RSSB ने हाईलेवल की अप्रत्याशित कट ऑफ फिक्स कर रखी है...हरेक भर्ती में सारे अनुमानों को धता बताते हुए इतनी हाई कट ऑफ जाना दाल में कुछ काला ही नहीं पूरी दाल ही काली है। #चतुर्थ_श्रेणी_परिणाम@alokrajRSSB
आज चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है.. जहां मेहनतकश गरीब बेरोजगार छात्रों में खुशी होनी थी उसकी जगह सन्नाटा पसरा हुआ है..माननीय आलोक राज जी केवल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन हेतु दोगुणा के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग होते हुए भी 75% कट ऑफ का होना लाखों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय प्रतीत होता है ।
राजधानी जयपुर छात्रों का हब है लेकिन यहां सलेक्शन वाले अभ्यर्थी मिल नहीं रहे हैं...
जहां RPSC में छात्र क्वालिफाई मार्क्स पर सलेक्शन ले रहे हैं वहीं अधीनस्थ बोर्ड में 75/80% वाला सेफ जोन में नहीं है । आखिर इतनी अप्रत्याशित कट ऑफ की वजह क्या है ??
हर बेरोजगार छात्र आपसे जवाब की आशा लगाए बैठा है..
कहीं ऐसा तो नहीं है कि आपकी आंखों में धूल झोंककर अंदर ही अंदर पार्दर्शिता खत्म की जा रही हो ।
कुछ दिनों पूर्व इसी अधीनस्थ बोर्ड से सम्बन्धित गड़बड़झाला की खबरें अखबारों की हेडलाइन बनी थी..।
@alokrajRSSB@BhajanlalBjp