#हरदोई: शराब पिलाकर कार से घसीटने का आरोप, पिता गंभीर घायल
हरियावां/हरदोई। थाना #पिहानी क्षेत्र में एक व्यक्ति को शराब पिलाकर कार से घसीटने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है।
पंडित पुरवा, थाना कोतवाली देहात निवासी शिवम राठौर ने थाना पिहानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ��नके पिता बबलू राठौर को उनके ही मित्र विमलेश राठौर ने शराब पिलाई और इसके बाद गाड़ी से घसीट दिया। इस घटना में बबलू राठौर को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर थाना पिहानी में मामले की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी विमलेश राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। पूरे प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकान्त गौतम द्वारा जानकारी दी गई।
@hardoipolice @dgpup
#गोण्डा
बड़े पुलिस फे��बदल के बाद भी SOG सिपाही पर मेहरबानी? अमित पाठक को लेकर उठे गंभीर सवाल।
गोण्डा। नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की पुलिस व्यवस्था में व्यापक फेरबदल किए जाने के बाद SOG में तैनात सिपाही अमित पाठक को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई आरोप लगाया जा रहा हैं कि पूर्व में विवादों में रहे सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के बजाय उन्हें SOG में जिम्मेदारी दी जा रही है।
जनपद व���सियो का दावा है कि वर्ष 2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के कार्यकाल में एक हत्या के मामले के संबंध में सिपाही अमित पाठक को निलंबित किया गया था। आरोपों में यह भी कहा गया है कि बाद में उनका स्थानांतरण श्रावस्ती जनपद कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद बाद में वह दोबारा गोण्डा लौटे और SOG में तैनाती हासिल कर ली।
'क्या SOG में यही सिपाही सबसे योग्य है?'
स्थानीय लोगो ने पुलिस अधिकारियों से सवाल किया है कि जब नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे जनपद में पुलिसकर्मियों के स्तर पर फेरबदल किया गया है, तो कथित रूप से विवादों में रहे सिपाही अमित पाठक के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
स्थानीय लोगों का यह भी सवाल उठाया गया है कि क्या गोण्डा पुलिस विभाग में SOG की जिम्मेदारी संभालने के लिए कोई अन्य योग्य पुलिसकर्मी नहीं है, या फिर अमित पाठक को लगातार विशेष जिम्मेदारी दिए ���ाने के पीछे कोई अन्य वजह है?
मामले को लेकर लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस, ADG गोरखपुर जोन, DIG देवीपाटन रेंज, DGP उत्तर प्रदेश और गोण्डा पुलिस समेत संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले में पुलिस विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि पूर्व की कार्रवाई औ�� वर्तमान तैनाती से संबंधित दस्तावेज सामने आते हैं तो मामले की जांच के आधार पर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
@Uppolice @adgzonegkr @DIGDevipatan @dgpup @gondapolice @UPGovt @CMOfficeUP @dadduprasad @homeupgov @adgzonegkr @mediacellsp @yadavakhilesh @Rajeevkrishna69
अच्छा हुआ TTE ने कैमरा चालू कर रखा था नहीं तो मैडम जी ने जेल भेजने का जुगाड़ कर ही दिया था।
मोहतर��ा ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रही थी, जब TTE ने टिकट मांगा तो बहस करने लगी और अपने कपड़े फाड़ कर फंसाने की धमकी देने लगी।
अगर वीडियो में इसकी करतूत रिकॉर्ड नहीं हुई होती तो साहब के L लग गए होते।
ऐसी लड़कियों की वजह से जब किसी लड़की के साथ सच में भी गलत होता हैं , तो कोई विश्वास नहीं करता हैं।
#हरदोई: खबर हटाने के दबाव का आरोप, पत्रकार को धमकी देने का मामला जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंचा।
#��ल्लावां, हरदोई। खबर हटाने को लेकर पत्रकार पर कथित दबाव बनाने और बात न मानने पर फोन के जरिए गाली-गलौज व धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में ग्राम नेवादा परस निवासी पत्रकार सूरज तिवारी पुत्र अनिल तिवारी ने मु��्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, पत्रकार द्वारा 5 जुलाई 2026 को ग्राम दारूकुइयां स्थित एक कथित क्लीनिक से संबंधित खबर प्रकाशित की गई थी। पत्रकार का दावा है कि खबर प्रकाशित होने के अगले दिन 6 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्लीनिक का निरीक्षण किया था।
