आज भोपाल आवास पर तीसरी बार के पाटन से नगर परिषद अध्यक्ष,आदर्श कार्यकर्ता एवं सिद्धांत वादी व्यक्तित्व के धनी श्री @AacharyJagendra जी ने सपरिवार सौजन्य भेंट की।
सरकार पूरी ताकत, संकल्प और संवेदनशीलता से मजदूर के हितों के साथ खड़ी है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने श्रमिक सुधारों की जो क्रांतिकारी पहल की है, वो निश्चय ही श्रमिकों के समग्र कल्याण की दिशा में सार्थक और सुखद सिद्ध होगी।
(मप्र विधानसभा मानसून सत्र_'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तीकरण संहिता-श्रम शक्ति संहिता' विधेयक 2026' पास)
@DrMohanYadav51@BJP4India@BJP4MP@labour_mp@mpbocw
#श्रम_शक्ति_सशक्तिकरण #MPGrowsWithTrust #MadhyaPradesh
#GigWorkers
मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तीकरण संहिता (श्रम शक्ति संहिता)' विधेयक 2026' का सर्वसम्मति से पारित होना प्रदेश के श्रम जगत और व्यापारिक सुगमता (Ease of Doing Business) के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है।
यह ऐतिहासिक सुधार राज्य में न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों और उनके सम्मान को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
@narendramodi@DrMohanYadav51@BJP4India@BJP4MP@labour_mp
#श्रम_शक्ति_सशक्तिकरण #MPGrowsWithTrust #MadhyaPradesh
#GigWorkers
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
आज गुप्त नवरात्रि की पावन अष्टमी पर, निज निवास गोटेगाँव स्थित बड़ी खेर माई मंदिर में सपरिवार माँ के दिव्य स्वरूप का पूजन-अर्चन किया।
ॐ श्री माँ
@SSPatel15805493@jalamsing_patel@patel_pushplata@phalitspatel@prabalpatel1
अथक परिश्रमी, ओजस्वी वक्ता और आधुनिक महाराष्ट्र के शिल्पकार, माननीय मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जन-कल्याण के प्रति समर्पण ने महाराष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
22 जुलाई 1947—आज ही के दिन भारतीय संविधान सभा ने हमारे देश के आन-बान-शान के प्रतीक 'तिरंगे' को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था।
तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति हमारी भक्ति, निष्ठा और कर्तव्य की याद दिलाने वाली हमारी आत्मा है।
आइए, आज के इस ऐतिहासिक दिन पर हम सब मिलकर अपने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करें और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लें।
जय हिन्द।
जय भारत।