@mvvnlbahraich@MVVNLHQ@UPPCLLKO महोदय को अवगत कराना है आपूर्ति जारी है मगर वोल्टेज अधिक है जिससे विद्युत डिवाईस सही से कार्य नहीं कर रहे है, खतरा भी बना हुआ है , मो न 9452207090
बहराइच के जरवल रोड उपकेंद्र अंतर्गत घाघरा घाट फीडर पर तपेसिपाह मथुरवापुरवा गांव में पहले ट्रांसफार्मर मे अधिक वोल्टेज आ रहा है, कृपया इसे चेक करा कर समाधान कराया जाए। धन्यवाद!! @UPPCLLKO@mvvnlbahraich
लखनऊ
➡️ पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन का प्रदर्शन
➡️ इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
➡️ प्रदेशभर से पंचायत सहायक मांगों को लेकर पहुंचे
➡️ 6 हजार में परिवार चलाना बेहद मुश्किल-पंचायत सहायक
➡️ पंचायत सच���व के समान 30 हजार वेतन करने की मांग
#Lucknow #PanchayatSahayak #Protest
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पंचायत सहायकों द्वारा मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर कहा, "इस सरकार ने पंचायत सहायकों के जीवन में जो अंधेरा फैलाया है, उसको दूर करने के लिए हमने कैंडल मार्च निकाला है...हमारा एक ही उद्देश्य है कि पिछले 6 दिनों से पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उनकी मांगें जायज हैं...उनकी सारी मांगें महत्वपूर्ण हैं और उनको पूरा किया जाना चाहिए चाहे वो उनके वेतन वृद्धि की मांग हो चाहे उनको राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग हो या मातृत्व अवकाश की मांग हो...हमारी मांग है कि पंचायत व��भाग के जो मंत्री हैं, वो इनसे बात करें...यह चिंताजनक है कि सरकार उनको किस तरह से नजरअंदाज कर रही है...सरकार को इसका जवाब देना चाहिए...मैं इन लोगों के साथ खड़ा हूं..."(12.09)
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "उत्तर प्रदेश के लगभग 58 हजार पंचायत सहायक अपना मानदेय बढ़ाकर उसे सम्मानजनक कर��े तथा संविदा व्यवस्था के बजाय स्थायीकरण आदि अपनी मांगों के समर्थन में, वे पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ में इको गार्डन के पास आंदोलनरत हैं। सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार अवश्य करे तो ये बेहतर होगा।"
लखनऊ के ईको गार्डन में अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे प्रदेशभर के पंचायत सहायकों की मांग है कि 6 हजार रुपये के मौजूदा मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए, संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली लागू की जाए।
गांवों में सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने में पंचायत सहायक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस��े बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पंचायत सहायकों की जायज मांगों का न केवल समर्थन करती है, बल्कि उन्हें अपने चुनावी संकल्प पत्र में भी स्थान दिया हुआ है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि पंचायत सहायकों के साथ तत्काल वार्ता कर उनकी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए। मेहनत करने वाले कर्मचारियों को स��्मानजनक मानदेय और सेवा सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है।
#ASP_K_Mission2027