आरोप है कि इसके बाद ग्राम दारूकुइयां निवासी राहुल पांडेय न�� पत्रकार से फोन पर संपर्क कर खबर हटाने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने बताया कि खबर उसके द्वारा स्वयं प्रकाशित नहीं की गई थी, इसलिए उसे हटाना उसके अधिकार में नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात शिकायत में कही गई है।
#फोन_पर_धमकी_देने_का_आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को एक मोबाइल नंबर से उसके फोन पर कॉल आई। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वय��� को राहुल पांडेय बताते हुए कथित रूप से गाली-गलौज की और देख लेने तथा अन्य धमकी भरे शब्दों का इस्त��माल किया।
बताया जा रहा है कि बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्रकार का कहना है कि उसके पास कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल मौजूद हैं, जिन्हें जांच के दौरान पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।
#मुख्यमंत्री_जनसुनवाई_पोर्टल_पर_शिकायत
घटना के बाद पत्रकार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जानकारी होते ही सभी स्थानीय #पत्रकारों में आक्रोश फैल गया है। तत्काल संज्ञान से मुकदमा दर्ज करके जांच करने की मांग की जा रही है।
शिकायत में पत्रकार ने भविष्य में अपने साथ किसी अप्रिय घटना, मारपीट, दुर्घटना अथवा झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका भी जताई है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गय��� है।
फिलहाल वायरल ऑडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फोन पर हुई बातचीत में वास्तव में क्या कहा गया और आरोपों में कितनी सत्यता है।
@hardoipolice @Uppolice @dgpup @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Rajeevkrishna69 @myogiadityanath @myogioffice @AshishSingh_BJP @dmhardoi @brajeshpathakup @CMHelpline1076 @narendramodi
🚨 नोएडा: चौकी इंचार्ज पर मंदिर के बाबा को धमकाने और भू-माफिया से मिलीभगत कर कब्जा कराने के गंभीर आरोप
नोएडा में एक मंदिर के बाबा ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि चौकी इंचार्ज द्वारा बाबा को जेल भेजने और लाठी मारकर भगा देने की धमकी दी गई। @noidapolice@CP_Noida
#Cyber Fraud Case Reported in Nigeria.
Serious allegations have emerged regarding an alleged cyber fraud operation reportedly targeting people in other countries.
Concerned individuals are urging the Nigeria Police Force to take immediate cognizance of the matter, conduct a thorough investigation, identify those involved, and take appropriate legal action.
Authorities are requested to look into the matter urgently and prevent further victims from being targeted.
@PoliceNG — Nigeria Police Force, please take immediate cognizance of this matter. @pleasantonpd
#Nigeria #CyberCrime #CyberFraud #OnlineFraud #NigeriaPolice #PoliceNG #CyberSecurity
#हरदोई#दुखद_घटना
खेत देखने गए युवक की सुखेता नदी में डूबने से मौत
#हरदोई के कोतवाली #शाहाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम मिठनापुर निवासी सचिव सिंह पुत्र बाबू सिंह खेत देखने गए थे। बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बने सुखेता पुल से गुजरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सुखेता नदी में जा गिरे।
हादसे के बाद म��के पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी दुखद मृत्यु हो चुकी थी।
��टना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।
#video
#viral
महोदय इस सिपाही को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है इसलिए @Uppolice संज्ञान में नहीं ले रही है जबकि जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के पुलिस अधीक्षक महोदय त्वरित तत्��ाल कार्रवाई करते है फिर भी इस मामले पर अमल नहीं कर रहे है।
@DIGDevipatan
@DainikBhaskar
@AdgGkr
@dgpup
@yadavakhilesh
#गोंडा
एक वायरल वीडियो पर लोगों ने की जांच की मांग वायरल वीडियो गोंडा जिले में तैनात पहले से ही आरोपी। मुकदमा दर्ज सिपाही का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि गोंडा के उच्च अधिकारी उसके बचाव में लगे रहते हैं क्या कारण हो सकता है?
