"जन-जन की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई"
आज जयपुर स्थित राजकीय आवास पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पधारे नागरिकों की परिवेदनाएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर करना ही हमारा परम धर्म है।
#kkvishnoi#MlaGudamalani #Jaipur
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
ॐ शांति!
आज बालोतरा प्रवास के दौरान मिले असीम स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार। बुजुर्गों का आशीष और युवाओं का साथ ही मेरी ऊर्जा है।
#kkvishnoi#MlaGudamalani
आज 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के अवसर पर सांगानेर में लोकतंत्र के सजग प्रहरी, नव-मतदाताओं का अभिनंदन किया।
मोदी सरकार देश में लोकतंत्र की जड़ें गहरी बनाकर Mother of Democracy को Protector of Democracy का जो पर्याय बना रही है, उसे हमारे ये तरुण ही आगे बढ़ाएँगे।