पुष्कर घाटी में फॉर्च्यूनर कार ने तेज रफ्तार में 5 लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें से 1 की मौत हो गई बाकी अस्पताल में भर्ती है।
फॉरच्यूनर खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी में खाटूश्याम मंदिर के सेवादार दिग्विजय सिंह चौहान और खूब शराब की बोतलें रखी हुई थी
नमस्कार मित्रों,
कल 5 मई उदयपुर-बांसवाड़ा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सुबह 11:30 बजे डबोक में उदयलाल डांगी जी के निवास स्थान पहुंच उनके स्वर्गीय पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा तत्पश्चात बांसवाड़ा के सेनावासा (गरनावट) पहुंच स्वर्गीय नवनीत नीमामा जी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहूंगा।
वागड़ के कद्दावर नेता तथा घाटोल से चार बार विधायक रहे श्रद्धेय नवनीत जी निनामा के निधन के उपरांत आज उनके निवास स्थान गरनावट, बांसवाड़ा पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पगड़ी रस्म में शामिल हुआ।
पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है!
वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे। जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल के अपने भाई-बहनों का हृदय से आभारी हूं।
जनता-जनार्दन ने भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। हमारी डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।
@BJP4Bengal
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।
@ashokgehlot51
आज का भारत एक ऐसा भारत है, जहाँ मज़दूर केवल श्रमिक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के मजबूत स्तंभ हैं। चाहे उद्योगों की प्रगति हो या देश का आधारभूत ढांचा—हर जगह मज़दूरों का पसीना देश की तरक्की की कहानी लिख रहा है। इस श्रम शक्ति में हमारी मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है, जो अपने परिश्रम और समर्पण से देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि पिछले 12 वर्षों में उन्होंने मज़दूर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कदम उठाए। उनके नेतृत्व में देश की श्रम शक्ति को नई पहचान, सुरक्षा और सम्मान मिला है।
★ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM)
इस योजना के जरिए हमारे श्रमिक भाई बहन छोटी-छोटी मासिक राशि जमा करते हैं और 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उन्हें हर महीने ₹3000 की निश्चित पेंशन मिलती है।
★ ई-श्रम पोर्टल (e-Shram)
यह एक राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म है, इसमें श्रमिक भाई–बहन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें एक यूनिक श्रम कार्ड मिलता है। इससे सरकार को मजदूरों का डेटा मिलता है, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में पहुंचाया जाता है।
★ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
यह योजना बहुत कम प्रीमियम में दुर्घटना बीमा प्रदान करती है। यदि किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वह पूर्ण रूप से दिव्यांग हो जाता है, तो उसके परिवार को ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। श्रमिक वर्ग के लिए एक बड़ी सुरक्षा कवच है।
★ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
इस योजना के तहत ₹436 सालाना प्रीमियम में ₹2 लाख का जीवन बीमा कवर मिलता है। यदि किसी कारणवश व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है। यह योजना विशेष रूप से कम आय वाले श्रमिकों के लिए बहुत उपयोगी है।
★ अटल पेंशन योजना (APY)
इस योजना में नियमित निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद ₹1000 से ₹5000 तक मासिक पेंशन मिलती है।
★ प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
इस योजना का उद्देश्य गरीब और श्रमिक वर्ग को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना है। इसके तहत सरकार आर्थिक सहायता और सब्सिडी देती है, जिससे लोग कम लागत में घर बना या खरीद सकते हैं।
★ VB-G RAM G
यह योजना मनरेगा का उन्नत रूप है, इसमें ग्रामीण परिवारों को 100 की जगह अब 125 दिन का गारंटी रोजगार मिलता है, जिसमें समय पर भुगतान होता है, इसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर आजीविका बढ़ाना और आत्मनिर्भरता लाना है।
★ वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC)
इस योजना के तहत श्रमिक देश के किसी भी राज्य में जाकर अपने राशन कार्ड से सस्ते दर पर अनाज प्राप्त कर सकते हैं। यह विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों के लिए बहुत फायदेमंद है।
★ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)
यह योजना कोविड-19 जैसे संकट के समय शुरू की गई थी, जिसके तहत श्रमिक वर्ग को मुफ्त राशन दिया गया।
★ लेबर कोड्स (Labour Codes)
सरकार ने पुराने और जटिल श्रम कानूनों को सरल बनाने के लिए 4 नए लेबर कोड लागू किए हैं। इनमें वेतन, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध और कार्यस्थल सुरक्षा शामिल हैं।
मोदी सरकार की निम्न योजनाओं सहित अनेकों योजनाओं के जरिए एक सशक्त और आत्मनिर्भर श्रमिक वर्ग का निर्माण हुआ है।
श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
📍 सेवापुरा, आमेर
किसान का बेटा घंमडाराम गौदारा 99 रैंक हांसिल कर #RAS बन जब घर आया तो घर आंगन में बङे भाई व्याख्याता भोमाराम जी ने माला से स्वागत करना चाहा तो जिद्द करते हुए पहले बङे भाई को माला पहनाकर सम्मान किया ये परिवारिक प्रेम, लगाव और संस्कार को दर्शाती तस्वीर...🚨❣️💯
घंमडाराम जी गौदारा को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई 🙏👏
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र राठौड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।
@Rajendra4BJP