भगवान सूर्य की उपासना, लोक आस्था एवं छठी मैया की आराधना के महापर्व छठ पूजा की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं।
भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का संचार करें, यही प्रार्थना है।
जय छठी मइया।
भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और आत्मीयता के प्रतीक पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
माँ यमुना से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा पारिवारिक संबंधों में प्रेम व विश्वास और सुदृढ़ हो।
🪔 आप सभी को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां लक्ष्मी की कृपा और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे। आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का प्रकाश सदैव बना रहे।
शुभ दीपावली! 🙏
#शुभ_दीपावली#धनतेरस#भैया_दूज
ईडी, लखनऊ अंचल ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, मोहम्मद आज़म खान (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) व अन्य के विरुद्ध चल रहे धन-शोधन मामले में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर की 426.46 करोड़ रुपये के भूमि और भवनों, जिनका वर्तमान बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये (लगभग) है, को पीएमएलए, 2002 के तहत अनंतिम रूप से कुर्क किया है। जौहर नगर, ग्राम सिंघानखेड़ा, रामपुर में स्थित विश्वविद्यालय परिसर मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के स्वामित्व में है, जिसकी स्थापना मोहम्मद आज़म खान द्वारा की गई थी और उनका ही इस पर नियंत्रण है, वे इस विश्वविद्यालय के मानद कुलाधिपति भी हैं।
आत्मीय शुभकामनाओं के लिए आप सभी का हृदयतल से आभार!
आज जन्मदिवस के अवसर पर प्राप्त आपकी मंगलकामनाएं मेरे लिए अमूल्य निधि हैं, अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं। ये शुभेच्छाएं मुझे प्रदेश वासियों की सेवा, सुरक्षा, सम्मान व खुशहाली हेतु प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।