उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड से विनम्र अनुरोध है कि निम्नलिखित बिंदुओं पर संज्ञान लें 🙏
1- रेडियो आपरेटर भर्ती में शामिल सभी अभ्यर्थियों के RAW marks व नार्मलाइज्ड मार्क्स सार्वजनिक किए जाएं 🙏
2- CRL जांच में क्या मिला, कितनों को बाहर किया गया ,ये भी बताया जाए
3- संदिग्धों को बाहर कर नयी मेरिट लगाई जाए
#UPP_RADIO_OPERATOR_INVESTIGATION
@upprpb@UPGovt @rajee@myogiadityanath @CMOfficeUP 🙏
@kmrvivek14 Sir aap bhot logo ki ummed ho plss sir awaaz uthao iske ke liye maine bhot mehnat ki thi iss paper ki sir mere isme 120 questions sahi the socha tha ho jayega result dekhne ke baad ab tk viswas nahi ho raha ki tera number nahi aaya
क्या आप सभी निम्नलिखित के लिए आवाज उठाने को तैयार हैं ----
1- रेडियो आपरेटर रिजल्ट की जांच
2- पुलिस की नयी भर्तियों का कैलेंडर UPSI,PAC,JAIL WARDEN
3- UPSSSC calendar - लेखपाल,लोअर PCS ओपन भर्ती
4- उत्तर प्रदेश में ग्रुप D संविदा भर्ती की समाप्ति
5- नयी शिक्षक भर्ती
✅ UP पुलिस भर्ती बोर्ड से -
कांस्टेबल भर्ती के REEXAM डेट का इंतजार
रेडियो आपरेटर रिजल्ट का इंतजार
UP SI नयी भर्ती का इंतजार
कैलेंडर का इंतजार
✅ UPSSSC से लंबित परीक्षाओं, रिजल्ट, ज्वाइनिंग का इंतजार
✅ शिक्षक भर्तियों में नयी भर्ती का इंतजार करते लाखों बेरोजगार, कोई परीक्षा तिथि के इंतजार में बैठा तो कोई भर्ती के
✅ कहीं UPSI 2021 में न्याय की उम्मीद को तरसते हृदय
उत्तर प्रदेश के युवाओं की हालत दयनीय है, उम्र कब 4-5 साल व्यर्थ निकल जाती है,पता भी नहीं चलता...
कभी 2 टाइम तो कभी केवल एक टाइम ख़ाना खाकर कब अच्छा खासा शरीर हड्डियों का ढांचा बन जाता है, आंखों में काले गड्डे निराशा की सीमाएं दर्शाते हैं
कांपते हाथों से उठते घर वालों के फोन लाचारी की गवाही देते हैं
इंतजार करती रूंधी आवाज,एक युवा के चट्टान से हौसलों के टूटने की शुरुआत बताती है।
उत्तर प्रदेश की सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं है... युवाओं के लिए ये सरकार असफल रही है 🥺
यदि उत्तर प्रदेश की सरकार ईमानदारी से, गंभीरता से सरकारी नौकरियों व प्राइवेट नौकरियों के सृजन पर कार्य करें तो पुलिस,शिक्षक, कोर्ट, विद्युत निगम, PSC,UPSSSC आदि मिलाकर प्रत्येक वर्ष 50000 के आस पास सरकारी नौकरियों व लाखों की संख्या में प्राइवेट नौकरियों का सृजन किया जा सकता है।
परंतु होता विपरीत है सालों साल भर्तियां नहीं आती,आती है तो पेपर नहीं होते, रिजल्ट कोर्ट के चक्कर काटते रहो
स्किलिंग के लिए एक सही सा विश्व स्तरीय संस्थान नहीं है
सरकार इसके ऊपर गंभीर नहीं होती क्योंकि चुनाव में ये कभी मुद्दा नहीं रहता