चुनाव आयोग ने दावा किया था कि SIR प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन 'फॉर्म 6' के साथ जोड़े गए नए बदलाव को सुप्रीम कोर्ट ने मंज़ूरी दी थी।लेकिन आज CJI सूर्य कांत ने साफ़ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट ने SIR के दौरान वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 6 के किसी भी बदले हुए रूप को मंज़ूरी नहीं दी है।यानि एक और झूठ पकड़ा गया…
आज विरमगाम तहसील के वनथल गांव के आनंद आश्रम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत घोड़ा जिला पंचायत बैठक का स्नेहमिलन समारोह संपन्न हुआ। आज के स्नेहमिलन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा नेता पूज्य चैतन्य शंभू महाराज ने विस्तृत जानकारी दी। घोड़ा जिला पंचायत बैठक के गांवों में हुए विकास कार्यों से लोगों को काफी लाभ हुआ है, कमीजला गांव में अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण होने के बाद पूरे नलकांठा क्षेत्र को लाभ होगा।
आज नलकांठा के ज़ेज़रा गाँव में विकास सप्ताह के अंतर्गत 14 गाँवों के किसानों के साथ बैठक हुई। देश के गृह और सहकारिता मंत्री श्रीमान अमितभाई शाह के विशेष प्रयास से गुजरात की भाजपा सरकार ने नलकांठा के किसानों की समृद्धि के लिए 1400 करोड़ की नर्मदा पाइपलाइन परियोजना बनाई है, जिसका पहला चरण वर्तमान में 300 करोड़ की लागत से प्रगति पर है, एक महीने में पाइपलाइन के माध्यम से घोड़ा फीडर से नर्मदा का पानी किसानों को प्रदान किया जाएगा। 1100 करोड़ के काम का दूसरा चरण जल्द ही शुरू होगा, जिसमें मुख्य पाइपलाइन से 14 गाँवों के अंतिम क्षेत्र तक एक सब-लाइन का विस्तार किया जाएगा और प्रत्येक 25 से 40 हेक्टेयर भूमि के बीच एक तालाब के माध्यम से सिंचाई प्रदान की जाएगी। इस तरह आज इन 14 गांवों के प्रमुख नेताओं को नर्मदा के पानी परियोजना की पूरी जानकारी दी गई।
मोदी साहब का स्वागत है 🙏
आज विरमगाम विधानसभा क्षेत्र के मांडल तहसील के हाँसलपुर में स्थित हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करने पधारे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी साहब का स्वागत किया।@narendramodi@HardikPatel_
गुजरात में हुए पाटीदार आंदोलन के दौरान मेरे समेत समाज के अनेक युवाओं पर लगे गंभीर राजद्रोह समेत के मुक़दमे आज भूपेंद्र भाई पटेल की सरकार ने वापिस लिए है। मैं समाज की ओर से गुजरात की भाजपा सरकार का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ।
पाटीदार आंदोलन से गुजरात में बिन आरक्षित वर्गों के लिए आयोग-निगम बना, 1000 करोड़ की युवा स्वावलंबन योजना लागू हुई और देश में आर्थिक आधार पर स्वर्णों को 10% आरक्षण का लाभ मिला हैं।
मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी, गृह एवँ सहकारिता मंत्री श्री अमित भाई शाह और राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल पुनः दिल की गहराई से आभार व्यक्त करता हूँ।
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान पर सभी मतदाताओं से अभूतपूर्व मतदान करने की अपील करता हूँ। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और विकास की गति को बनाये रखने के लिए पुनः एक सशक्त सरकार चुनना आवश्यक है। एक ऐसी सरकार बनाएँ, जिसने देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ हर देशवासी में आत्मविश्वास जागृत किया हो। आइए, विकसित भारत के लिए पूरे उत्साह से मतदान करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
कांग्रेस को अपनी प्रचंड हार का पता चल गया है, तो अब किस मुँह से मीडिया और जनता को फेस करे? इसलिए, कांग्रेस एग्जिट पोल से भाग रही है।
मैं कांग्रेस पार्टी से कहना चाहता हूँ कि भागो नहीं, हार का सामना करके आत्मचिंतन करो।
जय श्री सोमनाथ🙏
प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव अविरल, अमिट और अडिग सनातन संस्कृति के गौरव प्रतीक हैं। ये हमें अनेक संघर्षों के बाद भी दृढ़ रहने की प्रेरणा देते हैं।
बाबा सोमनाथ के दर्शन व पूजन-अर्चन कर सभी के कल्याण व भारत की निरंतर समृद्धि की कामना की।
हिमाचल प्रदेश के मेरे बहनों-भाइयों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूँ। आपका एक वोट उस विचार को शक्ति देगा, जिसका संकल्प सैनिकों का कल्याण, देश की सीमाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण है।
आज देवभूमि हिमाचल के साथ-साथ पूरे देश के मान-सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।
महान वीरांगना एवं कुशल शासक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उन्हें शत् - शत् नमन।
महारानी अहिल्याबाई जी ने केदारनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से गया तक सांस्कृतिक विरासतों का पुनरोद्धार व लोकसेवा के समानांतर कार्य किये। अनेक तीर्थों, घाटों व सड़कों का निर्माण व जीर्णोद्धार करने वाली महारानी ने युद्ध के मैदान में मुगल आक्रांताओं के दाँत भी खट्टे किये। लोकमाता का जीवन नारी सशक्तीकरण, सुशासन व सेवा के पथ पर दिशा दिखाता रहेगा।
It was a profoundly fulfilling experience to offer pooja at the Sri Sathyagiri Natha Perumal temple in Pudukkottai, Tamil Nadu, today.
May the Bhagwan Vishnu guide our way to fulfilling the aspirations of the nation.