ग्राम पंचायत लहरा रत्तू ब्लाक रजपुरा जिला संभल
PWD के अंर्तगत आने वाला रास्ता गहरे गड्ढे, गंदगी हमेशा जलभराव
2 साल से लगातार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ..........।।।
आए दिन राहगीर गिरते रहते हैं ग्रामीण तो नर्क की जिन्दगी जी रहे हैं@InfoDeptUP@DmSambhal@PWDUTTARPRADESH
ग्राम पंचायत लहरा रत्तू ब्लाक रजपुरा जिला संभल
PWD के अंर्तगत आने वाला रास्ता गहरे गड्ढे, गंदगी हमेशा जलभराव
2 साल से लगातार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ..........।।।
आए दिन राहगीर गिरते रहते हैं ग्रामीण तो नर्क की जिन्दगी जी रहे हैं@InfoDeptUP@DmSambhal@PWDUTTARPRADESH
आज 20 जुलाई 2026 को इको गार्डन लखनऊ में आयोजित धरने में सम्मिलित सभी समस्त पंचायत सहायक साथियों के प्रति हृदय से आभार ...!
आज के इस ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने वाले प्रदेश के सभी पंचायत सहायक साथियों एवं संगठनों व के नेतृत्वकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार।
आप सभी दूर-दूर के जनपदों से अनेक कठिनाइयों, लंबी यात्राओं और व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना करते हुए जिस जोश, जुनून और एकजुटता के साथ लखनऊ पहुंचे, वह पंचायत सहायकों की एकता और संघर्ष का सबसे बड़ा प्रमाण है। आप सभी ने यह सिद्ध कर दिया कि जब अधिकारों की बात आती है, तो कोई भी कठिनाई हमारे हौसलों को रोक नहीं सकती।
विशेष धन्यवाद उन सभी जिला नेतृत्वकर्ता साथियों का, जिन्होंने अपने-अपने जनपदों में शानदार नेतृत्व, बेहतर समन्वय और अथक प्रयासों से अधिक से अधिक साथियों की सहभागिता सुनिश्चित की। आपकी नेतृत्व क्षमता इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत रही।
हमारी सभी महिला पंचायत सहायक बहनों को विशेष नमन। 💐
आपने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ पंचायत सहायकों के हितों को सर्वोपरि रखा। विशेष रूप से वे बहनें, जो मातृत्व अवस्था में भी अपने अधिकारों की इस लड़ाई में शामिल हुईं आपका यह समर्पण और साहस हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपका यह योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
लखनऊ टीम के प्रत्येक साथी को हृदय से धन्यवाद। ❤️
धरना-प्रदर्शन की संपूर्ण तैयारी, प्रबंधन, समन्वय और व्यवस्थाओं को आपने जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ संभाला, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। अनेक राजनीतिक प्रदर्शनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भी आपने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया। आपका यह परिश्रम पूरे प्रदेश का सम्मान है।
यह तो केवल शुरुआत है। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक पंचायत सहायकों को उनका सम्मान, स्थाईकरण और न्यायोचित वेतनमान प्राप्त नहीं हो जाता।
एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
इसी विश्वास और संकल्प के साथ हम आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करते रहेंगे।
पंचायत सहायक एकता जिंदाबाद! ✊🔥
#पंचायत_सहायक
@MoPNG_eSeva मान्यवर आपका का प्रति जबाव बहुत समय बाद मिला जिसका अब कोई औचित्य नहीं...!!
कृपया अपनी टीम को थोड़ा सक्रिय करें।।
अब तो समाधान हो गया आगामी कोई समस्या होगी तब देखते हैं।
@IndianOilcl पिछले 3 दिनों से मेरे गैस कनेक्शन पर System Interlock लगा है। रिफिल नहीं मिल रही है और इसके हटने का कोई निश्चित समय नहीं बताया जा रहा। कृपया जल्द समाधान करें। ::
@IndianOilcl पिछले 3 दिनों से मेरे गैस कनेक्शन पर System Interlock लगा है। रिफिल नहीं मिल रही है और इसके हटने का कोई निश्चित समय नहीं बताया जा रहा। कृपया जल्द समाधान करें। ::
माननीय मुख्यमंत्री जी @myogiadityanath
> उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों को मानदेय नहीं न्यूनतम वेतनमान चाहिए।
> अब अनुबंध आधारित व्यवस्था नही स्थाईकरण चाहिए
माननीय मुख्यमंत्री जी पंचायत सहायकों की नियुक्ति को 5 वर्ष पूरे हो चुके हैं उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार अगर कोई संविदा नियुक्ति बेहतर कार्य करे उसका सरकार के कार्यों में बेहतर रिपोर्टिंग हो तो उसको स्थाई बनाने पर विचार किया जाएगा।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है पंचायत सहायकों के लिए वेतनमान लागू करते हुए स्थाईकरण किया जाए। ताकि ग्राम पंचायत की एक मजबूत और पारदर्शी व्यवस्था की और पंचायत सहायकों का योगदान बढ़े। और उत्तर प्रदेश विकसित भारत का वाहक बने।
@ChiefSecyUP@Manojkmr_singh@AwasthiAwanishK
#समान_कार्य_समान_वेतन
उत्तर प्रदेश में फर्क साफ है!!
32 हजार करोड़ पाने वाले पंचायती राज विभाग न्यूनतम मजदूरी तक नहीं प्रदान कर पा रहा। तो ये अपने कर्मचारी को समान कार्य समान वेतन के तहत कैसे स्थाई कर सकते।
2025 की तुलना में बजट में 2026 में 67 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन पंचायत सहायकों के लिए आपके पास कोई बजट नहीं है शायद @myogiadityanath@ChiefSecyUP@Manojkmr_singh@oprajbhar@ChiefSecyUP@uppanchayatiraj@DirectorUPPR
@ViCustomerCare
ग्राम पंचायत लहरा रत्तू ब्लॉक रजपुरा जिला संभल पिन-243727 इन्टरनेट स्पीड नहीं आती अब ये बताओं अनलिमिटेड नेट का क्या फायदा... कृपया सही कराएं
भगवान सिर्फ मोदी जी का सुन रहे है हम पंचायत सहायक का क्यों नहीं सुन रहे है
कही जिस जगह मोदी जी बैठे है वही से भगवान सुनते है क्या प्रार्थना 🤔 इस वजह से चुनाव महत्वपूर्ण होता है भाजपा के लिए काम धाम छोड़ के बस चुनाव प्रचार पसार करते रहो