिंग, साइबर अपराध, सीसीटीएनएस, यक्ष ऐप, मिशन शक्ति, सोशल मीडिया आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए ब्रीफ किया गया।
#UPPolice
"शिक्षक को सम्मान, जिनके प्रयत्न से रंगरूटों में आया निखार"
"अनुशासन की नींव रखकर उन्होंने गढ़ा एक सशक्त पुलिस बल का आधार"
दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर 09 माह के प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर्स को परेड के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#UPPolicePOP
#UPPolice
"जनसेवा को तैयार एक और प्रहरी स्थल"
पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा जनता के हित को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कमिश्नरेट आगरा के थाने, चौकी एवं कार्यालयों का विस्तार किया गया है इसी क्रम में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं महिलाओं/जनसामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से जनवरी 2026 में थाना सैंया क्षेत्रान्तर्गत एक नई पुलिस चौकी "अयेला" की स्थापना हेतु निर्णय लिया।
इसी क्रम में आज दिनांक 23.04.2026 को नवनिर्मित पुलिस चौकी अयेला के भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया एवं इस दौरान स्थानीय सम्भ्रान्त व्यक्तियों, 10वीं, 12 वीं के मेधावी छात्रों, थानें के चौकीदारों एवं पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#UPPolice
समता, न्याय और बंधुत्व के उच्च आदर्शों से आलोकित, समरस एवं समावेशी समाज की आधारशिला रखने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
अंत्योदय और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में माँ भारती के अमूल्य रत्न हैं।
उनका प्रेरक जीवन हम सभी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगा।
Tributes to Dr. Babasaheb Ambedkar on his birth anniversary. His efforts towards nation building are deeply motivating. His life and work continue to inspire generations to build a just and progressive society.
जनसुरक्षा सर्वोपरि — जवाबदेही के साथ प्रभावी पुलिसिंग।
श्री राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त जनपदीय प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
पुलिस महानिदेशक द्वारा बैठक में आगामी पर्वों एवं विभिन्न आयोजनों के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं एवं पुलिस प्रबन्ध किये जाने के निर्देश दिए जाने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित सुधार नही करने वाले 05 थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किए जाने व 02 क्षेत्राधिकारी यातायात के विरूद्ध प्रारम्भिक जाँच के आदेश दिए गए हैं।
IGRS एवं जनशिकायत निस्तारण प्रणाली में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा मीडिया के साथ प्रभावी समन्वय कर घटनाओं से संबंधित तथ्यात्मक, अद्यतन एवं प्रमाणिक जानकारी समयबद्ध रूप से मीडिया को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
ZFD एवं C-RTC योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए यातायात प्रबंधन में सुधार, विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, व्यापार मंडल से नियमित संवाद, न्यायालय की सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण में ‘यक्ष’ एप के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#UPPolice
https://t.co/HHxm5OIxw5