नाइजीरिया की एक महिला भारत घूमने आई थी और दिल्ली में उसने एक कैब बुक की
सफर खत्म होने पर कैब का किराया करीब ₹2,000 बना
लेकिन पैसे देते समय महिला से बड़ी गलती हो गई और उसने ड्राइवर को ₹16,000 दे दिए
ड्राइवर चाहता तो चुपचाप बाकी पैसे अपने पास रख सकता था
लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और महिला को उसकी गलती के बारे में बताया
ड्राइवर ने पूरे ₹16,000 वापस कर दिए और सिर्फ ₹2,000 किराया लिया
महिला भी ड्राइवर की ईमानदारी देखकर काफी खुश हुई और उसकी तारीफ की
दिल्ली में हुई इस छोटी सी घटना ने दिखा दिया कि ईमानदारी आज भी लोगों के दिल में जिंदा है !