आज अपने नेता, अपने आदर्श, देश की मजलूमों की आवाज माननीय सांसद इमरान प्रतापगढ़ी साहब से उनके घर पर मुलाकात हुई।
इमरान प्रतापगढ़ी साहब हमारे आदर्श है, उनके दिशा निर्देश से हम जैसे तमाम साधारण परिवार से आने वाले युवा और छात्रों को प्रेरणा मिलती है।
@ShayarImran
@TheSyedBaba चंदा आपने कितना दिया आपके पहचान वाले लोगों ने कितना दिया सबूत भेजिए अगर आपने ₹10 दिया होगा तो मैं 10000 वापस कर दूंगा।
चंदा का कोई सबूत है तो बताइए बिना सबूत का बात मत किया कीजिए।
बोलने का लहजा इंसान के संस्कार और परवरिश की पहचान होता है। किसी को गाली देने से पहले याद रखो कि तुम भी किसी के औलाद हो। लेकिन अफ़सोस, ये तहज़ीब हर किसी के हिस्से में नहीं आती। गालीबाज़ गैंग की पहचान ही यही है। तुम्हारी हैसियत इमरान साहब के तलवे के बराबर भी नहीं है।
महेंद्र सिंह धोनी ने आज IPL से इस्तीफा दे दिया है।
मैंने क्रिकेट देखना ही धोनी साहब की वजह से शुरू किया था। मेरे पसंदीदा खिलाड़ी, बेहतरीन कप्तान और सबसे बड़े मैच विनर हमेशा माही ही रहेंगे।
आपने देश को यादगार जीतें दीं और गांव-गांव के युवाओं को बड़े सपने देखना सिखाया।
शुक्रिया माही, क्रिकेट को इतना खूबसूरत बनाने के लिए।
#MSDhoni
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं।
सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ।
आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
कुछ तस्वीरें महज़ तस्वीरें नहीं होतीं, वो रिश्तों की गर्माहट, मोहब्बत और अपनापन का ऐसा दस्तावेज़ होती हैं, जिसे वक्त भी धुंधला नहीं कर सकता।
ये तस्वीरें उसी खूबसूरत एहसास की गवाह हैं। ❤️
आज़म ख़ान साहब का एक बयान याद आता है— “मेरा गुनाह सिर्फ़ इतना है कि मैं मुसलमान हूँ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज की सुनवाई और एक बुज़ुर्ग नेता को लगातार मुकदमों में उलझाए जाने की स्थिति बेहद दुखद है।
आख़िर इंसाफ़ कब मिलेगा? कानून का मक़सद न्याय देना है, किसी को अंतहीन परेशान करना नहीं।
उम्मीद है कि अदालत से उन्हें इंसाफ़ मिलेगा।
#AzamKhan
आदरणीय आज़म ख़ान जी के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका जवाब उप्र ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी।
जुल्म करनेवाली भाजपा सरकार को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नही रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं।
सब, सब समझ रहे हैं।
किसी के बारे में लिखने से पहले सच्चाई जान लें। AI से बनाए गए फर्जी ऑडियो पर भ्रम फैलाना बंद करें और बोलने का अदब सीखें। शायर हों या नेता, हर किसी को सम्मान देना सीखिए।
जैसी संगत, वैसा असर गली बज गैंग के साथ रहोगे तो बोलने का तमीज कभी नहीं सिख पाओगे। इमरान भाई हर दिन कामयाबी की नई मंज़िलें छूते रहेंगे और आप बस जलते रहिए, जलते रहिए।
#ImranPratapgarhi
जब भी मैं इमरान प्रतापगढ़ी साहब के बारे में कुछ लिखता हूँ या उनसे मुलाकात करता हूँ, तो कुछ लोग मुझे अनभक्त कहते हैं। लेकिन मैं उन सभी लोगों से कहना चाहता हूँ कि इमरान साहब हमारे आदर्श हैं और इसके पीछे एक खास वजह है।
