आज @SaveraHaryana पे एक डिबेट देखी एक प्रोफेसर साहब बीजेपी की तरफ से बोलते हुए बता रहे है कि भर्ती 2-4 महीने में नहीं होती मै प्रो सुभाष सपरा से पूछना चाहता हु कि उनको प्रोफेसर किसने लगा दिया या शौकिया लिखते है उनको शर्म आनी चाहिए बता दो न कि 2029 में भर्ती करेंगे फिर युवा बीजेपी को उसकी औकात बता देगा चुनाव में
कितने अनपढ़ ओर ज़ाहिल आदमी को प्रवक्ता बना रखा है राहुल आर्य जी अगर इनको आगे आपको बुलाना भी पड़ जाए तो रिक्वेस्ट है इनके नाम के आगे प्रोफेसर न लिखे ये पुरे प्रोफेसर समाज के नाम पर dabbha है कुछ तो जानकारी होनी चाहिए
https://t.co/GmKKxBa0HT
आज पंजाब के घनौर हल्के से संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर पधारे सम्मानित जनों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के नेतृत्व तथा पार्टी की राष्ट्रहित, जनकल्याण और विकासोन्मुखी नीतियों में अपना विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुझे विश्वास है कि आप सभी पंजाब में संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह रथ यात्रा हम सभी के जीवन में समृद्धि, आनंद और सद्भावना का मार्ग प्रशस्त करे। जय जगन्नाथ।
आज हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस दौरान खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प, माता अमृता देवी सर्कल तथा नर्सिंग विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण किया और छात्राओं के लिए आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया। ये परियोजनाएँ प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में लागू नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप हरियाणा में शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। हमारा संकल्प युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर हरियाणा को एक सशक्त नॉलेज इकोनॉमी हब के रूप में स्थापित करना है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी आज मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उत्तराखंड में प्रस्तावित जनसभा तक नहीं पहुँच सके।
इसलिए उन्होंने फोन के माध्यम से वहां उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया और यह वादा भी किया कि वह शीघ्र ही पुनः उत्तराखंड आएंगे और पूरा समय निकालकर जनता से मिलेंगे, संवाद करेंगे, आपके विचार सुनेंगे तथा मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे।
यहां उपस्थित विशाल जनसमूह और उत्तराखंड की जनता का उत्साह साफ़-साफ़ बता रहा है कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन दिखाई दे रहा है।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@INCUttarakhand
आज उत्तराखंड में उमड़ा यह अभूतपूर्व जनसैलाब इस बात की स्पष्ट गवाही दे रहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी खराब मौसम के कारण आज कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुँच सके, लेकिन उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता से संवाद करते हुए विश्वास दिलाया है कि वे शीघ्र ही पुनः उत्तराखंड आएंगे, लोगों के बीच समय बिताएंगे, उनकी बात सुनेंगे और प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में मिलकर आगे बढ़ेंगे।
जनता का यह उत्साह, यह विश्वास और यह अपार समर्थन स्पष्ट संकेत है कि उत्तराखंड बदलाव चाहता है और कांग्रेस के साथ आगे बढ़ना चाहता है।
दिल्ली की तपती धूप में बैठे ये सिर्फ अभ्यर्थी नहीं, अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे युवा हैं। DSSSB अब और इंतज़ार मत कराइए… TGT परिणाम जारी कीजिए।
मेहनत पूरी हो चुकी है, अब आपकी ज़िम्मेदारी बाकी है
#Releasetgtresults@CMODelhi@dsssbofficial@gupta_rekha@LtGovDelhi