@Drkuldeepbhargv अक्टूबर | जिला मुख्यालय, बहराइच
“सुरेश पासवान न्याय हुंकार आंदोलन”
सुरेश-बृजेश पासवान के न्याय के लिए भीम आर्मी मैदान में उतरेगी।
बहराइच प्रशासन स्पष्ट रूप से सुन ले—अब अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद होगी। सभी साथी 6 अक्टूबर की तैयारी में जुट जाएं।
6 अक्टूबर को मैं बहराइच आ रहा हूं।
सुरेश पासवान और बृजेश पासवान के खिलाफ दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमों, उनके परिवार के उत्पीड़न तथा पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह की कथित मनमानी के खिलाफ अब आर-पार की लोकतांत्रिक लड़ाई होगी।
बहराइच प्रशासन यह समझ ले-सुरेश और बृजेश अकेले नहीं हैं, उनके साथ पूरा राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश संगठन खड़ा है।
मैं अपने सभी साथियों और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करता हूं कि आपकी आवाज़ को बुलंद करना मेरी जिम्मेदारी है और मैं बहराइच प्रशासन को वो पूरी शक्ति के साथ सुनाऊंगा। प्रशासन यदि जनता की आवाज़ सुनने को तैयार नहीं है, तो 6 अक्टूबर को बहराइच की धरती से लोकतांत्रिक आंदोलन की आवाज़ मजबूती से उठेगी।
बहराइच प्रशासन तैयार रहे - भीम आर्मी/आसपा के कार्यकर्ता न्याय की मांग लेकर आ रहे हैं।
6 अक्टूबर
📍बहराइच जिला मुख्यालय
अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष।
बहराइच: थाना पयागपुर में पूर्व जिला संयोजक सुरेश पासवान पर @bahraichpolice द्वारा एकतरफा कार्रवाई कर FIR 370/2026 दर्ज की गई है।
दोनों पक्षों के विवाद में केवल सुरेश जी को आरोपी बनाकर परिवार का भी उत्पीड़न क्यों?
@Uppolice दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करे, अन्यथा आंदोलन होगा।
जनपद बहराइच के थाना पयागपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पूर्व जिला संयोजक सुरेश पासवान एवं जिला सह-संयोजक बृजेश पासवान के विरुद्ध FIR संख्या 370/2026 में BNS की धारा 115(2), 352, 351(3), 191(2) व 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले का दूसरा पक्ष समझना भी बेहद जरूरी है।
सुरेश पासवान के अनुसार, दीपक राव, आकाश गुप्ता, राहुल पाण्डे एवं अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर संगठन और सुरेश पासवान व बृजेश पासवान को बदनाम करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट/बैनर प्रसारित किए जा रहे थे। इसी संबंध में 08 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे पूछताछ करने पर विवाद हुआ और कथित रूप से गाली-गलौज व मारपीट की स्थिति बनी। इस मामले में सुरेश पासवान की ओर से थाना पयागपुर में मुकदमा संख्या 368/2026 दर्ज कराया गया था।
आरोप है कि इस शिकायत पर पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद 10 सितंबर 2026 को शाम करीब 5–6 बजे, जब सुरेश पासवान एवं बृजेश पासवान खुटेहना-गिलौला मार्ग पर जा रहे थे, तो गोबर मंदिर के पास दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। सुरेश पक्ष का आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसके बाद गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इसी दौरान वहां से गुजर रही कांवड़ यात्रा की भीड़ की मदद से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस चौकी ले जाने की बात भी सामने रखी गई है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और सुरेश पासवान की ओर से पहले ही शिकायत/मुकदमा दर्ज कराया गया था, तो बाद की कार्रवाई में केवल सुरेश पासवान और बृजेश पासवान को ही आरोपी बनाकर उनके परिवार को कथित रूप से परेशान क्यों किया जा रहा है?
यदि पहली शिकायत पर ही पुलिस ने समय रहते निष्पक्ष संज्ञान लेकर दोनों पक्षों को बुलाकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की होती, तो संभव है कि विवाद आगे नहीं बढ़ता।
हम मांग करते हैं कि—
🔹 FIR 368/2026 और FIR 370/2026 दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच हो।
🔹 घटनास्थल के CCTV, वीडियो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाए।
🔹 दोनों पक्षों के मेडिकल एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जाएं।
🔹 किसी राजनीतिक या बाहरी दबाव में एकतरफा कार्रवाई न हो।
🔹 यदि पुलिसकर्मियों द्वारा किसी पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार/उत्पीड़न किया गया है तो उसकी भी जांच हो।
कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। किसी संगठन के कार्यकर्ता होने के कारण किसी को फंसाया भी न जाए और किसी को संरक्षण भी न मिले।
यदि मामले में समय रहते निष्पक्ष जांच एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जनपद बहराइच लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
@Uppolice@bahraichpolice @IGDevipatan @CMOfficeUP
जनपद एटा के थाना निधौली कला के अंतर्गत गांव जौहरपुर मे नाम अखिलेश राजपूत पिता का नाम ना मालूम जो कि बहुजन नेताओ की फोटो को एडिटिंग करके सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर रहा है @Etahpolice संज्ञान में ले
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh@Drkuldeepbhargv@Uppolice
भारत के महान संत, असमानता और छुआछूत के खिलाफ मजबूत स्तंभ, वंचित समाज के मार्गदर्शक महापुरुष, परम पूज्य नारायण गुरु जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
सम्पूर्ण भागीदारी आंदोलन
महिला आरक्षण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 में आधी आबादी के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण तथा दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए “कोटे के अंदर कोटा” सुनिश्चित करो।
📅 दिनांक: 24 सितंबर 2026
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: जंतर मंतर, नई दिल्ली
7 सितंबर से अपनी जायज़ मांगों के लिए लखनऊ के ईको गार्डन में दिन-रात संघर्ष कर रहे पंचायत सहायकों के संघर्ष को मजबूती देने के लिए निम्न हैशटैग को सपोर्ट करें।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल! जय संविधान!
