जिस सीट को सत्ता और प्रशासन के दम पर हथियाने की कोशिश हुई थी आज वही सीट कांग्रेस जीत गई।
धरना सफल। संघर्ष सफल। लोकतंत्र विजयी। ✊
जिस सीट पर सत्ता के विधायक और प्रशासन की मिलीभगत व चुनावी धांधली के खिलाफ हम रात भर धरने पर बैठे थे, जहाँ पुलिस से लेकर RO तक की भूमिका संदिग्ध थी, जहाँ निर्धारित समय 3 बजे के बाद, 3:29 बजे भाजपा विधायक स्वयं पर्चा और पार्टी सिंबल जमा करवाते हैं और वहाँ उसी महत्वपूर्ण समय की वीडियो फुटेज गायब कर दी गई थी मथानिया नगर पालिका के वार्ड नं. 6 के प्रत्याशी द्वारा फॉर्म जमा करने और RO द्वारा उसे चेक करने की कोई वीडियो फुटेज उपलब्ध नहीं थी आज वही सीट कांग्रेस जीत गई।
तब पूछ रहे थे-समझ नहीं आ रहा, धरना क्यों दे रहे हैं?
“आज नतीजे ने जवाब दे दिया।”
चुनाव चोरी नहीं चलेगी।
जनमत की चोरी नहीं चलेगी।
सत्ता का दबाव हारा। संघर्ष जीता।
लोकतंत्र जीता। कांग्रेस जीती। ✊
किसान नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर जी डूडी के असामयिक निधन उपरांत आज बीकानेर पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा श्रीमती सुशीला डूडी जी सहित शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर सांत्वना प्रकट की।
They do not decide who a true Indian is. It's the job of the Opposition Leader, and it's his duty to ask questions and challenge the government.
My brother would never say anything against the Army; he holds the Army in the highest respect. So, it's a misinterpretation.
-Congress General Secretary & MP Smt.
@priyankagandhi ji
"जज नहीं तय करेंगे कि देशभक्त कौन है"
◆ प्रियंका गांधी ने साधा सुप्रीम कोर्ट पर निशाना
◆ हाल ही ने SC ने राहुल गाँधी को उनकी टिप्पणी को लेकर फटकार लगाई थी
#RahulGandhi | @priyankagandhi | Rahul Gandhi
पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने अनेक उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी भी सत्ता के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया। जो सच था, वही कहा।
उन्होंने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि सच्चा नेतृत्व सत्ता की जी हुजूरी नहीं, बल्कि सच बोलने का साहस होता है।
उनका जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी बेबाकी, ईमानदारी और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को देश हमेशा याद रखेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति
पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने अनेक उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी भी सत्ता के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया। जो सच था, वही कहा।
उन्होंने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि सच्चा नेतृत्व सत्ता की जी हुजूरी नहीं, बल्कि सच बोलने का साहस होता है।
उनका जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी बेबाकी, ईमानदारी और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को देश हमेशा याद रखेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति
कल ओसिया विधानसभा क्षेत्र के गाँव महादेव नगर व पाँचला खुर्द का दौरा किया, जंहा पिछले दिनों हुई भारी बारिश से पूरे क्षेत्र में जल भराव हो रखा है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी परेशानी के बारे में स्थानीय प्रशासन ने कोई कदम नही उठाया और ना ही किसी तरह का सहयोग प्रदान किया गया है। ग्रामीणों को पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्तिथि बेहद गम्भीर है।
मैंने जिला कलेक्टर से बात करके जलभराव वाले क्षेत्र के किसानों की इस आपदा में उचित समाधान करवाने को कहा है। पानी की निकासी के उचित प्रबंध किये जायें ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।
माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।
अलविदा कुश्ती 2001-2024 🙏
आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी 🙏🙏
राजस्थान के युवाओं के हितों के लिए RLP सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर रूप से लड़ाई लड़ेगी ! आज राज्यपाल अभिभाषण के दौरान मैंने RPSC को भंग करने की मांग उठाई ! RPSC की गरिमा को पुन: स्थापित करने के लिए RPSC का पुनर्गठन आवश्यक है !
ओसियां विधानसभा के ग्राम पंचायत बैरडो का बास निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी दीपाराम जी बैरड़ 'ठेकेदार' (पूर्व जिला परिषद् सदस्य) के आकस्मिक निधन का संदेश जानकर गहरा दुःख हुआ।
मैं इस दुःखद क्षण में परिवार के साथ अपनी शोक संवेदना व्यक्त करती हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
किसी भी बेटी के लिए कंधे पर पिता के पार्थिव शरीर का भार से बड़ा भार कुछ और नहीं हो सकता। समय ने जो इतनी बड़ी पीड़ा हमें एक साथ दी उसको सहन करना हमारे लिए आसान नहीं था। आप हम सभी के लिए एक विशालकाय वट वृक्ष की भांति थे। आपने कभी हम पर धूप का साया तक नहीं आने दिया। हमारी हर इच्छा को पूरा किया और हर चीज बोलने से पहले ही सामने होती थी। पिता जी के जाने के बाद पता चला कि जब दुनियां में पिता नहीं रहता तो खालीपन आपको कितना घेर लेता है। आपका अचानक से हमे छोड़ कर जाना बहुत खलता है।
आप ही मेरे पथ प्रदर्शक थे। मुझे अभी भी याद है 2010 का वों समय जब आपने मुझे राजनीतिक जीवन से परिचय कराया था। जीवन में जब कभी मैं परेशान होती हूँ तब ये तस्वीर एक बार देख लेती हूँ ताकि मुझे स्मरण रहें कि मैंने इससे भी बड़ी परेशानियों के भार को अपने कंधों पर उठाया है।
आपके चले जाने के बाद सबसे जरूरी काम था आपके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी को उठाना। ओसियां की जनता से आपके जो भी वादे रहे है उसे पूरा करने के लिए मैंने अपना दिन रात लगाया है। आज आपके सपनों को धरातल पर उतरते पूरा देश और प्रदेश देख रहा है। जहां भी चर्चा होती है तो उसमें आपका नाम पहले आता है। ऐसा महिपाल जी मदेरणा ने करने की सोचा था और आज यह काम उनकी बेटी ने करवाया है। आपके द्वारा दी गई जिम्मेदारियाँ आज भी मेरे कंधे पर महसूस होती है।
आपकी कही गई बात कि “ओसियां के मान सम्मान और विकास में दिव्या कोई कमी नहीं आने देगी“ मेरे कानों में गूँजती है। जब मैं आपके सपनों को साकार करने के उद्देश्य से जनता के बिच में होती हूँ आपका मुस्कुरता हुआ चेहरा सामने दिखता है और महसूस होता है जैसे आप कह रहे हो कि “बेटी दिव्या मुझे गर्व है तुम पर।“
कभी - कभी आपको याद करते हुए आंखे नम भी हुई तो आपकी आवाज पीछे से सुनाई देती है “तुम महिपाल मदेरणा की बेटी हो तुम किसी से कमजोर नहीं हो, अपने लोगों को संगठित करो, जनता की सेवा करो...लगे रहो...चलते रहो..कारवाँ को बनाते रहो।"
नंद घर आनंद भयो, जय हो नन्द लाल की
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की
आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण से सभी के सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना करती हूं।