गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः |
गुरु: साक्षात परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः l
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन । 🙏🏻
#GuruPurnima
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु हमें अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर लेकर जाते है। एक सभ्य समाज के निर्माण मे गुरु की अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर मैं सभी गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।
इस तस्वीर मे एक शिक्षक बैठे हुए हैं। कर्नल बैंसला साहब।उनकी कक्षाएं खुले गगन के तले, खाली मैदानो मे लगती थी।
हजारों लाखों की तादात मे लोग आते थे, शिक्षा ग्रहण करके लौटते थे।
शिक्षा थी -
अपने हक के लिए लड़ने की। अपनी संतानो को पढ़ाने की।
कर्ज मुक्त रहने की।
छा जाने की और छाए रहने की।
प्रणाम कर्नल बाबा 🙏🏻 आपकी शिक्षा हमारा मार्ग दर्शन कर रही हैं।
गुरु पूर्णिमा पर सामाजिक गुरु को सादर नमन और प्रणाम.
अच्छी शिक्षा
अच्छा स्वास्थ्य
पढ़ी लिखी माँ
कर्ज मुक्त समाज
पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्थित तीर्थस्थल बेणेश्वर धाम में शीश नवाया।
तपस्या, आस्था और आध्यात्म के इस पावन स्थल पर प्रदेश की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।
भगवान बेणेश्वर महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे।
हर हर महादेव। 🙏
राजस्थान की मिट्टी मेरे माथे का चँदन है...🤎
आपके स्वाभिमान और सम्मान से समझौता कभी हम नहीं होने देंगे ये मैं आपसे वादा करता हूँ...✊🏻✌🏻
~ सचिन पायलट ज़िंदाबाद ✨
@SachinPilot 🇮🇳
23 / 24मई : #गुर्जर_आंदोलन_बलिदान_दिवस
🙏🙏
आज हम शहीद दिवस के द्वारा अपने समाज के वीरो के बलिदान को याद कर रहे हैं ।
समाज आप की शहादत को न तो भूला है, न इसे भूलना सम्भव है। जब भी इस आंदोलन का जिक्र होता है, अमर शहीदों के प्रति सर झुक जाता है। उनके सम्मान में विनीत भाव मन मे उठ आता है।
आरक्षण की बदौलत जब आज हजारो परिवारों के घर खुशहाली और समृद्धि आने लगी है तब युवा भी इस बात को स्मृति में रखे कि हमारे खुशहाल भविष्य की नीवं में समाज के शहीदों और उनके परिवारों का बलिदान है।
जो समाज अपनी हुतात्माओं के प्रति आभार व्यक्त करता है,उन्हें नमन करता है,उनके बलिदान को याद रखता है,वह समाज उस बलिदान के ऋण को समाज के विकास में भागीदारी करके चुकाता है।
यह सच है कि इन वीरो के समर्पण और त्याग का ऋण हम कभी नही चुका पाएंगे। फिर भी समस्त समाज जिम्मेदारी के तौर पर इन परिवारों का ध्यान रखे, हम इनकी आवश्यकता के प्रति जिम्मेदार बने।
कर्नल साहब कहते थे कि इन परिवारों से जब कोई आईएएस, आईपीएस, आरएसएस आदि अफसर बन जाएंगे तभी शहीदो को सही तौर पर श्रद्धांजलि प्रकट होगी।
अमर शहीदो को पुनः नमन। आप के त्याग और बलिदान को मन मे रखते हुए हम आपके सपनो को पूरा करने हेतु जुटे रहेंगे।
शत शत प्रणाम वीर भाइयो ! 🙏🙏
राजस्थान की धरती पर अपने समाज के हक़, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले गुर्जर समाज के 73 वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन।
उनका संघर्ष, त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने की प्रेरणा देता रहेगा।
शहीद कभी मरते नहीं, वे समाज की चेतना बनकर हमेशा जीवित रहते हैं।
आज गुढ़ा गोड़जी, झुंझुनूं में स्व. श्री प्रदीप मेघवाल जी के परिवार के साथ मुलाकात की। माता-पिता का दुःख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। अपने बेटे की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए जो सपना देखा था, वह पूरी तरह बिखर चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है और उन्होंने कर्ज लेकर बेटे को पढ़ाया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस परिवार को अब तक सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने इस परिवार से बात कर संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।
केंद्र सरकार और NTA की जिम्मेदारी थी कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता से आयोजित हों। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कई परीक्षाओं और भर्तियों में पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं की लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं।
NEET पेपर लीक के संदर्भ में हमारी मांगें स्पष्ट हैं —
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
- इस मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाई जाए जिससे प्रभावित छात्रों और परिवारों को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@Brijendra_ola@sureshmodinkt@MukeshBhakar_@Bhagwanaram_INC@INCIndia@INCRajasthan
#विरांगना_गुर्जरी
धन धन पन्ना गुर्जरी धन्य है थारो राष्ट्र प्रेम
चन्दन का बलिदान देकर बचाई धरा मेवाड़
#मेवाड़ राज्य की रक्षा हेतु अपने बेटे चंदन का बलिदान देने वाली माँ पन्नाधाय गुर्जरी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन
#जय_माँ_पन्नाधाय_गुर्जरी@SachinPilot
मेरे पूज्य पिताजी स्व. श्री राजेश पायलट जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें हृदयतल से नमन करता हूं।
वायुसेना में अपनी सेवा देने से लेकर राजनीति के सफर तक, उनके जीवन का प्रत्येक अध्याय राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा।
किसानों और युवाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिये वे हमेशा संकल्पित रहे।
उनकी स्मृतियां और आदर्श सदैव मुझे जनसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रही है।
#RajeshPilot
"जब तक गरीब किसानों के बेटे पढ़-लिखकर उस कुर्सी पर नहीं बैठेगा जहाँ से देश की नीतियां बनती है तब तक देश का विकास सम्भव नहीं"
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय किसान नेता स्व. श्री राजेश पायलट जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
#RajeshPilot@SachinPilot