लखनऊ पश्चिम विधानसभा के नौबस्ता रामलीला पार्क में हर वर्ष की तरह इस बार भी 'श��री सिद्धि विनायक युवा मंडल' द्वारा श्री गणेश पूजा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान पाने का और एक कार्यकर्ता के रूप में व्यवस्था में भी सहयोग करने का सुंदर अवसर मिला.... इस अवसर पर श्री राजीव वर्मा, युवा मंडल के साथियों और अन्य क्षेत्रीय वरिष्ठ जनों से अमूल्य प्रेम और स्नेह भी मिला, जिसके लिए हृदय की गहराइयों से आभार.... भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनायें 💐🙏
@yadavakhilesh @samajwadiparty
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी के नेतृत्व में, साथी विधायकगणों श्री रविदास मेहरोत्रा जी, श्री सुरेश यादव जी, श्री गौरव रावत जी, श्री राजपाल कश्यप जी (पूर्व MLC), जिलाध्यक्ष श्री जय सिंह जयंत जी एवं जिला महासचिव श्री शब्बीर अहमद जी और पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के ईको गार्डन में अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलनरत हजारों पंचायत सहायकों के बीच जाकर उनके संघर्ष में सहयोग किया और ज्ञापन स���वीकार किया गया..... इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के संदेश को भी बताया कि समाजवादी पार्टी पंचायत सहायकों की इस लड़ाई में पूर्ण रूप से उनके साथ है और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी सब मांगों को पूरा किया जायेगा 🙏
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
इसके अतिरिक्त इसी ईको गार्डन में ही उत्तर प्रदेश में 68500 शिक्षक भर्ती 2018 में हुए आरक्षण घोटाले की जांच और न्याय की मांग को लेकर काफी समय से आंदोलन कर रहे नौजवानों के बीच जाकर उनके दर्द को भी साझा किया गया एवं उनकी मांगों को सुना गया और सबको आश्वस्त किया गया कि सरकार बनने पर समाजवादी पार्टी इस घोटाले की भी जांच करायेगी और शिक्षकों के हित में पूर्ण न्याय करेगी 🙏
@yadavakhilesh ज़िंदाबाद 🚲
@samajwadiparty ज़िंदाबाद 🚲