A brilliant session on “Driving Democracy through Dialogue” at #JanSamwad, Marriott, Jaipur, organised by #JaganFoundation.
Bringing policymakers and citizens together is how we build a more inclusive, responsive and forward-looking Rajasthan.
Senior leaders from both the governance and opposition came together for the betterment of the state, reinforcing the spirit of a stronger democracy. For me as always it was a learning experience to engage with both sides, where the exchange of ideas & mind-benders proved to be a sure-shot way to #hear the #unspoken , and #visualise the #unseen.
What made the session special was the energy of voices young and old alike - #curious, #confident and #unafraid to question. Their ideas and aspirations are not just conversations for today - they are the foundations of tomorrow.
Democracy becomes stronger when we listen, engage and build together. Here’s to the energy of youth and the future they will shape. The future is YOU. 🚀
Excellent Initiative 👍
@MalvikaMudgal@dushimudgal
#Rajasthan #Youth #Democracy #Dialogue #bainsla #Apolitical_Politics @BainslaColonel
बोर्ड ने आज मीटिंग में निम्नलिखित एजेंडा का अनुमोदन किया;
1. टीचर भर्ती लेवल 1 का प्री डीवी रिजल्ट
2. Lab Asst exams के प्राथमिक Keys
L1 के सभी सफल हुए कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई!
31 मार्च 2026 को मेरे पूजनीय पिताश्री युगपुरुष कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर #पुष्कर व #अजमेर के कार्यक्रमों में आप सभी के संग मौजूद रहूंगा।
कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला (12.09.1939-31.03.2022)
न भूतो न भविष्यति.
प्रणाम पटरी वाले बाबा
प्रणाम लाल पगड़ी वाले बाबा
प्रणाम वंचितों के मसीहा
प्रणाम योद्धा क्रांतिकारी
प्रणाम महान समाज सुधारक
प्रणाम महानायक
प्रणाम युग पुरुष
प्रणाम कर्नल बैंसला.
@PMOIndia@RajCMO
महान क्रांतिकारी और राजस्थान में बिजोलिया किसान आंदोलन के प्रणेता, विजय सिंह ‘पथिक’ जी की 145 वी जयंती पर उन्हें सादर नमन। 🙏
#VijaySinghPathik#KrantiCheta#Bijoliya
कुछ दिन पहले मैं Johnny LLB फ़िल्म देख रहा था (यह फिल्म गुर्जर समुदाय के तीर्थ श्री देवमाली के गाँव में फिल्मायी गयी थी), फिल्म में जज का किरदार निभा रहे श्री सौरभ शुल्का ने एक बहुत ही मार्मिक बात कही जो मेरे मन में घर कर गयी -
“हमारे constitution में दो चीज़ बहुत important हैं, एक #Letter और एक #Spirit, एक जो कानून में लिखा है और दूसरा उसके पीछे की भावना, यहां सब लेटर पर ही लगे रहते हैं - जो लिखा है follow करो, फाइलें बंद करो घर जाओ, इस चक्कर में Spirit यानी पीछे की भावना कहीं बहुत पीछे रह जाती है”
अब सौरभ शुल्का की बात पर गौर करें तो एक बुनियादी प्रश्न मस्तिष्क की धमनियों में रक्तचाप सा कौंधने लगता है - अगर OBC MBC EWS का आरक्षण पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए है, और जब सरकार यह मानती है की TSP इलाका राजस्थान के सबसे पिछड़े इलाकों में से है तो मूल प्रश्न यह है की जो पिछड़ों में सबसे पिछड़े हैं यानी कि TSP के OBC MBC और EWS, उन्हें #अनारक्षित में आरक्षण से #वंचित क्यों रखा है ? क्या TSP में रहने वाले OBC MBC EWS बाकी राजस्थान के OBC MBC EWS से #अधिक_सक्षम हैं ? - मुझे तो लगता नहीं ! यहां सौरभ शुल्का की बात सही लगती है - letter के पीछे दौड़ते दौड़ते सरकारी महकमे spirit को बहुत पीछे छोड़ गये।
मांग जब जायज़ होगी तो उठेगी ज़रूर, आखिर TSP की MBC बाकी राजस्थान की MBC से अलग कैसे हो सकती है, यही OBC और EWS का भी सत्य है। भारत के इतिहास में सबसे बड़ा सामाजिक हकों के लिए 20+ वर्षों से चला आ रहा गुर्जर आरक्षण आंदलोन MBC के हकों के लिए हुआ था, स्वाधीन भारत का यह एकलौता सिविल मूवमेंट रहा है जिस में सामाजिक हकों के लिए 74 आम भारतीय नागरिक शहीद हुए हैं, समस्त MBC समाज अपने हकों के लिए एकजुट होकर लड़ा, इसलिये नहीं की सबसे पिछड़े TSP क्षेत्र में इन हकों से MBC समाज को वंचित रखा जाये - जो राजस्थान के सबसे पिछड़े वर्ग MBC का सबसे पिछड़ा व्यक्ति है (TSP में रहने वाला) सरकार ने उस से ही आरक्षण का हक़ छीन लिया - यह कैसा न्याय है ? यह प्रश्न न्याय और नीति तय करने की क्षमता रखने वाले माननीयों से है 🙏।
@cpjoshiBJP@roat_mla @RawatML7 @ppchaudharybjp@BjpMahimakumari@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@PMOIndia
यूँ ही आबाद रहेगी दुनिया
हम न होंगे कोई हमसा होगा
शुक्रिया @TheLallantop
मान, पहचान और ज्ञान के लिए.
