“स्वास्थ्य विभाग नई ऊँचाइयों पर — डॉ. इरफान अंसारी का समर्पण रंग ला रहा है”
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आज राज्य का स्वास्थ्य विभाग नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा —
“20 साल तक स्वास्थ्य विभाग की चर्चा नहीं होती थी। आज हर जुबान पर सिर्फ एक नाम है — स्वास्थ्य विभाग = इरफान अंसारी।”
डॉ. अंसारी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी ने स्वयं फोन कर उन्हें बधाई दी और कहा —
“आपके कुशल नेतृत्व, निरंतर लगन और बार-बार फॉलो-अप के कारण ही भारत सरकार ने झारखंड को NOC प्रदान किया है। ऐसे ही कार्य करते रहिए।”
इस अवसर पर डॉ. अंसारी ने श्री नड्डा जी से कहा —
“सर, मैं जल्द ही चार और मेडिकल कॉलेजों — गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और सरायकेला — की NOC लेने के लिए आ रहा हूँ।”
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी को इस सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि यह क्षण उनके लिए गर्व और प्रेरणा का है।
डॉ. अंसारी ने बताया कि पिछले आठ महीनों में झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने ऐतिहासिक सुधार किए हैं, जिनकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है।
> “मुझे कई सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के बधाई संदेश मिले हैं। मैं सभी का हृदय से आभारी हूँ।”
डॉ. अंसारी ने आगे कहा कि यह सब संभव हुआ है राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के मार्गदर्शन और सहयोग से।
> “जब हम काम करते हैं, तो आलोचना भी होती है। लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं। मैं झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में ऑपरेशन कर रहा हूँ — और यह ऑपरेशन जनता के लिए है।”
अंत में मंत्री ने कहा —
> “हम सब मिलकर झारखंड के स्वास्थ्य विभाग को देश का सबसे सशक्त विभाग बनाएँ। मैं दिन-रात जनता के स्वास्थ्य और सेवा के लिए समर्पित हूँ, और हमेशा रहूँगा।”
@INCJharkhand_@KRajuINC@HemantSorenJMM
बिहार के लिए महागठबंधन की गारंटी
• हर परिवार में 1 सरकारी नौकरी
• 500 रुपए में गैस सिलेंडर
• 200 यूनिट बिजली फ्री
• 25 लाख का मुफ्त इलाज
• वृद्धजनों को 1500 पेंशन
• दिव्यांगों को 3000 पेंशन
• महिलाओं को 2500 रुपए
• महिलाओं को फ्री बस सेवा
• जीविका दीदियों को 30 हजार सैलरी
• सहारा में फंसे पैसों को दिलाने के लिए SIT
• पत्रकारों को रहने के लिए हॉस्टल, मुफ्त इलाज
• वकीलों को 10 लाख का जीवन बीमा, 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।
मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।
आज हैदराबाद में पारिवारिक मित्र तेलुगु फ़िल्म के बड़े अभिनेता चिरंजीवी @KChiruTweets जी तथा उनके सुपुत्र सुपरस्टार रामचरण @AlwaysRamCharan जी से उनके आवास पर मुलाक़ात की ।
नेमरा में बाबा के श्राद्ध कर्म सह श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने वाले सम्मानित अतिथियों और कार्यकर्ताओं के लिए हर व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साफ़-सफ़ाई,बैठक व्यवस्था,जलपान और आवास तक—हर तैयारी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी को भी ज़रा सी भी असुविधा न हो।