आज दिनांक 05.06.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। संबंधित अधिकारियों को आश्रय स्थलों पर भूसा, पशु आहार, हरा चारा व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गोवंश के बेहतर संरक्षण व देखभाल हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
दिनांक 09.04.2026 को आकांक्षात्मक विकास खंड शुकुल बाज़ार में नीति आयोग भारत सरकार के निदेशक महोदय, श्री मोहम्मद जुबैर अली हाशिम (आई०ए०एस०) द्वारा विकास, कृषि, स्वास्थ्य, बाल विकास, पेयजल, आईटी, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा सहित सभी विभागों के सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत सचिवालय महोना पश्चिम में नवनिर्मित "स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय" का उद्घाटन माननीय विधायक श्री सुरेश पासी जी द्वारा बी डी ओ श्रीमती अंजली सरोज व अन्य की उपस्थिति में किया गया।
@DmAmethi@cdoamethi@DPROAmethi@BlockShukul@Adobazarshukul
आज दिनांक 27.01.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, श्रम बन्धु, व्यापार बन्धु एवं औद्योगिक सुरक्षा समिति की बैठक की गई एवं जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
आज दिनांक 19.01.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों (सीएम डैशबोर्ड) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति में सुधार, समयबद्ध निष्पादन एवं लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 13.01.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी के अन्तर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 13.01.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित कर स्वच्छता से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बीएसए कार्यालय अमेठी में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। क्विज में विकास खंड भादर विजेता, संग्रामपुर उपविजेता रहा, जबकि विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अभिषेक शर्मा (भेंटुआ) प्रथम रहे।
आज दिनांक 23.12.2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व जिलाधिकारी अमेठी श्री राम मनोहर मिश्र जी की उपस्थिति में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
दिनांक 18.12.2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त महोदय अयोध्या मंडल द्वारा एसआईआर अभियान वा विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यों (सीएम डैशबोर्ड) की समीक्षा की गई। तत्पश्चात निर्माणाधीन जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
विकास खण्ड बहादुरपुर की मॉडल ग्राम पंचायतों के एक्सपोजर विजिट पर अयोध्या मण्डल के विभिन्न विकास खण्डों से आए डिस्ट्रिक को- ऑर्डिनेटर ब्लॉक को - ऑर्डिनेटर,ग्राम पंचायत जमालपुर रामपुर
निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किया जा रहा है।
@ECISVEEP@ceoup