एक अल्पविराम के बाद नई यात्रा की तैयारी
( शेर नासिर काज़मी की कलम से)
इस लिए TSP क्षेत्र के अनारक्षित 50% में MBC OBC EWS आरक्षण लागू करना ज़रूरी है !
1. भारतीय संविधान का #अनुच्छेद_16 'अनुच्छेद: लोक नियोजन के मामलों में अवसर की समानता - भारत का संविधान'।
लोक नियोजन (सरकारी नौकरियों) में सभी नागरिकों को अवसर की समानता की गारंटी देता है, जिसमें धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, वंश, जन्मस्थान या निवास के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाई गई है; यह प्रावधान पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण और अन्य वर्गों के लिए छूट की अनुमति भी देता है, ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सके, और इसमें EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 10% आरक्षण (103वें संशोधन द्वारा) भी शामिल है।
2. भारतीय संविधान का #अनुच्छेद_14
"विधि के समक्ष समता" (Equality before Law) और "विधियों के समान संरक्षण" (Equal Protection of Laws) की गारंटी देता है, जिसका अर्थ है कि राज्य भारत के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं मानेगा और सभी को कानून के तहत समान अधिकार और सुरक्षा प्रदान करेगा, चाहे वे नागरिक हों या विदेशी. यह मौलिक अधिकार सुनिश्चित करता है कि कानून के सामने सभी बराबर हैं और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।
@DainikBhaskar@RJDainikBhaskar@1stIndiaNews@TOIIndiaNews@TOIJaipurNews@ndtv@ndtvindia@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@cpjoshiBJP@roat_mla @RawatML7 @ppchaudharybjp@BjpMahimakumari@PMOIndia@MSJEGOI@Drvirendrakum13@KumariDiya@DrPremBairwa
#आरक्षणसुधार #राजस्थानTSP
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें तथा भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त करें।
उदयपुर. देवदर्श मेडिको मीट में समाज के मेडिकल ऑफिसर्स से मुख़ातिब होकर उन्हें शुभ कामनाएं प्रेषित कि, आप लोग इसी हिम्मत मेहनत और अच्छी नीयत के साथ आगे बढ़ते रहे. तथा समाज और देश कि प्रगति में हिस्सेदार बने.
शक्ति संगम 2025.
महिला दिवस के अवसर पर तक्षशिला बिजनेस स्कूल मानसरोवर जयपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ.
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और महिला उत्थान पर व्यापक चर्चाएं हुई. कार्यक्रम में भाग लेकर अपने अनुभव और विचार व्यक्त किये.
एक बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजन कर्ताओं का धन्यवाद और शुभकामनाएं.
युग पुरुष कर्नल बाबा के सुपुत्र और मेरे बड़े भाई
#मेजर_जनरल_जय_सिंह_बैंसला जी (सेना मेडल) हमेशा परिवार को गौरवान्वित करते आये हैं।
बीते कल मेजर जनरल जय सिंह बैंसला ने भारतीय सेना की उत्कृष्ट बिहार रेजिमेंट के “#कर्नल_ऑफ़_द_रेजिमेंट” की कमान सँभाली।
"कर्नल ऑफ द रेजिमेंट" का मतलब है कि बिहार रेजिमेंट के सबसे उच्च अफ़सर जो पूरी रेजिमेंट की देख रेख करेंगे और रेजीमेंट को मार्गदर्शन देंगे - आज बिहार रेजिमेंट में सबसे प्रमुख पद पर मेजर जरनल जय सिंह बैंसला जी पदस्थ हैं।
आज कर्नल किरोड़ी सिंह जी बैंसला साहब स्वर्ग में बहुत खुश होंगे, वो पुनः अपने सुनहरे शब्द दोहरा रहे होंगे :-
"आगे बढ़ो, तरक़्क़ी करो, छा जाओ और छाये रहो"
'कर्नल साहब कि बेटियाँ '
गाँव मोराड़ी, बाँदीकुई दौसा में. अपनी बहन और बेटियों के बीच पुराने संघर्ष और वर्तमान कि चुनौतियों को महत्व देते हुए ढेर सारी बातें हुईं.
ये वही बहन बेटियाँ है जिन्होंने घंटो तक चूल्हों पर आंदोलनकारी भाइयो के लिए खाना बना कर पंहुँचाया है. संघर्ष के समय सड़क पर भाइयो के कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी रही है. जेल भरो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है.
समाज अपनी बहन बेटियों के उस योगदान को याद रखे.
जैसा कि कर्नल साहब अक्सर कहते थे, "मेरी बहन बेटियाँ किसी से कम नही है. ये जन्मजात योद्धा है"
शक्तिशाली महिला शक्ति को सलाम.