#पंचायत_सहायक_संघर्ष#पंचायत_सहायक_संघर्ष
पिछले कुछ दिन मेरे लिए बेहद मुश्किल भरे रहे। 6 सितंबर को हुए सड़क हादसे के बाद अस्पताल, जाँच और इलाज के बीच समय बीता। हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन प्रकृति ने मुझे बचा लिया। फिलहाल मैं खतरे से बाहर हूँ, अधिकांश जाँच रिपोर्ट सामान्य हैं और अब घर पर हूँ।
सीतापुर से लखनऊ के एरा अस्पताल और एम्स दिल्ली तक जिन चिकित्सकों ने पूरी गंभीरता और आत्मीयता से मेरा इलाज किया, उनका हृदय से आभार। विशेष रूप से एम्स के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण मल्होत्रा जी, छोटे भाई डॉ. सुधीर कुमार और मेरे सभी डॉक्टर मित्रों का सहयोग हमेशा याद रहेगा।
इस कठिन समय में माननीय सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी, बड़े भाई विनय रतन सिंह जी, सीतापुर जिला संयोजक भाई राकेश राजवंशी जी सहित संगठन के सभी साथियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने जिस तरह मेरा हौसला बढ़ाया और चिंता की, उसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ।
बहुत से साथी घर पर हालचाल लेने पहुंचे और बड़ी संख्या में लोगों ने फोन किया। सिर में चोट के कारण डॉक्टरों की सलाह पर मैं फोन नहीं उठा पा रहा था, इसलिए जिन साथियों से बात नहीं हो सकी, उनसे क्षमा चाहता हूँ।
सच में, ऐसे समय में इंसान को अपनी ताकत से ज्यादा अपनों का साथ और उनकी दुआएं संभालती हैं। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है।
आप सभी का हृदय से धन्यवाद और आभार।
आपका स्नेह और विश्वास सदैव मेरे साथ बना रहे।
जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव समसपुर तराई नाम ठाकुर पुष्पेंद्र चौहान पिता का नाम शुगर सिंह जो कि बाबा साहब कि फोटो को एडिटिंग करके अपमानित कर रहा है इसलिए बहुजन समाज व भीम आर्मी में रोष व्याप्त है @kasganjpolice संज्ञान में ले
@Uppolice@rangealigarh@BhimArmyChief
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को हॉस्टल नहीं मिलने पर छात्रों और उनके परिजनों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। घंटों चले धरने के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।बच्ची की कुशलता के लिए प्रकृति से प्रार्थना है।
हॉस्टल केवल एक इमारत नहीं, बल्कि मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के विद्यार्थियों के लिए कम खर्च में सुरक्षित आवास प्राप्त कर शिक्षा पूरी करने का महत्वपूर्ण जरिया है। हॉस्टल की कमी के कारण विद्यार्थी महंगे किराये के कमरों और कई बार असुरक्षित एवं रहने योग्य न होने वाले मकानों में रहने को मजबूर होते हैं। दिल्ली के मोती बाग स्थित “सत्य निकेतन” में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना इसका दुखद प्रमाण है।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) विद्यार्थियों की हॉस्टल की इस मांग का पूर्ण रूप से समर्थन करती है। विश्वविद्यालय प्रशासन सभी पात्र विद्यार्थियों को तत्काल हॉस्टल उपलब्ध कराए और छात्र संख्या के अनुपात में पर्याप्त, सुरक्षित एवं किफायती आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करे।
विडंबना है कि जिस समय युवा सुरक्षित हॉस्टल, बेहतर शिक्षा और अपने भविष्य की मांग कर रहे हैं, उस समय बुलडोजर चलाने में व्यस्त भाजपा की सरकारों को विद्यार्थियों की इन बुनियादी जरूरतों की चिंता नहीं है।
सरकारों की प्राथमिकता युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित आवास होना चाहिए। छात्रों को अपने अधिकार के लिए धरने पर बैठने और एक छात्रा को बेहोश होने तक संघर्ष करने की नौबत आना व्यवस्था की गंभीर विफलता है।
अलीगढ़ में इंस्टाग्राम रील बनाकर खुलेआम “भंगी” जैसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह वाल्मीकि समाज का अपमान ही नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक सम्मान और SC/ST समाज की गरिमा पर सीधा हमला है।
@aligarhpolice@Uppolice क्या अलीगढ़ में दलित समाज को अपमानित करने वालों को खुली छूट दे दी गई है? अगर किसी समाज की अस्मिता को सरेआम कुचला जाएगा और पुलिस मूकदर्शक बनी रहेगी, तो कानून पर लोगों का भरोसा कैसे बचेगा?
हम मांग करते हैं कि वीडियो बनाने और प्रसारित करने वाले सभी लोगों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ SC/ST Act सहित सभी लागू धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए। ऐसी मानसिकता पर सख्त कार्रवाई ही कानून का सम्मान और समाज में न्याय का संदेश देगी।
दलित समाज का सम्मान कोई समझौते की चीज़ नहीं है। न्याय चाहिए, देरी नहीं।
जय भीम | जय संविधान
#Aligarh #Aligarhnews #Aligarhpolice