श्री नरेश मीणा पिछले 11 दिन से अनशन पर हैं। श्री नरेश मीणा की भावना अच्छी है कि वह झालावाड़ में स्कूल गिरने से मारे गए बच्चों के परिजनों को अधिक मुआवजा दिलाना चाहते हैं परन्तु मुझे ज्ञात हुआ है कि इस तरह लम्बे समय तक अनशन जारी रखने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है।
श्री नरेश मीणा जनहित के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को इस मामले में हस्तक्षेप कर अनशन तुड़वाने का प्रयास करना चाहिए।
मैं श्री नरेश मीणा से भी अपील करता हूं कि आप अपना अनशन समाप्त करें। आपकी भावना जनता तक पहुंच गई है।