अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@JitendraSAlwar
आज भण्डाना, दौसा में किसान मसीहा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा ‘प्रेरणा दिवस’ में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
@SachinPilot#राजेश_पायलट_अमर_रहे
आज बहरोड़ पहुँचकर कांग्रेस प्रत्याशी श्री संजय यादव जी द्वारा AICC महासचिव श्री भँवर जितेंद्र सिंह जी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुआ।
साथ में मुण्डावर विधायक श्री ललित यादव जी, पूर्व प्रधान श्री रोहिताश चौधरी जी, बहरोड़ ब्लॉक अध्यक्ष श्री विकास यादव जी, माजरीकलां ब्लॉक अध्यक्ष श्री विकास शेखावत जी, श्री मनोज गुर्जर जी, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्री जसविंदर यादव जी,हिमेश गुर्जर,मंडल कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@JitendraSAlwar
पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसान नेता स्व. #RajeshPilot जी की पुण्यतिथि पर दौसा में आयोजित “प्रेरणा दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा” में सम्मिलित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजेश पायलट जी का सम्पूर्ण जीवन किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर जनसेवा को समर्पित रहा। उनकी सादगी, निडरता और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उनके आदर्श, विचार और संघर्ष हमें समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🌹🙏
#RajeshPilot #PrernaDiwas #Dausa #Tribute #राजेश_पायलट_अमर_रहे @SachinPilot
आज भण्डाना, दौसा में किसान मसीहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. राजेश पायलट जी का जीवन सदैव गाँव, गरीब, किसान और मजदूरों के हितों के लिए समर्पित रहा। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की भावना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
उनके विचार और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी। ऐसे महान जननेता को शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
आज छत्तीसगढ़ में NSUI के कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा लीक और CBSE द्वारा लागू OSM मूल्यांकन प्रणाली में हुई गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बलप्रयोग एवं लाठीचार्ज किया गया जिससे कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं।
लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए भाजपा सरकार ने परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। यह साफ है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
केंद्र सरकार ने केवल औपचारिक प्रशासनिक कार्रवाई की है और जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस गंभीर मुद्दे पर अब तक चुप्पी साध रखी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है?
दमनकारी नीतियों को अपनाकर हमारी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। छात्रों के हितों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ और समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
@VinodJakharIN@DeepakBaijINC@DrCharandas@INCChhattisgarh@INCIndia
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री चिरंजीव राव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@Chiranjeev_INC
कांग्रेस कार्यकर्ता इम्तियाज़ जी से मुलाकात कर उनकी पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं इम्तियाज़ जी और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें संबल प्रदान करें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद आदरणीय श्री के.सी. वेणुगोपाल जी का जयपुर आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपका मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति समर्पण सभी कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। @kcvenugopalmp@INCIndia
जननेता राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय सचिन पायलट जी एवं झुंझुनूं सांसद आदरणीय बृजेन्द्र सिंह ओला जी के साथ गुढ़ा गोड़जी, झुंझुनूं में स्वर्गीय प्रदीप मेघवाल जी के निवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
नीट परीक्षा पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने से मानसिक रूप से आहत होकर प्रदीप ने जो कदम उठाया, वह बेहद दुखद और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला है।
एक मेहनती छात्र का इस तरह टूट जाना पूरे समाज के लिए पीड़ा और चिंता का विषय है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
@SachinPilot@Brijendra_ola@INCIndia@RahulGandhi@priyankagandhi
मेरे संसदीय क्षेत्र के ठीकरिया, विराटनगर विधानसभा निवासी BSF के वीर जवान स्वर्गीय विकास यादव जी के पश्चिमी बंगाल में देश सेवा के दौरान वीरगति प्राप्त करने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
आज उनके पैतृक गाँव पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मात्र 30 वर्ष की अल्पायु में मातृभूमि की रक्षा करते हुए उनका सर्वोच्च बलिदान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
📍जैसलमेर
‘गाय’ के नाम पर वोट मांगे जाते हैं,
‘गाय’ के नाम पर राजनीति चमकाई जाती है,
‘गाय’ के नाम पर लोगों को बांटा जाता है,
और ‘गाय’ के नाम पर सरकारें तक बना ली जाती हैं।
लेकिन BJP राज में राजस्थान के जैसलमेर में गायों की हालत देखकर सवाल उठता है —
क्या इनकी चिंता सिर्फ चुनावी भाषणों तक ही सीमित है?
जो लोग खुद को गौ-रक्षक बताते हैं,
उनके शासन में ही गायें बदहाली और लापरवाही का शिकार हैं।
@INCRajasthan