आज सरोना, रायपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ कचरा निपटान कार्य का निरीक्षण किया। डंप साइट से कचरा हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्य में और तेजी लाने के लिए संबंधित ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
28 वर्ष पुराने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह डंप साइट पूरी तरह साफ हो जाएगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
सचिव बसव राजू एस जी, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नगर निगम रायपुर को स्वच्छ बनाना हुआ और आसान!
ब्लैक स्पॉट या गंदे स्थान की फोटो व जानकारी सीधे वॉट्सऐप चैटबॉट नंबर +91-851-900-9090 पर भेजिए और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीजिए।
#SHS2025#SwachhataHiSeva2025#Swachhotsav#SwachhBharat#SwachhBharatHaritBharat#SwachhChhattisgarh
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़
#SwachhChhattisgarh
#SwabhavSwachhata #SanskarSwachhata #CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #WorldEnvironmentDay2025
#EndPlasticPollution #RRRCentre #SayNotoPlastic #SwachhBharat
स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के इस महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजे जारी किए गए :-
- स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया।
- प्रदेश के छह नगरीय निकायों ( अंबिकापुर, पाटन, बिश्रामपुर, बिल्हा, बिलासपुर एवं कुम्हारी ) को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश की राजधानी रायपुर को माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश के 115 नगरीय निकाय कचरा मुक्त शहरों की प्रमाणन प्रणाली (GFC) में स्टार रेटिंग प्राप्त करने में सफल रहे।
- राज्य की राजधानी रायपुर द्वारा स्वच्छता में नया आयाम हासिल करते हुए प्रदेश का पहला GFC 7 स्टार रेटिंग शहर होने का कीर्तिमान स्थापित किया
- प्रदेश की तीन नगरीय निकायों (नगर निगम बिलासपुर, नगर निगम कोरबा एवं नगर पंचायत पाटन) ने GFC 5 स्टार रेटिंग हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
- साथ ही प्रदेश की अन्य 18 नगरीय निकायों को GFC 3 स्टार रेटिंग तथा 93 नगरीय निकायों को GFC 1 स्टार रेटिंग से प्रमाणित किया गया।
- सुरक्षित सैनिटेशन एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं में सतत विकास के साथ प्रदेश के चार शहरों (रायपुर, बिलासपुर, कोरबा एवं भिलाई) को प्रतिष्ठित Water+ प्रमाणीकरण से सुशोभित किया गया।
- सर्वेक्षण में राष्ट्रीय औसत Vs राज्य औसत का सारांश :-
घर-घर कचरा संग्रहण के राष्ट्रीय औसत 63% के विरुद्ध राज्य ka औसत 85.10% दर्ज किया गया।
स्रोत पृथक्करण के राष्ट्रीय औसत 27% के विरुद्ध राज्य का औसत 98% दर्ज किया गया।
अपशिष्ट प्रसंस्करण के राष्ट्रीय औसत 68% के विरुद्ध राज्य का औसत 98.40% दर्ज किया गया।
उपरोक्त प्रदर्शन के साथ हमारे शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर *सम्पूर्ण स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता के प्रति अपने दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख घटकों Swachh Certification एवं GFC Star Rating में अद्वितीय प्रदर्शन कर राज्य के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान सुनिश्चित की है।
स्वच्छता परमो धर्मः
#swachhsurvekshan2025 #SwachhBharatAbhiyan #SwachhChhattisgarh
“स्वच्छता ही सेवा 2024"
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की प्रेरणा एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन से नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का एक अद्भुत प्रदर्शन करते हुए, जगन्नाथ राव दानी गर्ल्स स्कूल, रायपुर के 1200 से अधिक छात्रों ने स्वच्छता के प्रतीक का प्रदर्शन करने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई। साथ ही “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024" के तहत विद्यालय द्वारा साइक्लोथॉन और विद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस पहल ने न केवल टीमवर्क को बढ़ावा दिया, बल्कि समाज में स्वच्छता के महत्व को भी उजागर किया।
छत्तीसगढ़ “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” के इस जन आंदोलन में उच्चतम परिणाम देने हेतु प्रतिबद्ध है। आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
