देश के युवाओं से "भारत का भविष्य" बचाने की विनम्र अपील
जब-जब देश का युवा जागता है, तो इतिहास बदलता है
आइए.. नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के साथ कोटा में 'छात्रों की गूंज' को इतना बुलंद करें कि NEET पेपर लीक के गुनहगारों को इस्तीफा देना पड़े।
मेरे युवा और Gen Z साथियों,
एक बात मेरे मन में साफ़ है और आप भी इसे दिल में बैठा लीजिए: भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
पर ज़िम्मेदारी और ईमानदारी - दोनों मोदी सरकार की सोच से परे हैं।
पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले - इन्हीं औज़ारों से वो हर दिन करोड़ों सपने तोड़ रही है।
याद रखिए, युवा का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। यही सब आपसे विस्तार से कहना है। इसलिए मैं आपको बुला रहा हूँ - देश की हर गली, हर कस्बे, हर शहर से उठती ‘छात्रों की गूंज’ को, आइए कोटा में हुंकार बनाएँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj
देश के युवाओं से "भारत का भविष्य" बचाने की विनम्र अपील
जब-जब देश का युवा जागता है, तो इतिहास बदलता है
आइए.. नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के साथ कोटा में 'छात्रों की गूंज' को इतना बुलंद करें कि NEET पेपर लीक के गुनहगारों को इस्तीफा देना पड़े।
#ChhatronKiGoonj #SackDharmendraPradhan
छात्रों की गूंज बने जन-अभियान
अन्याय के खिलाफ लड़ेगा हिंदुस्तान
आइए.. नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के साथ युवाओं की निर्णायक लड़ाई का हिस्सा बनें।
🗓️ 17 जून | 📍 कोटा
#ChhatronKiGoonj
मोदी सरकार में हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, और हर अधूरी भर्ती लाखों युवाओं के सपनों की हत्या है।
देश का युवा गुस्से में हैं.. वक्त आ गया है कि कोटा की धरती से ऐसी हुंकार उठे, जिसे दिल्ली की सत्ता अनसुना न कर सके।
आइए, नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के साथ न्याय की इस लड़ाई में अपनी आवाज़ बुलंद करें। क्योंकि ये किसी दल की नहीं, बल्कि देश के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है।
🗓️ 17 जून, 2026📍 कोटा महारैली – छात्रों की गूंज
#ChhatronKiGoonj
हमें बताया जा रहा था कि भारत की बेहाल अर्थव्यवस्था की वजह अमेरिका-ईरान की जंग है। हर महंगाई, हर गिरावट और हर परेशानी का दोष सरकार की नीतियों पर नहीं, पश्चिम एशिया के तनाव पर था।
अब जब जंग खत्म हो गई है, तो मोदी जी का बहाना भी खत्म हो जाना चाहिए।
क्रूड ऑयल के दाम कम होंगे। सप्लाई चेन सामान्य होंगी। मांग स्थिर होगी। स्वाभाविक रूप से, इसका फायदा देश के ग्राहकों को भी मिलना चाहिए।
मतलब यह कि पेट्रोल, डीज़ल, CNG, LPG और LNG के दामों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेकर कटौती की जानी चाहिए।
क्या इस खुशखबरी का ऐलान मोदी जी फ्रांस से ही करेंगे? या फिर देश को उनके वापस लौटने का इंतज़ार करना पड़ेगा?
CTET और SET 2 महत्वपूर्ण परीक्षाएं एक ही दिन 6 सितंबर को आयोजित करना युवाओं के साथ कुठाराघात है।
एक ही दिन 2 बड़ी पात्रता परीक्षाएं होने से राजस्थान के हजारों अभ्यर्थी असमंजस में हैं। भाजपा सरकार में समन्वय की कमी है, या लापरवाही जो युवाओं को एक बड़े अवसर से वंचित कर रही है।
युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार तुरंत संज्ञान लेकर परीक्षा तिथि में बदलाव करना चाहिए। @RajCMO
The party is going to launch a national campaign across India.
👉 This will not be only at the national level, but also at the state, district, and block levels. Wherever people are facing difficulties, the Congress party will go there, share their sentiments, and fight for them.
👉 Not only through traditional forms of agitation, we will go to the people who are suffering, to those who are in pain. We will try to share their pain and carry their voice to the national level through maximum agitation.
Every Congress leader and worker should be out on the streets. We will chalk out the details of the program in the next two to five days.
: Congress General Secretary (Org.) Shri @kcvenugopalmp
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा जी, नैतिकता तार-तार हो चुकी है, इस्तीफा ही एकमात्र रास्ता बचा है।
ACB की जांच और FIR में सामने आए तथ्यों में.. "डॉक्टर साहब का फोन आया था" और "गंगानगर वाला पेमेंट मंत्री जी को कुछ नहीं आया" जैसे महत्वपूर्ण बातचीत हैं।
FIR में कथित मंत्री का उल्लेख है, सतीश द्वारा पेमेंट और सेटिंग की बातें हैं। जिस सतीश की बात की जा रही है क्या ये कृषि मंत्री का PA सतीश ही है?
कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई का चेहरा बने लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। सीकर में मंत्री के करीबी और उनके नाम से उगाही करने वाले संदीप के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। संदीप को छुड़ाने वाले स्वयं जुगल किशोर जेल जा चुके हैं।
इसके बाद भी अगर कृषि मंत्री पद पर बने रहते हैं, तो यह नैतिकता नहीं, भाजपा का खुलेआम भ्रष्टाचार है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, करोड़ों के भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, और मंत्री से इस्तीफा लिया जाना चाहिए।
12 साल में नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक, परीक्षा की चोरी, टेंडर में धांधली को संरक्षण देकर इसे संगठित अपराध का सिंडिकेट बना दिया है।
जब तक है मोदी सरकार - तब तक होता रहेगा युवाओं का भविष्य नीलाम, तब तक चलता रहेगा पेपर लीक का व्यापार।
भारत का युवा और Gen Z बहुत निराश और नाराज है। अब वो अपनी जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक उनके साथ खड़ी है।
कृषि मंत्री किरोड़ी जी ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की, लेकिन मंत्री जी के साथ कार्रवाई करने वालों ने ज्यादातर से व्यापारियों से सेटिंग और पैसा लेकर मामले रफा दफा कर दिए।
सीकर में उगाही करते पकड़े गए संदीप का ACB की जांच में नाम है, जिसे बचाने के लिए कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी ने पूरा जोर लगाया।
इस भ्रष्टाचार में किरोड़ी जी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। उनके तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
: @BishnaramSiyag जी, कांग्रेस बीकानेर ग्रामीण जिला अध्यक्ष
मोदी सरकार ने कहा था कि शिक्षा व्यवस्था का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जबकि सच्चाई ये है कि लगातार पेपर लीक हो रहे हैं।
• CBSE के OSM सिस्टम ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और टेंडरिंग प्रक्रिया में भी घपला हुआ है
• अब तक 89 पेपर लीक हुए हैं और 48 री-एग्जाम हो चुके हैं
हमारी मांग है- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें।
: @dubeyamitabh जी (In-charge of research & monitoring AICC Media)
भाजपा सरकार के संरक्षण में डकैती...
कल मैंने कहा था कि कृषि विभाग में छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी और उगाही का खेल चल रहा है। आज ACB ने राजस्थान राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और उसके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्याणी को 2.43 करोड़ की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।
चौंकाने वाली बात ये है कि ये रिश्वतखोर बीकानेर व सीकर के अलावा जोधपुर, भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर में भी छापेमारी के दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी के साथ थे। जोधपुर और सुजानगढ़ में भी कार्रवाई के नाम पर करोड़ों रुपए ऐंठने की बात सामने आ रही है।
अब स्पष्ट हो गया है कि कृषि मंत्री के साथ और उनका आदेश लेकर जो लोग कार्रवाई का चेहरा बनकर घूमते थे, वही करोड़ों की सौदेबाज़ी करते पकड़े गए हैं।
सीकर से बीकानेर और श्रीगंगानगर तक भ्रष्टाचार के मामलों के उजागर होने के बाद ये भी साफ प्रतीत हो रहा है कि कृषि विभाग की छापेमारी का असल मकसद कार्रवाई का डर दिखाकर उगाही करना था। राजस्थान में कार्रवाई, डर और धमकी के नाम पर छापेमारी की आड़ में 500 करोड़ रुपए की उगाही किए जाने के गंभीर आरोप हैं।
कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई करने वाले अधिकारी करोड़ों रुपये की रिश्वत लेने का साहस कर रहे थे, तो ये पैसा आखिर कहां तक पहुंच रहा था? क्या इसकी डोर ऊपर तक जुड़ी हुई है? या फिर मंत्री जी इस भारी भ्रष्टाचार से बेखबर थे?
तस्वीर साफ हो चुकी है… पहले मंत्री जी के साथ छापेमारी, फिर सेटिंग और उगाही! कृषि मंत्री @DrKirodilalBJP जी, आखिर भ्रष्टाचार का ये खेल किसके संरक्षण में चल रहा था?
किसानों को नकली खाद बांटकर, व्यापारियों से सौदेबाज़ी करने वालों को राजस्थान कभी माफ़ नहीं करेगा। यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि अन्नदाता के विश्वास के साथ किया गया विश्वासघात है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराइए। जनता जानना चाहती है कि इस भ्रष्टाचार के इस खेल में और कौन-कौन शामिल है। @RajCMO