विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जैतपुर बेलाताल निवासी श्री कृष्ण चन्द्र विश्वकर्मा जी (ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षक संघ) के सुपुत्र चि० दीपक के वैवाहिक समारोह में गायत्री पैलेस, बेलाताल पहुँचकर अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
@BJP4India@BJP4UP
चरखारी नगर में मेला सहस्त्र श्री गोवर्धन नाथ जू महाराज 2025 के अंतर्गत नगर पालिका चरखारी द्वारा आयोजित “अखिल भारतीय कवि सम्मेलन” में सम्मिलित होकर कवि-वृंद की प्रेरक प्रस्तुतियों का श्रवण किया।
@BJP4India@BJP4UP#poets
सीतापुर का शिक्षक प्रकरण बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।शिक्षक श्री बृजेंद्र वर्मा जो कि कर्मठ,ईमानदार और नियमित विद्यालय जाने वाले शिक्षक थे।उनको इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने अपना आपा खो दिया।मात्र 20 सेकंड की वीडियो क्लिप के आधार पर शिक्षक को एकतरफा दोषी ठहरा देना न्याय उचित नहीं है। बीएसए ऑफिस में प्रवेश करने से लेकर के अंत तक की सारी सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर जो भी दोषी हो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।आखिर वो कौन सी परिस्थितियों उत्पन्न हुई जिससे एक शिक्षक यह कृत्य करने पर मजबूर हुआ जिसकी सच्चाई सामने आना चाहिए।
इस संबंध में मेरी वार्ता बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जी से हुई है उन्होंने आश्वस्त किया है कि घटना की निष्पक्ष जांच होगी और प्रकरण में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
श्रीराम मंदिर आंदोलन के महानायक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल , 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन!
@BJP4India@thisissanjubjp@narendramodi
आज कालपी में आयोजित भव्य पाँच दिवसीय गणेश उत्सव में पहुँचकर श्री गणेश जी के दर्शन-पूजन एवं आरती में सहभागी होने का सौभाग्य मिला।
विघ्नहर्ता से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की हार्दिक प्रार्थना की।
श्री गणेशाय नमः 🚩
चरखारी आवास पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पधारे क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंटकर, उनका कुशलक्षेम जाना एवं विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भटेवरा खुर्द में कार्यक्रम हेतु जाते समय मार्ग में प्रिय युवा साथियों द्वारा किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत हूँ।
आप सभी का यह स्नेह और समर्थन ही मेरी ऊर्जा है। हृदय से धन्यवाद एवं आभार!
चरखारी नगर के सदर बाज़ार में आयोजित गणेश उत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा किए गए पूजन एवं आरती में सम्मिलित होकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण की मंगलकामनाएं कीं।
आज ओल्ड पैलेस (ड्योढ़ी) चरखारी आवास पर आयोजित जनसुनवाई में आए क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा लालकिले से #NextGenGST सुधारों की घोषणा के बाद, आज GST परिषद ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
➡️ आम जनता को खर्च करते समय कम कर देना होगा
➡️ क्रय शक्ति में वृद्धि होगी
➡️ Ease of Living व Ease of Doing Business को और बल मिलेगा 🇮🇳
यह कदम “विकसित भारत” के संकल्प को और गति देगा।
#NextGenGST #ViksitBharat @BJP4UP
प्रथम गुरु मां,पूज्य गुरुदेव,शिक्षा देने वाले व जीवन में सही रास्ता बताने वाले व मार्गदर्शन करने वाले व्यक्तित्वों सहित समाज में सभी के लिए बिना किसी भेदभाव के शिक्षा व ज्ञान की ज्योति जलाने वाले #फुले_दंपत्ति सहित सभी महापुरुषों नमन व🌹#शिक्षक_दिवस🌹 की ढेरों शुभकामनाए।