प्रिय UPSSSC अभ्यर्थियों,
नौकरी के लिए Wait करते-करते थक गये आप सब बेरोज़गारों की ये माँग जायज़ है कि UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फ़ैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फ़ायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोज़गारी’ फैलाने का दाग़ भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोज़गार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं :
जो पीड़ित, वो पीडीए!
आपका
अखिलेश
भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी!
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSSSC
#UPSSSC_Waiting_List
*उत्तर प्रदेश अभ्यर्थियों की मांग* - उत्तरप्रदेश की सभी भर्तियों #UPSSSC में सरकार द्वारा वेटिंग लिस्ट का शासनादेश जारी करना I
हजारों युवाओं की यही आवाज वेटिंग लिस्ट हो अबकी बार!✌️
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS आदरणीय @brajeshpathakji, उत्तर प्रदेश में 1994 में भर्तियों में 'वेटिंग लिस्ट' का शासनादेश लागू था। जब railway और अन्य आयोगों में यह व्यवस्था है, तो UPSSSC में क्यों नहीं? युवाओं से किए गए वादे के अनुसार कृपया जल्द से जल्द वेटिंग लिस्ट लागू करे।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
माननीय @BrijeshPathakUP जी के आवास पर आज फिर बड़ी संख्या में युवा वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर पहुँचे हैं
कुछ समय पहले भी अभ्यर्थी आपके आवास पर पहुँचे थे, तब आपने भरोसा दिलाया था कि वेटिंग लिस्ट का मुद्दा कैबिनेट में रखवाने और आयोग से चर्चा करने का प्रयास करेंगे तथा 10 सितंबर तक सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है
आज 15 सितंबर है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आया। मजबूर होकर युवा फिर आपके दरवाजे पर खड़े हैं
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी प्रदेश के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट की आवश्यकता है। कृपया शासनादेश जारी कर समस्या का समाधान करें।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
@brajeshpathakup@RajatpandeyJF@CMOfficeUP@myogioffice
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
VIDEO | Lucknow, Uttar Pradesh: UPSSSC JE (Civil) aspirants meet Deputy CM Brajesh Pathak in Lucknow, seek early document verification, results and appointments.
Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak says, "The process is underway. We have asked officials to complete it at the earliest. At 1 pm, a delegation of the JE aspirants will meet the chairman of UPSSSC."
On India's GDP growth of 7.8 per cent in Q1, he says, "I congratulate Prime Minister Narendra Modi for the way India's economy has strengthened despite global challenges under his leadership."
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
छात्रों के बेहतर भविष्य हेतु UPSSSC आयोग में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान करना चाहिए,
जिससे कि योग्य छात्रों को बचे हुए सीटों पर मौका मिल सके।
#Upsssc_waiting_list_do
अभी तक सरकार की तरफ से कोई नोटिस issue नहीं हुई है??
UPSSSC JE के 4612 अभ्यर्थियों की एक ही मांग—
अब प्रतीक्षा नहीं,
अब बहाना नहीं,
अब सिर्फ DV RESULT चाहिए।
पारदर्शिता के साथ जल्द परिणाम जारी किया जाए।
#UPSSSC_JE_DV_RESULT_4612
PET-2023 से आई UPSSSC 4612 भर्ती की प्रक्रिया को लंबा समय बीत चुका है। Mains Exam भी संपन्न हो चुका है, लेकिन अभी तक Mains Result जारी नहीं किया गया है।
#UPSSSC_JE_DV_RESULT_4612