पीबीएम अस्पताल में इन्फेक्शन कंट्रोल प्रशिक्षण आयोजित
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा प्रथम चरण में 32 नर्सिंग अधिकारियों को संक्रमण नियंत्रण, हैंड हाइजीन, PPE उपयोग, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन एवं डिसइन्फेक्शन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया
#PBMHospital
बीकानेर प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय कानून मंत्री श्री @arjunrammeghwal ने रविवार को पीबीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल प्रबंधन की विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
@MoHFW_INDIA#Bikaner#Healthcare#pbm#spmc
पीबीएम अस्पताल, बीकानेर से राहत भरी खबर।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं माननीय चिकित्सा मंत्री श्री @GajendraKhimsar जी के मार्गदर्शन में गंभीर प्रसूताओं के उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीबीएम अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
अस्पताल में भर्ती छह गंभीर प्रसूताओं में से चार की स्थिति में लगातार सुधार दर्ज किया गया है। इनमें से दो प्रसूताओं को आगामी दो दिनों में डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है, जबकि दो अन्य भी तेजी से रिकवरी की ओर बढ़ रही हैं।
प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार तथा कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही के नेतृत्व में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एनेस्थीसिया एवं पल्मोनरी मेडिसिन विभागों की संयुक्त टीम 24×7 निगरानी एवं उपचार में जुटी हुई है।
विशेष चिकित्सकीय टीम में डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. संतोष खजोटिया, डॉ. सुमन बुडानिया, डॉ. जितेंद्र फलोदिया, डॉ. खेताराम शर्मा, डॉ. विशाल एवं डॉ. रवि सहित वरिष्ठ चिकित्सक लगातार मरीजों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पीबीएम के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समर्पित सेवाओं से उम्मीद की यह किरण और मजबूत हुई है। मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपचार एवं निगरानी का क्रम निरंतर जारी है।
#PBMHospital #Bikaner #Healthcare #Merajgovt #HealthForAll
माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री @GajendraKhimsar ने आज बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उपचार सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#Merajgovt #PBMHospital #HealthForAll
12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के - नव भारत के निर्माण के।
आज जयपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर राजस्थान के 8 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं!
बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त किया है। वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, नीतिगत पक्षाघात और निर्णयहीनता के दौर से गुजर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने उस दौर को पीछे छोड़ते हुए सुशासन, पारदर्शिता, विकास और राष्ट्रीय गौरव के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था, डिजिटल नवाचार, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इन 12 वर्षों में करोड़ों गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की उनकी प्रतिबद्धता ने जनसेवा को नया स्वरूप दिया है। यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, जनविश्वास और विकसित भारत के संकल्प के प्रति उनके अथक समर्पण का प्रतीक है।
समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। साथ ही प्रार्थना करता हूँ कि उनका मार्गदर्शन देश को निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर करता रहे तथा भारत नई उपलब्धियां और गौरवशाली आयाम रचता रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathoreजी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#LongestServingElectedPMModi
आज एसएमएस अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी एवं सभी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं एवं अस्पताल प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक सुविधाएं एवं संवेदनशील सेवाएं उपलब्ध हों। अस्पतालों में स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदेशवासियों को बेहतर, सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आप सभी को 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं
स्वस्थ जीवन की आधारशिला स्वच्छ पर्यावरण है। शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, हरियाली और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
#WorldEnvironmentDay
Plant a tree, protect nature, for better future..!!
एक पौधा, एक प्रयास और एक संकल्प—यही सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। 🌍
#विश्व_पर्यावरण_दिवस#WorldEnvironmentDay
"वृक्ष लगाएँ, जीवन बचाएँ" 🌱
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित अपने आवासीय परिसर में एक पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
प्रकृति केवल हमारी विरासत ही नहीं, बल्कि उसका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।
आइए, हम सभी पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें।
#WorldEnvironmentDay
#विश्व_पर्यावरण_दिवस
"5 जून - विश्व पर्यावरण दिवस"
'विश्व पर्यावरण दिवस' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लें।
#WorldEnvironmentDay
गर्मियों में सिर्फ त्वचा ही नहीं, आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।
अत्यधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन शरीर के अंगों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए इन सरल बातों का ध्यान रखें—
💧 पर्याप्त पानी पिएं
🥗 ताजा और संतुलित भोजन करें
🌞 सीधी धूप के संपर्क से बचें
🧘 आराम और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें
स्वस्थ आदतें अपनाएं और अपने शरीर के अंगों को सुरक्षित रखें।
✨ स्वस्थ जीवन, बेहतर भविष्य की नींव।
#SummerCare #OrganCare #HealthForAll #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान
राजस्थान की स्वास्थ्य योजनाओं और नवाचारों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सराहना का एक और अवसर।
महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रकाशराव अभितकर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने जयपुर में राजस्थान की स्वास्थ्य योजनाओं, नवाचारों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन किया।
दल ने राजस्थान के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना करते हुए इसे “बेहतरीन एवं अनुकरणीय” बताया तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) योजना और मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 1.36 करोड़ से अधिक परिवार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से जुड़े हैं, जिन्हें 25 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोग इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं तथा राजस्थान देश में सर्वाधिक स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने वाला राज्य है।
राजस्थान में लगभग 23 हजार चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 28 मिल्क बैंक एवं 40 लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की गई हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं।
डिजिटल हेल्थ सेवाओं में भी राजस्थान अग्रणी है। प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं तथा अस्पतालों में क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जा रहा है। मिशन मधुहारी, पिंक पखवाड़ा, निरामय राजस्थान, मिशन लीवर स्माइल और रामाश्रय वार्ड जैसी अभिनव पहलें भी संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत प्रदेश के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में 22 प्रकार की दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं। इसके लिए 40 ड्रग वेयरहाउस और प्रभावी गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली स्थापित की गई है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है और महाराष्ट्र भी राजस्थान की इन बेस्ट प्रैक्टिसेज एवं नवाचारों को अपनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा।
महाराष्ट्र से आए दल में विशेषाधिकारी डॉ. स्वपनिल सांगले एवं डॉ. सागर पाटिल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा प्रमुख शासन सचिव श्रीमति गायत्री राठौड़, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री बाबूलाल गोयल, अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी शुभमंगला, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#RajasthanHealthModel #MAYojana #merajgovt #healthforall
विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए स्वस्थ पर्यावरण और स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संकल्प लें।
प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा भी है। हर पौधा, हर पेड़ और हर हरित प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन का आधार है।
आइए, हरियाली बढ़ाएं और पर्यावरण बचाने का संकल्प लें। 🌱
#विश्वपर्यावरणदिवस #WorldEnvironmentDay
🚭 तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में राजस्थान ने रचा इतिहास!
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की दक्षिण-पूर्व एशिया वैश्विक रैंकिंग में राजस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तथा प्रदेश को प्रतिष्ठित ‘World No Tobacco Day Award 2026’ से सम्मानित किया गया है।
🚭 तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में राजस्थान ने रचा इतिहास!
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की दक्षिण-पूर्व एशिया वैश्विक रैंकिंग में राजस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तथा प्रदेश को प्रतिष्ठित ‘World No Tobacco Day Award 2026’ से सम्मानित किया गया है।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि जनजागरूकता, प्रभावी नीति क्रियान्वयन एवं ‘स्वस्थ राजस्थान’ के संकल्प की दिशा में किए गए सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा कर्मियों, जिला प्रशासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।
#Rajasthan #WHO #NoTobacco #Merajgovt #HealthForAll
SMS अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने 8 घंटे चली बेहद दुर्लभ और जटिल हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक कर मरीज को नई जिंदगी दी। CTVS HOD डॉ. अनील शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों ने एक ही ऑपरेशन में Coarctation of Aorta, खराब हार्ट वाल्व और Aortic Arch Aneurysm जैसी तीन गंभीर बीमारियों का इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार बिना सर्जरी मरीज की एक साल के भीतर मृत्यु का खतरा 80% से ज्यादा था।
इस हाई-रिस्क सर्जरी में Bentall Procedure, Total Arch Replacement और COA Repair एक साथ किए गए। ऑपरेशन के दौरान मरीज के शरीर का तापमान 20°C तक घटाया गया और 32 मिनट तक ब्लड सर्कुलेशन रोककर दिमाग को अलग से रक्त सप्लाई दी गई। दुनिया में ऐसे 10 से भी कम केस रिपोर्ट हुए हैं और डॉक्टरों का दावा है कि भारत में यह पहली बार हुआ है।
सर्जरी के दौरान 6 यूनिट खून चढ़ाया गया। मरीज 14 घंटे वेंटिलेटर पर रहा और तीसरे दिन ICU से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। इस ऐतिहासिक सफलता में डॉ. अनील शर्मा, डॉ. सुनील दीक्षित, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. सौरभ मित्तल, डॉ. वक्ता राम चौधरी, डॉ. गौरव, डॉ. प्रीतांशी, डॉ. राकेश, डॉ. कुलराज, डॉ. सूरज, डॉ. रीमी मीना, डॉ. अंजुम, डॉ. अरुण, परफ्यूजनिस्ट प्रांजलि, पुलकित, आरती और नर्सिंग इंचार्ज सुधा जी सहित पूरी टीम का अहम योगदान रहा।
#SMS #Healthforall #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #MeRajGovt
तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की वैश्विक रैंकिंग में राजस्थान को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त होना तथा प्रदेश को प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया जाना हमारी जनस्वास्थ्य नीतियों एवं तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए सतत समर्पित प्रयासों की ऐतिहासिक उपलब्धि है।
यह सम्मान जनजागरूकता, प्रभावी नीति क्रियान्वयन तथा ‘स्वस्थ राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में किए गए हमारे सामूहिक एवं निरंतर परिश्रम का सुफल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम, चिकित्सा कर्मियों, जिला प्रशासनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
@nhm_rajasthan@WHO