#HappyBdayPMModi
140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने 'नए भारत' को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
जन-जन के आराध्य, सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतिक, लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के अवतरण दिवस "भादवी बीज" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#बाबा_रामदेव#भादवी_बीज#BabaRamdevji
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा!
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत आज सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज #Tiranga फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है, जिसने देशभर में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
समस्त प्रदेशवासियों से विनम्र आग्रह है कि आप सभी इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर गर्व से तिरंगा फहराएं। तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर https://t.co/V34Kk1RRxF पर अपलोड करें और इस जन-आंदोलन को और भी व्यापक बनाएं।
#HarGharTiranga
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!
हमारी एकता का उद्घोष, हमारी अखंडता का संकल्प, हमारी संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक... 'हमारा तिरंगा'
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीयता का यह भाव, प्रगाढ़ता के साथ हर जन तक, हर घर तक पहुंचा है।
आइए, हम सभी #HarGharTiranga अभियान के साथ जुड़ें और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी https://t.co/NM5uFZT7CT पर भी अपलोड करें।
जय हिंद!🇮🇳
स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।
#RakshaBandhan2025
मखाना बोर्ड और बिहार में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने जैसे उपायों से साफ है कि डबल इंजन सरकार बिहार के किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
माँ गंगा के पवित्र तट पर स्थित उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों द्वारा ₹47,600 करोड़ लागत की 15 मेगा विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास से प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्राप्त हुई है।
प्रधानमंत्री जी, आपके यशस्वी मार्गदर्शन पर हर भारतवासी गौरव की अनुभूति कर रहा है। आपके नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में 'नया भारत' सुरक्षा, समृद्धि एवं आधुनिक विकास की नई गाथा लिख रहा है।
'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना की सिद्धि में सहायक इन लोक-कल्याणकारी सौगातों के लिए 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से आपका हृदय से आभार प्रधानमंत्री जी!
📍 भोपालसागर
🚩 वीरता, शौर्य और त्याग को नमन 🚩
आज भूपालसागर, चित्तौड़गढ़ में राजस्थान की वीर परंपरा के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस ऐतिहासिक दिन पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, त्याग की प्रतिमूर्ति पन्नाधाय एवं योद्धा राणा पूंजा की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण कार्यक्रम में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री श्री 108 परम पूज्य गुरुदेव चैतन्य अवधेशानंद जी महाराज एवं श्री अनुज दास जी महाराज का पावन सानिध्य मिला।
यह अवसर हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और हमारे गौरवशाली योद्धाओं को स्मरण करने का प्रेरणादायक पल रहा।
इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्री श्री गौतम दक जी, श्री जवाहर सिंह बेडम जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री श्रीचंद कृपलानी जी, श्री अर्जुन लाल जीनगर जी, श्री सुरेश धाकड़ जी, श्री चंद्रभान सिंह जी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री भूपेंद्र सैनी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन लाल गाडरी जी, जिला प्रमुख श्री गब्बर अहीर जी सहित पार्टी पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जय मेवाड़!
#MaharanaPratapJayanti
माँ भारती के अमर सपूत, स्वाधीनता के कालजयी स्वर, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, 'हिंदुआ सूर्य' वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
स्वदेश, स्वधर्म और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महाराणा भारत के महानायक-जननायक हैं।
प्रखर लोकतांत्रिक मूल्यों से अभिसिंचित महाराणा के व्यक्तित्व की आभा, सदियों तक 'मानवता के संघर्ष' को दीप्त एवं हमारा पथ प्रदर्शित करती रहेगी।
देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस और शौर्य का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीर-वीरांगनाओं के लिए पथ-प्रदर्शक बना है। मां भारती को समर्पित उनका पराक्रमी जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।