हसदेव में आदिवासियों की सबसे बड़ी पूंजी वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है, जिससे छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज को आहत पहुंचा है. इसलिए हसदेव अरण्य मामले में सरकार से खदान निरस्त करने की मांग और मासूम बच्ची मंगली को न्याय दिलाने की मांग रखें
#मंगली_सोढ़ी_को_न्याय_दो
वे सब मार दिए जाएंगे..
जो मुर्दों की बस्ती में भी जिंदा कहलाएंगे...
जो तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएंगे...
जो सोते हुए समाज को झकझोर कर जाएंगे...
वे सब मार दिए जाएंगे।
#मंगली_सोढ़ी_को_न्याय_दो
कौन है असली कसूरवार ?
मुतवेण्डी में घटी घटना को लेकर परिजनों के आरोप और पुलिस-नक्सली दावों पर अब भी सवालों की चादर है. उस परिवार का क्या कसूर जिसने अपनी दूधमुंही बच्ची को खो दिया है. मां की गोद आज उजड़ चुकी है, छोटी बच्ची का क्या कसूर था!?#मंगली_सोढ़ी_को_न्याय_दो