#SHS2024
#SwachhataHiSeva2024
#SwabhavSwachhata
#SanskaarSwachhata
#CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhSurvekshan2024 #SwachhBharat #SwachhBharatMissionUrban
#GarbageFreeCities #SwachhBharatMission #MycleanIndia #swachhchhattisgarh
स्वच्छता ही सेवा 2024
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में स्वच्छता के सफर की शुरुआत हुई। प्रकृति के आंचल में बसा छत्तीसगढ़ परंपरा और संस्कृति की डोर से बंधा है। यहां स्वच्छता केवल एक विचार नहीं बल्कि व्यवहार है जन-जन को जोड़ने का, एक प्रयास है पर्यावरण को संरक्षित करने का तथा एक आशा है स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की। जहां अंबिकापुर मॉडल से इस सफ़र की नींव रखी गई तो वहीं स्वच्छता दीदियों के समर्पण ने महिला सशक्तिकरण के प्रत्यक्ष उदाहरण के रूप में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नई छवि बनाई। केंद्र सरकार के मार्गदर्शन, निकायों के साथ, सफ़ाई मित्रों के समर्पण और प्रदेश्वासियों के अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
@MuncipalRaipur@NagarPalik@SwachhAMC@mormanendragarh@Birgaon_Raipur@KumhariPalika@BhilaiMunicipal@OfDhamtari
#SHS2024
#SwachhataHiSeva2024
#SwabhavSwachhata
#SanskaarSwachhata
#CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhSurvekshan2024 #SwachhBharat #SwachhBharatMissionUrban
#GarbageFreeCities #SwachhBharatMission #MycleanIndia #swachhchhattisgarh
स्वच्छता ही सेवा 2024
स्वच्छता परमो धर्मः के संकल्प से छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के सफ़र में एक नई ऊर्जा मिली है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े के अंतर्गत “स्वच्छता स्वभाव, संस्कार स्वच्छता के उद्देश्य से प्रदेश में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता से जुड़ते देखा। घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदियों से लेकर स्कूल के नन्हें कलाकारों तक, वरिष्ठ नागरिकों से लेकर युवाओं तक सभी ने इस अभियान से जुड़कर स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्य को जाना। स्वच्छता परमो धर्मः गीत ने प्रदेश के जन-जन की स्वच्छता के प्रति निष्ठा की भावना को उजागर किया है।
छत्तीसगढ़ “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” के इस जन आंदोलन में उच्चतम परिणाम देने हेतु प्रतिबद्ध है। आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
@MuncipalRaipur@Birgaon_Raipur@SwachhAMC@OfDhamtari@NagarPalik
#SHS2024
#SwachhataHiSeva2024
#SwabhavSwachhata
#SanskaarSwachhata
#CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhSurvekshan2024 #SwachhBharat #SwachhBharatMissionUrban
#GarbageFreeCities #SwachhBharatMission #MycleanIndia #swachhchhattisgarh
स्वच्छता ही सेवा 2024
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य को स्वच्छतम राज्य बनाने का संकल्प लिया है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन 2 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है, जिसमें नागरिकों की सहभागिता एवम्..(1/4)
Our #VideooftheWeek features @ujjainumc, a city soaring to new heights in swachhata with the tremendous efforts of SafaiMitras, active citizen engagement, and their innovative waste-to-art initiatives. Ujjain is championing urban swachhata #IndiaVsGarbage#GarbageFreeCities
Congratulations to Rashtrapati Ji on being conferred the highest civilian award of Suriname – Grand Order of the Chain of the Yellow Star. This special gesture from the Government and people of Suriname symbolizes the enduring friendship between our countries. @rashtrapatibhvn
Along side Beneficiaries with her beautiful newly constructed house under BLC #PMAYU in Nagar Palika Parishad Kawardha Chhattisgarh.
#housingforall@PMAYUrban@jddurg
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में 192 श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से सस्ती गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से प्रदेश के 29.53 लाख ग्राहक लाभान्वित हो चुके हैं।
#SwachhSurvekshan2023@SwachhBharatGov@ChhattisgarhCMO