"व्यक्ति अ���ने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है बन जाता है।" - महात्मा गाँधी जी
आईये इस गाँधी जयंती बापू के आदर्शों को स्मरण कर सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलते हुए शांति,प्रेम और सद्भावना के साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण का प्रण लें। समस्त राष्ट्रीय लोकदल परिवार राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को उनकी जयंती पर नमन करता है।
#GandhiJayanti2023
3 अक्टूबर को माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी भरतपुर के जटौली रथभान में आयोजित सम्म���लन में सम्मिलित होकर किसानों एवं युवा साथियों को संबोधित करेंगे।
भरतपुर में माननीय चौधरी साहब का बहुत-बहुत स्वागत है, आपका आगमन हमारे लिए उत्साहपूर्ण है।
#Rajasthan
#Bharatpur
#ChaudharyJayantSingh
#SubhashGarg
#Rld
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जय���्त सिंह जी दिनांक 3 अक्टूबर 2023 को राजस्थान के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किसान व युवा सम्मलेन में शामिल होंगे। उनके द्वारा ग्राम जटोली, रथभान में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा।
#ChaudharyJayantSingh
#RLD
बीते 118 दिनों से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के विरुद्ध चल रहे किसानों के धरने पर चौधरी जयन्त सिंह जी ने पहुंच कर प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया।
राष्ट्रीय लोकदल शुरुआत से ही इस धरने का समर्थन कर रहा है। हमारे विधायकों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व में भी धरने में पहुंच कर समर्थन जताया था। अन्याय के खिलाफ हर लड़ाई में राष्ट्रीय लोकदल अपने लोगों के साथ है।
#RLDwithFarmers
किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना और उन्हें उनका जायज़ हक़ दिलाना हमारी प्राथमिकता है। राष्ट्रीय लोकदल ने शुरुआत से #ग्रेटर_नोएडा_प्राधिकरण के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में किसानों का साथ दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी ने प्रदर्शन स्थल पर पहुँच कर उनके हौसले और रालोद पर टिकी उनकी उम्मीद को और मजबूत किया है। हम इस लड़ाई में न्याय मिलने तक किसानों के साथ हैं।
#RLDwithFarmers
नूंह हिंसा समाज में नफ़रत और भय का संदेश देने वाले असामाजिक तत्वों के द्वारा रचा तांडव है!
सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिएँ; जवाब भी दे, ऐसे तनाव पैदा करने वाले लोग, संगठन और आयोजन को छूट क्यों? हरियाणा का सभ्य समाज धैर्य का परिचय दे और हिंसा की आग पर पानी डाल सुरक्षित रहे!
अत्यंत शर्मनाक!!
मथुरा मांट से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी जी के भाई और उनके पीए द्वारा एक युवती के साथ की गई छेड़खानी, दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना बेहद दुःखद है और इस मामले में पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज ना करना सुशासन के दावों पर एक तमाचा है। (1/2)
धन्यवाद प्रिय चिकित्सकों !
आज आपने हड़ताल खत्म कर राजस्थान को #RightToHealth वाला पहला राज्य बनाकर जिस सेवाभाव, उदारता व निष्ठा का परिचय दिया है, वह अभिनंदनीय है।
आपका यह सहयोग व समन्वय सामाजिक सुरक्षा में एक नया अध्याय बनेगा।
उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल की बैठक 22/11/2022 को होनी है। महाप्रबंधक, उत्तर मंडल के साथ रेल सम्बंधित स्थानीय मुद्दों पर चर्चा होगी। आपसे आग्रह है की उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल से जुड़े सुझाव/समस्या 12/11/2022 तक [email protected] पर भेजें।
प्रकाश और समृद्धि के त्योहार #दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। दीपावली का ये त्योहार आपके जीवन में धन-धान्य, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य का तोहफ़ा लेकर आए।
#Dipawali2022#HappyDiwali2022
देश में किसान-चेतना के अग्रदूत रहे भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी के नाम से जयपुर में संचालित महत्वपूर्ण कृषि संस्था के नाम में से श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी का नाम हटाकर भाजपा क्या साबित करना चाहती है?
कोई बुरा ना माने लेकिन आजकल मीडिया पर #AgnipathRecruitmentScheme पर सरकारी पक्ष रखने वालों के हिसाब से मूँग दाल और गाड़ी पीली उड़द दाल बराबर है!
पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग समझ जाएँगे मैं क्या कह रहा हूँ!!
जब मैंने नूपुर शर्मा के शर्मनाक बयान के ख़िलाफ़ बात रखी तो बहुत लोग (trolls) मुझ�� समझाने की बात कर रहे हैं।
सबको मैं निमंत्रण देता हूँ… घर आकर मुझे बता दें कैसे देश के संस्कारों और इतिहास के विपरीत चलने वाले लोग देशभक्त हो सकते हैं?
रोज़ थोड़ा ज़हर खाने वाले सोचते हैं हम बच जाएँगे लेकिन जब दिल में इतनी नफ़रत कोई पालता है, तो खुद भस्म हो जाता है!
एक दो प्रतिनिधि को हटाने से बात नहीं बनेगी।
अपनी विचारधारा बदलो! भारत हम सबका है!
हमारी बहुसंख्यक संस्कृति हमारी पहचान है!!
#NupurSharma