इंदिरा भवन
लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव पर बना कांग्रेस का नया मुख्यालय।
कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को खुद में संजोए, यहां की दीवारें सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देश प्रेम की महागाथा बयां कर रही हैं।
कांग्रेस एक नई ऊर्जा, एक नए संकल्प और एक नए विश्वास के साथ भारत के उज्जवल भविष्य को गढ़ने, लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और न्याय का परचम लहराने के लिए तैयार है।
जय हिंद 🇮🇳
जय कांग्रेस ✋
आज इंदौर स्थित लालबाग पैलेस में नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित नार्मदीय ब्राह्मण समागम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा जी, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@INCMP@pcsharmainc@advpushyamitra#MadhyaPradesh #Congress
न्याय, साहस और सेवा की प्रतीक, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका नेतृत्व देश में नई उम्मीद और विश्वास का संचार करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखमय और देशहित के कार्यों से प्रेरणादायक बना रहे।
@priyankagandhi
#HappyBirthday
आज प्रदेशभर से आए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ। उनकी अडिग ऊर्जा और समर्पण देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि यह युवा शक्ति ही आने वाले समय में देश की सच्ची तस्वीर को न केवल संवारेंगे, बल्कि इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
इस खास मौके पर नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी, विधायक श्री सचिन यादव जी, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मितेन्द्र दर्शन सिंह जी, और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री शेष नारायण ओझा जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
युवा कांग्रेस का यह अद्वितीय उत्साह न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह बदलाव की नई इबारत लिखने का संकेत भी देता है।
@INCMP@jitupatwari@UmangSinghar@SYadavMLA@mitendradsingh
#Youthcongress #MadhyaPradesh
आज मप्र कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भँवर जितेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में 27 जनवरी 2025 को अम्बेडकर नगर (महू) में आयोजित होने वाली जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुआ।
इस बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ, जिसमें विधायकों और पदाधिकारियों ने रैली की रूपरेखा और आवश्यक तैयारियों पर अपने विचार साझा किए।
@INCMP@jitupatwari@UmangSinghar@JitendraSAlwar@OfficeOfKNath
#MadhyaPradesh #youthcongress #mahu
राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा के दौरान वादा किया था, बेल्लारी के पास एक "जीन्स पार्क" बनाया जाएगा।
वैश्विक निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए 154 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिससे स्थानीय नौकरियों को बढ़ावा मिला है।
- एम. बी. पाटिल, कर्नाटक मंत्री
BPSC छात्रों के ऊपर बिहार में हुए बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ पटना की सड़कों पर मशाल लेकर उतरे हज़ारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
IYC प्रभारी श्री @allavaru जी के साथ मैं भी छात्रों को न्याय दिलाने के लिए बिहार युवा कांग्रेस के मशाल जुलूस में हिस्सा ले रहा हूँ।@IYCBihar
अमेठी और रायबरेली परिवार के सभी सदस्यों को मेरी ओर से नए वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
आप सभी का ये नवीन वर्ष मंगलमय हो तथा आपके जीवन में खुशियों, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
#HappyNewYear2025
इंजीनियरिंग का टॉपर रहा,
वो IIM का भी टॉपर रहा,
करोड़ के पैकेज़ को ठुकराया और
वो प्रथम प्रयत्न में आईपीएस बना,
वो जनप्रिय पुलिस अफसर रहा,
वो एक गरीब पिता का बेटा है
गरीब की पीढ़ा जानता है
और आज वो इस लिए खुद को कोड़े मार रहा है कि तमिलनाडु सरकार से एक बलात्कार की शिकार बेटी को न्याय नहीं दिलवा पाया
किसी नेता की ऑस्ट्रेलिया से डिग्री खरीदी अय्याश औलाद नही, न उसे कोई चाटुकार ज्योतिष PM बनने का योग बता गया...
पर वो बनेगा जरूर.... तमिलनाडु में सनातन सत्ता भी लाएगा और भारत का PM भी बनेगा एक दिन...
रोक सको तो रोक लो...
#Annamalai #वेट्रिवेल_मुरुगन
भारतीय राजनीति के यशस्वी अध्याय, सौम्यता और सादगी के प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उनका नेतृत्व, देशभक्ति और आर्थिक सुधारों में योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके जाने से भारतीय राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व शुभचिंतकों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।
Saddened by the passing away of Shri MT Vasudevan Nair Ji, one of the most respected figures in Malayalam cinema and literature. His works, with their profound exploration of human emotions, have shaped generations and will continue to inspire many more. He also gave voice to the silent and marginalised. My thoughts are with his family and admirers. Om Shanti.
पटना में आज जिस तरह से बीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया वह घोर अलोकतांत्रिक और शर्मनाक है।
छात्र बीपीसीसी परीक्षाओं में अनियमितताओं से नाराज़ हैं और परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
ऐसे में आप उनसे बात करने के बजाय उन पर लाठी चार्ज कर रहे हो? छात्रों का प्रदर्शन तो अब तक पूरी अहिंसक रहा है और धरना प्रदर्शन और आपत्ति दर्ज कराना उनका अधिकार भी है।
नीतीश कुमार जी संभवतः बंधक बना लिए गए हैं जो इस तरह के अमानवीय कृत्य को होते देख रहे हैं मगर खामोश हैं।
कभी डीएम थप्पड़ मार दे रहा कभी पुलिस लाठीचार्ज कर दे रही। कोई भी चुनी हुई सरकार इतनी असंवेदनशील कैसे हो सकती है?
एक ओर बिलखती मां है, जो न्याय मांग रही है।
दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री हैं, जो झूठ बोल रहे हैं।
बात साफ है: दलित युवा की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई है, जो संविधान की रक्षा कर रहा था।
पीड़ित परिवार के साथ इंसाफ हो और दोषियों पर कार्रवाई हो।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री @digvijaya_28 जी ने राजगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बाबासाहेब अम्बेडकर जी के अपमान को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की।