2022 में ट्रेंड शिक्षकों की बहाली हुई थी,फिर भी 2 शाल तक अनट्रेंड का वेतन मिला है लेकिन अब 2022 बालों को अपने से कनीय शिक्षकों से कम वेतन मिलना बहुत ही दुखद है।
@NitishKumar@sunilkbs@btetctet@News18Bihar
*छठे चरण के तहत 2022 में नियुक्त हुए शिक्षकों को विभाग द्वारा निम्न बिंदु के कारण वरीय मानते हुए TRE 1 में नियुक्त शिक्षक से ज्यादा वेतन देना ही होगा।*
*जो निम्न प्रकार है -:*
*1.बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली,2023 आया ही है इसलिए कि सभी नियोजित शिक्षकों को एक परीक्षा के माध्यम से विद्यालय अध्यापक के समान किया जाए।*
*यानि इस नियमावली के तहत*
*(विद्यालय अध्यापक = विशिष्ट शिक्षक)*
*2.विभाग के पत्र संख्या 4207,दिनांक -:22/11/2025 के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रोन्नत्ति में विशिष्ट शिक्षक के पूर्व की यानि नियोजन इकाई के सेवा को काउंट किया जायेगा।*
*यानि हमारे द्वारा 4 वर्ष कार्य किया जा चुका है जो हमारी सीनियरीटि को तय करता है यानि 4 वर्ष बाद हम स्नातक ग्रेड में प्रमोशन के हकदार हो जायेंगे।*
*यानि इस पत्र के अनुसार,*
*( विशिष्ट2022>विद्यालय अध्यापक2023)*
*3.विभाग के पत्रांक* *4206,दिनाँक-:22/11/2025 के द्वारा स्पष्ट रूप से आपसी वरीयता तय किया गया है जिसमें कहा गया है कि अगर एक विद्यालय में विद्यालय अध्यापक ,विशिष्ट शिक्षक एवं नियोजित शिक्षक रहेंगे तो उनमें जो सबसे पहले प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए है उन्हें सीनियर माना जायेगा और उन्हें प्रभारी प्रधान के रूप में नियुक्त किया जायेगा।*
*इसलिए 2022 में सभी शिक्षकों का प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में नियुक्ति हुई थी और जो विशिष्ट शिक्षक बन गए वो विद्यालय अध्यापक के समान हो चूके है ऐसे में अगर एक विद्यालय में 2022 के नियुक्त विशिष्ट शिक्षक रहेंगे और 2024 में नियुक्त TRE 1 के विद्यालय अध्यापक रहेंगे तो विभागीय पत्र के अनुसार 2022 के विशिष्ट शिक्षक को सीनियर मानते हुए उनको प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया जायेगा।*
*यानि इस पत्र ने भी तय कर दिया कि,*
*(विशिष्ट शिक्षक 2022> विद्यालय अध्यापक 2023)*
*4.विभाग के पत्रांक-3068 दिनाँक-:23.12.2024 ने इस बात को पूर्ण रूप से स्पष्ट कर दिया है और ये व्यवहारिक नियम भी है कि कनीय यानि जूनियर शिक्षक का वेतन सीनियर शिक्षक से कभी भी ज्यादा नहीं होना चाहिए अगर होता है तो वेतन विसंगति का जबरदस्त मामला बनता है जिसे ठीक करते हुए वरीय शिक्षक का वेतन कनीय शिक्षक के वेतन के बराबर किया जाए या एक इंडेक्स बढ़ा करके दिया जाए।*
*इन सभी उपर के 3 विभागीय पत्र देखने के बाद स्पष्ट है कि छठे चरण के तहत 2022 में नियुक्त विशिष्ट शिक्षक 2023 में नियुक्त विद्यालय* *अध्यापक(TRE 1) के शिक्षक से वरीय(सीनियर) हैं और उपर के बिंदु 4 के अनुसार वेतन पुनः निर्धारण करते हुए विद्यालय अध्यापक(TRE 1)के वेतन के अनुरूप किया जाए या एक इंडेक्स बढ़ा कर किया जाए जिससे वेतन विसंगति का मामला ठीक हो सके।*