ब्यवस्था से ऊपर लेखपाल
आज पहली बार पता चला कि यदि किसी व्यक्ति को जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है तो यह लेखपाल की जिम्मेदारी नहीं है कि वो जांच करके रिपोर्ट लगाए, बल्की उस ब्यक्ति को तहसीलदार के यहां से प्रमाण लाकर देना होगा, प्रधान द्वारा प्रमाणित भी लेखपाल नहीं मानेंगे।
सरकार सभी अपात्रों को राशन दे, कोई परेशानी नहीं है।
लेकिन अगर कोई गरीब "जिसे इसकी आवश्यकता है"और वह वंचित है तो यह निंदनीय है और सरकार के माथे पर कलंक है।
राशनकार्ड सत्यापन का ढकोसला बंद करे सरकार।
जब तक प्रधान, ग्रामपंचायत अधिकारी और लेखपाल पर अपात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए दंडात्मक कार्यवाही नहीं होगी तब तक सही सत्यापन असंभव है।
गोरक्षपीठाधीश्वर, हिंदू हृदय सम्राट, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, ईश्वर आप को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।