गजब का सिस्टम है भाई.. 🤗🤗
जब टारगेट पूरा करना हो, तो EV क्या... साइकिल का भी PUC कट सकता है..!!
विज्ञान अपनी जगह, पर चालान अपनी जगह.!!🙌
सिस्टम को सलाम.!!! 🫡
पिछले 10 वर्षो से विशेष शिक्षक सेकंड ग्रेड के 863 पद खाली है,क्या खाली पदों से दिव्यांग बच्चों का उत्थान हो सकता है?@saten_08 जी
क्यों नहीं हो रही, विशेष शिक्षा मे भर्तियां @BhajanlalBjp जी आखिर दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा की अनदेखी क्यों?
#सेकंड_ग्रेड_विशेष_शिक्षक_भर्ती_करो
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
जी,
विशेष शिक्षा में सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती आखिरी बार 2016 में हुई थी। पिछले 10 साल से कोई भर्ती नहीं!
वर्तमान में 863 पद खाली पड़े हैं, जिससे राज्य के हजारों दिव्यांग बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।
युवाओं के हित में, विशेष बच्चों के भविष्य के लिए अब भर्ती प्रक्रिया शुरू करें!
#सेकंड_ग्रेड_विशेष_शिक्षक_भर्ती_करो
राजस्थान में बेल लगाम कानून व्यवस्था तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति अपने आप को RTO ऑफिस चूरू का अधिकारी बता रहा है और एक गरीब गाड़ी वाले के साथ मारपीट करी
@PoliceRajasthan@ChuruPolice@RajPoliceHelp मारपीट करने की वजह इस व्यक्ति ने गाड़ी ड्राईवर से पैसे मांगे। हमें उपर देने पड़ते ये बोला @DrPremBairwa जी कृपया प्रदेश की जनता को बताएं कि आप पैसे लेते हो। RTO के नाम पर अधिकारी जो लूट कर रहे हैं ! आम जनता को परेशान कर रहे हैं @RajCMO@BhajanlalBjp
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, चुरू जिले के रतनगढ़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,आप देखिए कैसे सड़को पर आपके परिवहन विभाग के अधिकारी ट्रक वालों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं | मुख्यमंत्री जी को इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के इन अधिकारियों / कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए कठोर विभागीय कार्यवाही करनी चाहिए, सरकार यदि परिवहन विभाग के ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाही नहीं करेगी तो आम जन में यह संदेश जाएगा कि परिवहन विभाग के ऐसे नाकारा और भ्रष्ट जिम्मेदारों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है |
@RajCMO
कल प्रधानमंत्री श्री @narendramodi अजमेर (राजस्थान) आ रहे है,मैं श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः स्मरण दिलाना चाहता हूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व आपने पेपर लीक से जुड़े मामलों में माफियाओं को पाताल से निकालकर उन्हें सजा दिलाने का जो वादा किया था, उस वादे का आज तक क्या हुआ? भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात आपने की मगर आप और आपकी सरकार अपने वादे पर आज तक पूर्ण रूप से खरा नहीं उतर पाई ।
राजस्थान में बार-बार सामने आए पेपर लीक मामलों ने लाखों मेहनती अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। युवाओं का विश्वास इस व्यवस्था से उठ गया,ऐसे में युवाओं ने आपके दल की सरकार पर भरोसा करके BJP को सत्ता में बैठाया क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने को लेकर बड़े आश्वासन आपने दिए मगर किसी भी वादे को निभाया नहीं गया |
कल जहां सभा करेंगे, उस सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का मुख्यालय है, मैं सरकार के दोगलेपन का एक बड़ा उदाहरण आपको देना चाहता हूं कि S.I. भर्ती में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार प्रमाणित हुआ, कई लोग गिरफ्तार हुए मगर उस भर्ती को यथावत रखने के लिए आपकी राजस्थान सरकार रात - दिन एक करके बैठी है ऐसे में BJP की जो दोगली नीति जनता के सामने उजागर हुई ,एक दूसरा उदाहरण देना चाहूंगा कि आपने कई बार सार्वजनिक सभाओं में कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा मगर राजस्थान के तीन विधायकों का विधायक कोष की स्वीकृति के एवज में रिश्वत लेने से जुड़ा प्रकरण जनता के सामने सार्वजनिक हुआ,इससे पहले एक विधायक को ACB ने रिश्वत से जुड़े मामले में ही पकड़ा,इस पूरे मामले में एक विधायक आपकी पार्टी का भी था मगर इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्टिंग में रिश्वत लेते सामने आए बीजेपी के उस विधायक के पक्ष में सीना तानकर खड़े हो गए
इसलिए राजस्थान का युवा और राजस्थान की जनता आपसे पुनः पूछ रही है कि -
1.राजस्थान में हुए पेपर लीक के मामलों में मगरमच्छों पर सख्त और समयबद्ध कार्रवाई कब सुनिश्चित होगी ?
2. राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन पर स्पष्ट रोडमैप कब दिया जाएगा ?
3.ऐसे भ्रष्ट विधायकों पर कब कार्यवाही होगी जिनका भ्रष्ट आचरण जनता के सामने उजागर हो गया है ?
4. राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती -2021 (S.I. भर्ती 2021) को लेकर केंद्र सरकार का क्या स्टैंड है ?
युवाओं का भविष्य केवल वादों से नहीं, बल्कि ठोस फैसलों से सुरक्षित होगा |
@PMOIndia
#मोदी_पर्ची_वापिस_लो
RSSB बोर्ड अध्यक्ष जी ,यह OMR शीट दीपक सैनी s/o गोविंद राम की है।
अगस्त माह में आयोजित पटवारी परीक्षा (300 अंक) में इस अभ्यर्थी को केवल 76 अंक, यानी 25.42% प्राप्त हुए ,जो कि 40% पासिंग मार्क्स से भी काफी कम हैं।
लेकिन मात्र एक महीने बाद आयोजित चतुर्थ श्रेणी परीक्षा (200 अंक) में इसी अभ्यर्थी को 167 अंक, यानी 83.7% प्राप्त होते हैं , जो टॉप मेरिट (1476 रैंक) के आसपास है।
जबकि सर्वविदित है कि पटवारी और चतुर्थ श्रेणी दोनों परीक्षाओं का स्तर लगभग समान रहा है.
महोदय,ऐसा कौन-सा असाधारण अध्ययन, कौन-सी चमत्कारी तैयारी मात्र एक महीने में इस अभ्यर्थी द्वारा कर ली गई कि 25% से सीधे 83% तक छलांग लग गई?
क्या यह शैक्षणिक दृष्टि से संभव है?
एक अभ्यर्थी होने के नाते मैं पूर्ण जिम्मेदारी से कह सकता हूँ कि इतने कम समय में अंकों में इतना असाधारण परिवर्तन सम्भव नहीं है।
@alokrajrssb जी, आपसे अपेक्षा है कि इस विषय पर तार्किक, पारदर्शी और तथ्यात्मक उत्तर देंगे, ताकि हम जैसे अभ्यर्थियों का विश्वास भी बना रहे.
#rssb
#4thgrade
@alokrajRSSB@Radhemahwa@HansrajGurjarR@RakeshDayma_
धापू बाई विकास शिक्षण संस्थान पाली के द्वारा संचालित BSTC कॉलेज के प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स के साथ कॉलेज प्रशासन द्वारा लगातार डोनेशन के नाम पर 40-50 हजार रूपए मांगे जा रहे थे स्टूडेंट्स ने विरोध किया तो स्टूडेंट्स के खिलाफ पुलिस की धमकी दी जा रही है।
BSTC स्टूडेंट्स के साथ कुछ भी ग़लत नहीं होने देंगे, हम स्टूडेंट्स के साथ खड़े हो इस तानाशाही कॉलेज प्रशासन के इरादों को सफल नहीं होने देंगे।
मैं डिप्टी सीएम व कॉलेज शिक्षा विभाग के मंत्री Dr. प्रेम चंद बैरवा जी से आग्रह करूंगा कि जल्द इस मामले को संज्ञान में लेकर स्टूडेंट्स हित में त्वरित कार्रवाई करें। @RajCMO@DrPremBairwa
मैं जल्द डॉ प्रेम चंद बैरवा जी से मिलकर इन स्टूडेंट्स की मांग को रखूंगा, सभी स्टूडेंट्स मजबूत रहें घबराना नहीं है।
@RESMA_7 रखेगा सरकार के सामने इन मांगों को
1 स्थानांतरण नीति (तृतीय श्रेणी के स्थानांतरण)
2 नियमित डीपीसी (सभी कैडर की बकाया डीपीसी 31 मार्च से पहले हो )
3 कैडर रिव्यू
4 रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीक़े से नियमित भर्ती का कैलेंडर जारी किया जाये
5 संविदा कार्मिक को नियमितीकरण किया जायें
6 वेतन विसंगतियों का निस्तारण हो
7 विशेष शिक्षक पदों पर भर्ती
8 नई पीटीआई भर्ती
9 नियमित बेरोजगारी भत्ता
10 प्रोबेशन में पूर्ण वेतन
11 संगठनों के पदाधिकारियों से सरकार नियमित रूप से सचिवालय में विचार विमर्श करके क्रियान्वयन पर फ़ोकस करें (संवाद बहुत आवश्यक हैं )
इनके अतिरिक्त भी…..🙏
महत्वपूर्ण मुद्दे के साथ हम सब आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे,,, अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में दीजिए
@8PMnoCM@1stIndiaNews@rajeduofficial@RajCMO