जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं @narendramodi जी देश आपके नेतृत्व में नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है भोलेनाथ सदैव आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु प्रदान करें
‘जनसेवा से देशसेवा’ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जीवन का मूल ध्येय रहा है। जब उन्होंने देश का नेतृत्व संभाला, तब देश अनेक विषम परिस्थितियों से गुजर रहा था। उस समय उन्होंने देशहित में नई नीतियां बनाईं, नए कार्यक्रम शुरू किए और अनेक ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारा, जिन्होंने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।
स्टार्टअप इंडिया ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर दिए, शौचालय निर्माण ने महिलाओं को सम्मान और गरिमा दी, वहीं लखपति दीदी योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। आज हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
देश ने लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश झेला। कभी नक्सलवाद की जड़ें 200 से अधिक जिलों तक फैली थीं, लेकिन आज भारत नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता की ओर बढ़ चुका है। देश लंबे समय तक आतंकवाद से भी प्रभावित रहा, लेकिन पीएम मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद को करारा जवाब दिया गया है। आज हमारी सीमाएं अधिक सुरक्षित हैं और देश की ओर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।
पीएम मोदी जी के विकास के लक्ष्य पर देश की जनता को पूरा विश्वास है। हम सभी के सामूहिक प्रयासों से 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करेंगे।
देश की प्रगतिशील यात्रा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए, आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं। उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें।
- श्री @NitinNabin जी
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#JansevaSeDeshseva ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की 25 वर्षों की अविराम यात्रा का मूल मंत्र है।
भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के आह्वान पर, आइए हम सब 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे तक #AshirwadKaDiya जलाकर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करें।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#AshirwadKaDiya