वो मेरे आदर्श इसलिए नहीं हैं कि वो दुनिया के लोकप्रिय शायरों में से एक हैं या देश के चर्चित राजनेताओं में शामिल हैं। बल्कि वो मेरे आदर्श इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अपनी मेहनत, काबिलियत और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बनाई है।
वो एक साधारण परिवार से निकलकर आज जिस मुकाम पर पहुँचे हैं, वह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।
मैं भी एक साधारण परिवार से आता हूँ। इसलिए उनके संघर्ष में मुझे अपनी मंज़िल का रास्ता दिखाई देता है।
किसी को अपना आदर्श मानना अंधभक्ति नहीं, बल्कि उससे प्रेरणा लेना है।
मेरे लिए इमरान साहब सिर्फ एक शख्सियत नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की एक मिसाल हैं।
इसे अंधभक्त नहीं इसे मोहब्बत कहते हैं मैं अपनी 22 साल की उम्र में गुजरात यूनिवर्सिटी का छात्र हूं और रियल एस्टेट का कारोबारी हूं। इमरान साहब हमारे आदर्श है उनके वजह से मैं कांग्रेस पार्टी में सम्मान पाता हूं समाज में सम्मान पाता हूं उनके घर के पास अगर मैंने फोटो डाल दिया तो इसमें कोई गुनाह नहीं किया।
अंधभक्त तो आप लोग हैं जो अपने नेता को फरिश्ता समझते हैं।
जब किसी इंसान से सच्ची मोहब्बत और दिल से लगाव हो जाता है, तो सिर्फ़ वो इंसान ही नहीं, उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज़ अच्छी लगने लगती है।
उसका चेहरा, उसकी आवाज़, उसका पहनावा, उसका घर, घर का दरवाज़ा और यहाँ तक कि उसकी दीवारें भी अपनी-सी लगने लगती हैं।
शायद इसी एहसास का नाम मोहब्बत है, जहाँ पसंद सिर्फ़ एक इंसान से नहीं, बल्कि उसकी पूरी दुनिया से हो जाती है। ❤️
ये बात हमने अपने आदर्श @ShayarImran साहब के लिए लिखा है।
सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब की नज़्म को लेकर ऑडियो से छेड़छाड़ कर फर्ज़ी फ़तवा तैयार करना और AI के ज़रिए झूठ फैलाना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
इमरान साहब ने अपनी मेहनत और क़ाबिलियत के दम पर बुलंदियाँ हासिल की हैं। वे हमारे समाज के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाते हैं। अफ़सोस की बात है कि हमारे ही समाज के कुछ लोग उन्हें नीचा दिखाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
फैक्ट-चेक में भी यह स्पष्ट हुआ है कि जिस विवादित पंक्ति को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, वह मूल नज़्म में मौजूद ही नहीं है।
मैं आदरणीय इमरान प्रतापगढ़ी साहब से अपील करता हूँ कि इस मामले को हल्के में न लें और माफ़ करने के बजाय कानूनी नोटिस भेजकर दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई करें।
विचारधारा का मतभेद अपनी जगह है, लेकिन किसी की छवि ख़राब करने के लिए झूठ, फ़र्ज़ी ऑडियो और AI का दुरुपयोग किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
सच्चाई को झूठ के सहारे दबाया नहीं जा सकता।
@ShayarImran
AI कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाज़ा लगाइए
यूट्यूब पर अपलोड किए गए ऑडियो में Shayar Imran भाई की आवाज़ में पूरी नज़्म सुनाई देती है, लेकिन 4:17 सेकंड पर शुरू होने वाली कुछ पंक्तियाँ ऐसी हैं, जिन्हें मूल नज़्म में नहीं पढ़ा AI के ज़रिए जोड़ी गई इन्हीं पंक्तियों को लेकर विवाद हुआ है।
मौलाना तो पड़ी लकड़ी ले रहे हैं। भाई सिडनी से लेकर दुबई तक मुशायरा सुन डाला कहीं नहीं मिला। किसी ने शरारत की है।