आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।
बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि 'असंभव' कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है।
मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूँ। सच यह है कि सबसे ज़्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज़ और भी बढ़ता गया। लोग मेरी ख़ुशी में मुझसे ज़्यादा ख़ुश हुए। उन्होंने मुझे तब भी उसी विश्वास से देखा, जब मैं खुद ही थकी या टूटी थी। और इसी ने आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी। इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोली पूरी भर गयी। और इसमें उन साथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बहुत बड़ा श्रेय है जिन्होंने मेरे कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और साथ डटे रहे।
आज आभार से आँखें नम हैं। बस एक दृश्य इनमें बसा है। लहुरिया दह की पहाड़ी की वो वृद्ध माँ, जो अपने गाँव में पहली बार पानी पहुँचता देख कुछ नहीं बोली, बस काँपते हाथों से मेरा सिर छूकर आशीर्वाद दे गई। पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा। और वह सपना भी नहीं छूटेगा, जो देश की इस मिट्टी ने मुझे दिया है।
आपकी अपनी,
दिव्या मित्तल
क्या स्वर्ण समाज ने इस पार्टी @BJP4India को इसलिए चुना था, कि जातिवाद की राजनीति आजीवन चलेगी, ये स्वर्ण समाज ही इस पार्टी को खून से सीच कर यहाँ तक लाया है॥
हम शिक्षा से बाहर करना चाहते है, आरक्षण॥
परंतु आप आंदोलनकारियों को जेल में डालने का प्रयास कर रहे है॥
#UGC_ROLLBAC 😡
क्या स्वर्ण समाज ने इस पार्टी @BJP4India को इसलिए चुना था, कि जातिवाद की राजनीति आजीवन चलेगी, ये स्वर्ण समाज ही इस पार्टी को खून से सीच कर यहाँ तक लाया है॥
हम शिक्षा से बाहर करना चाहते है, आरक्षण॥
परंतु आप आंदोलनकारियों को जेल में डालने का प्रयास कर रहे है॥
#UGC_ROLLBAC 😡
@narendramodi जी,
आरक्षण हटाओ, देश बचाओ॥
श्रवण जाति का बच्चा बहुत बड़ी मार झेल रहा है इसकी॥
40% वाला डॉक्टर और 90% वाला फाँशी॥
राष्ट्रपति, IAS अन्य के परिवार भी आरक्षण का फ़ायदा उठा रहे है॥
क्या रूप रेखा है ये॥
@PMOIndia@HMOIndia
@narendramodi जी,
आरक्षण हटाओ, देश बचाओ॥
श्रवण जाति का बच्चा बहुत बड़ी मार झेल रहा है इसकी॥
40% वाला डॉक्टर और 90% वाला फाँशी॥
राष्ट्रपति, IAS अन्य के परिवार भी आरक्षण का फ़ायदा उठा रहे है॥
क्या रूप रेखा है ये॥
@PMOIndia@HMOIndia
आज भाजपा का हर कार्यकर्ता आतिशी का वीडियो ट्वीट कर केजरीवाल और पंजाब पुलिस को चुनौती देता है की वो भाजपा के कितने कार्यकर्ताओं पर FIR करेंगे!
केजरीवाल , आतिशी और उसके पूरे गिरोह को हमारे गुरुओं के लिए कहे गए अपशब्द के लिए माफ़ी माँगनी पड़ेगी।
#KejriwalMaafiMaango
दिल्ली प्रदेश के महामंत्री सभी युवा कार्यकर्ताओं के चहेते, जिनके मार्गदर्शन में सदा हम जैसे कार्यकर्ताओं का निर्माण हुआ, ऐसे हमारे @visshnumittal जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ॥ 😊🌺
सदेव ईश्वर आपको स्वस्थ व दीर्घायु रखें॥ 🌺
#थे_अटल।
#है_अटल ।
#सदेव_रहेंगे_अटल।
आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न सम्मानित श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की॥ 🙏
दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में अल्ट्रा साउंड की मशीने ठीक होते हुए भी मशीनों को खराब बताया जाता है, डॉ साहब बाहर से बहुत लंबे समय से चेक अप लिख रहे है, मरीज बहुत परेशान है।
अस्पताल स्टाफ के लोगो का अल्ट्रासाउंड अस्पताल में गोपनीय तरीके से होता है, आम जनता का नहीं॥
समाधान ॥🙏
आज श्यामा प्रशाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया जी का बोधिक रहा, जिले के सभी मंडल व जिले के देवतुल्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का भी रहना हुआ॥
@narendramodi जी, देश का युवा वर्ग बॉर्डर पर जाने के लिए तैयार है, आप एक इशारा तो करिए, लाहौर में दोबारा भारत का तिरंगा 🇮🇳 लहरा देंगे॥
#IndiaPakistanWar
आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।
नवरात्रि के शुभ दिन और नव वर्ष पर आज छत्तीसगढ़ के तीन लाख गरीब और आदिवासी परिवार अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं। उनके चेहरे की खुशी और आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है।