मान्यवर कांशीराम जी ने युवाओं के लिए कहा था कि किसी रोज़ किताब उठाकर महापुरुषों के जीवन संघर्षों की गाथाओं को पढ़ना यदि आपके अंदर विचलन पैदा हो, नींद नहीं आये, बदलाव की कसक पैदा हो, विचारों में नई ऊर्जा व मानवीय क्रांति का संचार हो तब आप अपना जीवन समाज तथा देश के उत्थान में लगाना
गांव आनंदपुर थाना अमापुर मैं बाबा साहब की मूर्ति को भी छात्रवृत्ति कर दिया और दलित समाज के लोगों को मारपीट की गई मैं गांव में पहुंच रहा हूं अगर कार्रवाई नहीं होती है तो हम अमापुर थाने का घेराव करेंगे
लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को सादा कपड़ों में पहुँचे पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन अस्पताल ले जाना तथा उनके साथियों के साथ मारपीट कर उन्हें हिरासत में लेना अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
इससे पहले वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर महीनों तक धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों के साथ भी यही हुआ। देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को भी इसी तरह बलपूर्वक हटाया गया। अब सोनम वांगचुक जी के सत्याग्रह के साथ भी वही व्यवहार किया जा रहा है।क्या शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार केवल सत्ता की सुविधा तक ही सीमित रह गया?
हम प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि सोनम वांगचुक जी को उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु प्रदान करे।
#SonamWangchuk
जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी से आज मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया तथा उनके लोकतांत्रिक संघर्ष के प्रति अपना समर्थन एवं एकजुटता व्यक्त की। आंदोलन में पहुँचे भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी साथियों का आभार।
15 मई 2026 को मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम का अपहरण कर निर्मम हत्या से जुड़े बाकी आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और समाज के लोगों पर लाठीचार्ज तथा न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाना भाजपा सरकार की दलित विरोधी और दमनकारी कार्यशैली को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यदि पीड़ित परिवार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगा रहा है, तो उनकी मांगों को दबाने के बजाय पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई दोषी बचने न पाए और कोई निर्दोष फंसने न पाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
मैं शीघ्र ही मेरठ पहुंचकर अपने इस परिवार से मुलाकात करूंगा।
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय जी ये रोड जनता को पता है उनके बाप का नहीं, जो आप चिल्ला के बता रहे है।
लेकिन ये रोड आपके भी बाप का भी नहीं है जनता के टैक्स के रुपया से बना है।
SSP साहब आप जनता के सेवक है जनता से गुलामों जैसा बर्ताव मत करो, जो एक सिपाही करता है।
@dgpup@CMOfficeUP@adgzonemeerut
"मैं मरूंगा... मेरे साथ बदतमीजी हुई है, कप्तान साहब... मैं वकील हूं!"
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड मामले में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए एडवोकेट रवि गौतम ने पुलिस वैन के अंदर फांसी लगाने की कोशिश की। एसएसपी अविनाश पांडेय ने एडवोकेट रवि गौतम की पिटाई भी की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज़ उठाने पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों पर किया प्रहार और लाठी चार्ज बेहद निंदनीय है।
जब प्रदेश-प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की माँ के साथ असंवेदनशील होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो उनकी पुलिस से कोई उम्मीद करना बेमानी है।
घोर निंदनीय!
उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आने पर महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह कदम छात्राओं, कामकाजी महिलाओं, श्रमिक बहनों, किसानों की बेटियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ उनकी शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करेगा।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का मानना है कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल नारों से नहीं, बल्कि ऐसी नीतियों से होगा जो उनके जीवन को आसान बनाएं। महिलाओं की सुरक्षित, सम्मानजनक और सुलभ यात्रा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी।
#ASP_K_Mission2027 #सत्तापरिवर्तनयात्रा
#UPMaangeChandraShekharAzad #ASPK
#AzadSamajParty #bhimarmy #SattaParivartanYatra #ChandrashekharAzad
क्या अलीगढ़ में गरीबों और दबंगों के लिए कानून अलग-अलग है? पीड़िता की शिकायत के बाद भी यदि एफआईआर दर्ज नहीं हो रही, तो यह निष्पक्षता पर गंभीर सवाल है। @Aligarhpolice@Uppolice तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करे, अन्यथा जनता न्याय के लिए आवाज़ उठाने को मजबूर होगी।
पुलिस अधीक्षक कासगंज के आदेश की धज्जिया उड़ा रही सोरों थाना पुलिस @Uppolice@UPGovt@ASP4UP @spkashaganj @dgpup आवेदिका न्याय के लिए भटक रही दर-दर और उसे जान से मारने की मिल रही है लगातार धमकियां
#जिला_कासगंज#थाना_ढोलना
पूरे उत्तर में कही भी बाबा साहब की जयंती ओर कोई भी धार्मिक प्रोग्राम बिना परमिशन के नहीं किया जाता है लेकिन ग्राम छावनी में भागवत कथा का आयोजन बिना परमिशन के किया जा रहा है @kasganjpolice से निवेदन है कि जांच की जाए @dgpup@Uppolice
कासगंज पुलिस किरण देवी आवेदिका को दर-दर भटकने पर कर रही है मजबूर दिनाक14 3.2026 से अब तक प्रार्थियl का थाना कासगंज पर बाद पंजीकृत ना कर एवं प्रार्थियi की डॉक्टरी तक नहीं कराई तब मजबूर होकर सीईओ सिटी कासगंज के यहां पहुंची
कुलदीप सेंगर, नाम तो याद होगा।
वही भाजपा का बलात्कारी विधायक जिसने एक बच्ची के साथ उन्नाव में गैंगरेप किया था।
उसके बाद पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, जिसमें सेंगर को दोषी पाया गया।
फिर कार एक्सीडेंट में बुआ और वकील की मौत हो गई थी।
उसी एक्सीडेंट में घायल हो कर वेंटीलेटर पर 6 महीने इलाज के बाद उसकी जान बच पाई।
और आज उसी भाजपाई हैवान को दिल्ली हाईकोर्ट से रेप के मामले में जमानत मिली और उम्र क़ैद की सज़ा निलंबित कर दी गई! कोर्ट ने 15 लाख के बॉन्ड पर सेंगर को जमानत दे दी! शर्त रखी गई है कि वह पीड़ित के 5 किलोमीटर के दायरे में नहीं जा सकेगा, बिना पास जाये क्या वो कुछ नहीं कर सकता क्या?
आज वो रो रही है कह रही है की “आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं”
कोर्ट के जज से केवल एक सवाल है , आख़िर ऐसा क्या हुआ की ये फ़ैसला बदला गया और अगर सर्वाइवर को कुछ हुआ तो इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? इनके बच्चे या पति को कुछ हुआ तो कौन ज़िम्मेदारी लेगा?
क्या इस देश में महिलाएँ न्याय की उम्मीद छोड़ दें?
भाजपा और अदालत एक जैसे क्यो लगने लगे है?
बहुजन नायक, महान समाज सुधारक एवं जीवनभर पाखण्डवाद के विरोधी रहे पेरियार ई. वी. रामासामी नायकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं विनम्र आदरांजलि।