विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड द्वारा जिला अल्मोड़ा के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों हेतु चयनित 165 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र आज जारी कर दिए गए हैं। 1/2
#EducationDepartmant | #Uttarakhand
#आओ_सरकार_जगाये_रोजगार_पाए_मुहिम
शिक्षा निदेशालय और जिला स्तर पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 पूरी करने में हो रही देरी के कारण डायट डीएलएड संगठन 25 अक्टूबर 2021 से धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।
@pushkardhami@UttarakhandEd@TheArvindPandey
सरकार के 20 दिन में भर्ती पूरा करने के वादों को हवा हवाई करते जिला शिक्षा अधिकारी प्राम्भिक और निदेशक प्राथमिक शिक्षा देहरादून।
अधिकारी मुख्यमंत्री जी व शिक्षामंत्री जी तक को कर रहे हैं गुमराह....
बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को निम्नवत निर्देश दिए:
- समस्त डी.एल.एड. प्रशिक्षितों के प्रदेश शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के रिक्त पदों पर नियुक्ति पत्र अगले सप्ताह तक जारी करने के सम्बन्ध में
#EducationDepartmant | #Uttarakhand
#Justice_For_DIET_D_El_Ed
3 सालों से लटकी प्राथमिक शिक्षक भर्ती युवा मुख्यमंत्री @pushkardhami और शिक्षा मंत्री @TheArvindPandey के आश्वासनों के बाद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
विभाग की लापरवाही से बेरोजगारों और सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे सभी का नुकसान हो रहा है।
लगातार बारिश अपना कहर बरसा रही है वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन को बेरोजगार डायट डी.एल.एड. प्रशिक्षितों के समय, भविष्य और परिश्रम से कोई सरोकार नहीं,प्रशिक्षितों की जायज़ मांगों पर भी सरकार की यह चुप्पी व अनदेखी समझ से बाहर है
कृपया कोर्ट के वादों का शीघ्र निपटान करें, नियुक्ति दें
सभी ऋतुएं धरने में ही देख ली हैं, गर्मी, सर्दी, वर्षा....
इसके बाद भी सरकार बेरोजगारों के हाथ 22,000 नियुक्तियों का झुनझुना पकड़ा कर आगामी चुनावों के लिए अपना धरातल तैयार कर रही है...
क्या यही परिणति है इस राज्य में बेरोजगार प्रशिक्षितों की??
विभाग और सरकार कब तक मौन बैठेंगे?
आश्वासनों से भर दिया जीवन,
सोचा था मिलेगा नया बचपन।
पढ़ेंगे पढ़ाएंगे,
सीखेंगे सिखाएंगे,
अब लगने लगा मात्र एक स्वप्न।
विभाग सरकार की अनदेखी से,
धूमिल हुआ सब कुछ, बिखर रहा कण कण।
@TheArvindPandey@pushkardhami@UttarakhandEd@ukcmo
अच्छा होगा यदि इस वक्तव्य में सरकार का भावी चुनावी जुमला छोड़कर सत्यता का अंश हो।
सरकार लगातार आश्वासन देती रही है जबकि धरातल पर कार्य नाममात्र ही हुए हैं। यदि यही स्थिति बनी रहती है तो न ही शिक्षा सुरक्षित है न ही नोनिहालों का भविष्य न ही शिक्षक।
डायट डी एल एड को नियुक्ति दो।
डायट डीएलएड (BTC) प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगारों के समर्थन को पहुंचे UKD नेता शिव प्रसाद सेमवाल, शिक्षा निर्देशक से NIU की हुई बात तो कोर्ट का हवाला देकर झाड़ा पल्ला। Exclusive NIU
#DIET_D_El_ed#मुख्यमंत्री_कार्यालय_उत्तराखंड@UttarakhandEd
https://t.co/5D39M76UYy
डायट डी.एल.एड. संघ के प्रशिक्षितों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में नंगे पांव किया गया सचिवालय कूच।
आशा करते हैं विभाग शीघ्र ही प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 को पूर्ण करवाएगा।
देहरादून - प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की मांग करते हुए बेरोजगार डीएलएड प्रशिक्षितों ने किया सचिवालय कूच, थाली बजाते हुए नंगे पांव पहुंचे सचिवालय ।
हाथों में पकड़े जूते हैं, सब विभाग के बलबूते है।
जिस समाज में शिक्षक की यह दशा और शिक्षा विभाग की यह दिशा है वहां भविष्य के समाज की स्थिति का क्या ही कहा जा सकता है...
यदि अभी भी विभाग और सरकार अपने निंद्रालस नहीं तोड़ती है तो इसी तरह शिक्षक धरनों को उतारू होते रहेंगे।