इंदौर की बेटी पलक मुच्छल का कमाल
पैसा सभी के पास है पर वो कितनो को
जीवनदान दे रहा यह बहुत मायने देता हे
3800 बच्चों को दी नई जिंदगी
गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
इस बहन हो हृदय के अंतःकरण से नमन 👏
आप सभी को सृजन एवं शुभारंभ के पावन पर्व 'अक्षय तृतीया' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सुख, समृद्धि व सिद्धी का यह पवित्र पर्व आप सभी के जीवन में अपार सुख-शांति, यश-वैभव और उत्तम सौभाग्य लेकर आये।
धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में है और विजय का अर्थ लोकमंगल में।
रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही 'रामत्व' का सच्चा उत्सव है।
प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है।
जय श्री राम!
वृंदावन की पावन धरा केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि दिव्यता और भक्ति का जीवंत अनुभव है, जहाँ प्रत्येक कण में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की गूंज सुनाई देती है।
प्रभु श्रीराम ने जिस अयोध्या नगरी में जन्म लिया उसकी पवित्र धूलि का स्पर्श प्राप्त करना ही मैं अपना परम सौभाग्य मानती हूं। स्वयं प्रभु श्रीराम ने अपनी इस जन्मभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया था।
देखो मित्रो😭,गौ माता पर कितना अत्याचार हो रहा है😭😭,पापी निर्दयियो ने गौ माता को टैंकर में भरकर ले जा रहे थे तस्करी के लिए😭😭
इन पापियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए ,जो गौ माता पर अत्याचार किये हैं😡💪😡💪😡
#ParikshaPeCharcha26 के दौरान छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के साथ हुई बातचीत में नई पीढ़ी का सामर्थ्य देखने को मिला। हमारी यह पीढ़ी जिज्ञासु और संवेदनशील होने के साथ-साथ अत्यंत जागरूक भी है। पढ़ाई और खेलों के बीच संतुलन बनाने से लेकर पर्यावरण संरक्षण और लीडरशिप तक उनकी सोच उनके सवालों में साफ झलक रही थी।
वीर बाल दिवस में सर्वोच्च बलिदान का गौरव है तो भविष्य की प्रेरणा भी है। औरंगजेब की क्रूरता के खिलाफ छोटी सी उम्र में वीर साहिबजादों ने जिस पराक्रम और शौर्य का परिचय दिया, वो देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
श्री राम लला मंदिर के गर्भगृह की अनंत ऊर्जा और उनका दिव्य प्रताप धर्म ध्वजा के रूप में दिव्यतम-भव्यतम श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठापित हुआ है। ये धर्म ध्वजा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है।
अलौकिक श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम परिवार के दर्शन का सुअवसर मिला। यह क्षण श्रद्धा और भक्ति से भावविभोर कर गया। प्रभु श्री राम, माता जानकी, शेषावतार लक्ष्मण जी और सकल परिवार का दिव्य ये स्वरूप, भारत की चेतना की साक्षात प्रतिमूर्ति सा है। ये असंख्य रामभक्तों की तपस्या का प्रतिफल है। मेरी प्रार्थना है कि प्रभु श्री राम का दिव्य आशीष संपूर्ण भारतवासियों के जीवन को यश और कीर्ति दे।
श्री अयोध्या धाम में आस्था की शाश्वत ज्योति आज हर हृदय में प्रज्वलित है।
भक्ति और विश्वास से दमकता हर दीप 'रामराज्य' के उज्ज्वल आदर्शों का आह्वान कर रहा है। यह 'दीपोत्सव' सनातन भारत का अमर उद्घोष है।
जय श्री राम!
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में @ABVPVoice की प्रचंड जीत पर परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई।
यह जीत युवाओं की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है। इस विजय से परिषद की छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने की यात्रा को और अधिक गति मिलेगी।