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति यह कहता सुनाई दे रहा है कि मेरी बेटी की जान गई है। उसके साथ कुछ लोगों द्वारा हाथपाई जैसे हरकतें करते दिखाईं दे रहा है।
लोगों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच की मांग की है।
आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकीं हैं। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।
@gondapolice@Uppolice@myogiadityanath@CMOfficeUP@myogiadityanath@dgpup
#वायरल वीडियो प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है। कृपया कमज़ोर दिल वाले न देखें।
वीडियो रेलवे विभाग से जुड़ा है। वायरल वीडियो ��ी पुष्टि मेरे द्वारा नहीं की जा रही है।
सम्बन्धित अधिकारियों के बयान आने बाकी है। पुलिस या सम्बन्धित अधिकारी के बयान के बाद मामला की पुष्टि की जा सकती है।
#हरदोई
थाने में खाकी का कथित कहर! नाबालिग को हिरासत में पीटने से लेकर मोबाइल का ���ॉक खुलवाकर सबूत मिटाने तक के आरोप।
कप्तान से शिकायत के दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं! पीड़ित का दावा—थाने के CCTV खंगाले जाएं तो सामने आ जाएगी पूरी हकीकत
#मल्लावां/हरदोई। मल्लावां थाने में ��ैनात एक सिपाही पर नाबालिग को हिरासत में लेकर कथित रूप से मारपीट करने, गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने तथा मोबाइल का जबरदस्ती लॉक खुलवाकर महत्वपूर्ण सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर नेवादा परस निवासी यशु द्विवेदी पुत्र लवकुश द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की है।
पीड़ित के मुताबिक, मल्लावां थाने में तैनात का० विनोद कुमार द्वारा हिरासत के दौरान ���सके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई तथा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सिपाही ने मोबाइल का लॉक जबरदस्ती खुलवाया और उसमें मौजूद महत्वपूर्ण साक्ष्यों को कथित रूप से मिटा दिया।
“CCTV चेक कर लीजिए, सच खुद सामने आ जाएगा”
शिकायतकर्ता ने मामले में एक अहम दावा करते हुए कहा है कि यदि घटना के समय थाने में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जाए तो लगाए गए आरोपों की व��स्तविकता स्पष्ट हो सकती है। ऐसे में CCTV फुटेज मामले की निष्पक्ष जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है।
कप्तान के दरबार तक पहुंची शिकायत, फिर भी कार्रवाई का इंतजार
पीड़ित का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दिए हुए करीब दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन उसकी जानकारी के अनुसार अभी तक संबंधित सिपाही के विरुद्ध कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। साथ ही शिकायतकर्ता का दावा है कि अभी तक मामले में जांच-पड़ताल अथवा संबंधित सिपाही से पूछताछ शुरू होने की जानकारी भी उसे नहीं मिली है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वर्दी विभागीय होने के कारण आरोपों की जांच की रफ्तार धीमी रहेगी, या फिर शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी?
@dgpup
@uppolice
@Hardoipolice
#रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती,
#सुलतानपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, सुलतानपुर स्थित शस्त्रागार एवं परिवहन शाखा में विधि-विधान���ूर्वक भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर सुख-समृद्धि एवं कार्यक्षेत्र में उन्नति की कामना की।
पूजन कार्यक्रम के दौरान शस्त्रागार एवं परिवहन शाखा से जुड़े पुलिसकर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात प्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा जी से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, सुलतानपुर स्थित शस्त्रागार एवं परिवहन शाखा में विधि-विधानपूर्���क भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की गई 🙏🏻🙏🏻