प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था फेल है,और मुख्यमंत्री जी शायरी सुनाकर उसे पास कराने में लगे हैं।
पोस्टर वाले मुख्यमंत्री जी कभी पोस्टर से बाहर आकर जमीन पर देखिए बच्चे कितना परेशान है..?
तुष्टिकरण का काम, विभाजन का काम अमित शाह जी कर रहे हैं।
1896 में रवींद्रनाथ टैगोर जी ने कलकत्ता अधिवेशन में ‘वंदे मातरम्’ गाया। 1937 में सरदार पटेल जी, नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, गोविंद वल्लभ पंत जी और मौलाना आज़ाद जी की समिति के बाद कांग्रेस ने इसे अंगीकार किया। संविधान सभा ने भी इसे स्वीकार किया।
हम उसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं, जिसे महात्मा गांधी जी समेत हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनाया था। आज इसे वोट की राजनीति के लिए मुद्दा बनाया जा रहा है।
तिरंगे और ‘वंदे मातरम्’ के लिए हमारे पूर्वजों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया, जेल गए और गोलियां खाईं।
हमारे तो कांग्रेस के अधिवेशन में, महाधिवेशन में चाहे राष्ट्रीय हो चाहे प्रांत के हों, सभी जगह राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया जाता है। भारतीय जनता पार्टी या आरएसएस के लोग बताएं कि ये राष्ट्रगीत कब गाते हैं? कब गाए हैं? किस अधिवेशन में?
‘वंदे मातरम्’ को आपने कब आत्मसात् किया? 1980 में भाजपा बनने के बाद या 1951 में जनसंघ बनने के समय?
आपका इतिहास तो अंग्रेजों का साथ देने वालों में है. @ABPNews@mohitrajdubey
हरदीबाजार संघर्ष समिति के साथीगण नवरात्र के पहले मेरे भिलाई निवास आए थे और उन्होंने आज के इस कार्यक्रम का आमंत्रण दिया.
उन्होंने इसका जो कारण बताया, वो कोई छोटा-मोटा कारण नहीं है, लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है और आगे क्या होगा, इसे लेकर सभी चिंतित हैं.
अभी प्रवास के चलते मेरा स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ. अभी भी पूर्ण स्वस्थ नहीं हुआ हूं. खांसी अभी भी है लेकिन मेरी समस्या से बड़ी समस्या आपकी है. सर्दी-खांसी कल नहीं तो परसों ठीक हो जाएगी लेकिन SECL आपको जो दर्द दे रहा है, वह बहुत ज्यादा है.
कहावत है कि “संतोष” का फल मीठा होता है.
लेकिन राजनांदगांव की जनता कह रही है कि “संतोष” का कुछ फल ही नहीं मिला.
“संतोष” के खिलाफ भारी “असंतोष” है यहां तो.
#जीतेंगे_राजनांदगांव
काल हरें, कष्ट हरें, दुख हरें, दारिद्र हरें,
सबके जीवन में न्याय स्थापित करें।
हर हर महादेव।।
समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
बेहद शर्मनाक!
नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विधायक को मजबूर होकर बिना सुरक्षा के क्षेत्र में घूमना पड़ रहा है। शासन और प्रशासन की इससे ज्यादा नाकामी और क्या हो सकती है?
कभी तो मुख्यमंत्री जी दल से ऊपर होकर सोचिए।
कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने नेताओं को लोकतंत्र विरोधी ताक़तों के हमलों में खोया है। @ChhattisgarhCMO
अपना और अपनों का ख़्याल रखें.
एक-दूसरे से खूब प्यार करें, एक-दूसरे का सहारा बनें.
नए संकल्प, नए लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें.
जो बीत गया उससे सीख लें.
सबको नए साल की बधाई. शुभकामनाएँ.🎉🎊
#HappyNewYear
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जन-कल्याण और
भारत के लोगों की उन्नति है।
हम संसदीय लोकतंत्र पर आधारित ऐसे भारत में विश्वास रखते हैं जिसमें समानता हो, बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए अवसर हो और संविधान में रचे-बसे राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन हो।
हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्षों से हम पूरी ईमानदारी के साथ ऐसे भारत के निर्माण में संघर्षरत हैं।
कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर मेरी ओर से हर एक भारतीय को हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय हिंद, जय कांग्रेस 🇮🇳
सत्य और अहिंसा जिसकी बुनियाद है
मोहब्बत, भाईचारा, सम्मान और समानता जिसके स्तंभ हैं
और देशप्रेम जिसकी छत है
मुझे फक्र है कि मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं, गर्व है कि मैं कांग्रेस का एक भाग हूं।
कांग्रेस स्थापना दिवस की सभी नेता गणों, पदाधिकारियों, समर्थकों और मेरे प्यारे बब्बर शेर और शेरनी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
#CongressFoundationDay
भारत को एक सशक्त और मज़बूत राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने वाली, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लौह महिला, भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
भारत की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाली इंदिरा जी का जीवन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद आदरणीया श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व विलंबित शुभकामनाएं।
आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@jyotsnamahant
मैं कांग्रेस के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने पिछले दिनों निरंतर बिना थके, बिना रुके एक-एक वोट कांग्रेस के पक्ष में डलवाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
समस्त मतदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने मताधिकार कर लोकतंत्र को मजबूत किया ।
सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य लाए।
#HappyDiwali
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी @Kumari_Selja जी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी, रायपुर के सभी पत्रकार साथी सादर आमंत्रित हैं।