राजस्थान में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम बंद!
बीजेपी शासित राजस्थान में स्किल इंडिया का ये कैसा हाल है?
दो दिन से भूख हड़ताल पर स्किल सिखाने वाले शिक्षक!
देखिए @sharatjpr Sir की रिपोर्ट
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी से विनम्र निवेदन है।
शिक्षा संकुल, जयपुर में व्यावसायिक शिक्षक अपनी न्यायोचित मांगों,,,,स्थायी जॉब पॉलिसी, ठेका प्रथा समाप्त करने तथा अन्य लंबित मांगों के समाधान को लेकर दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
भारी बारिश के बावजूद शिक्षक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। यह केवल शिक्षकों का नहीं, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और हजारों परिवारों के भविष्य का भी प्रश्न है।
आपसे सादर अनुरोध है कि व्यावसायिक शिक्षकों के प्रतिनिधियों से शीघ्र सकारात्मक वार्ता कर उनकी समस्याओं का स्थायी एवं सम्मानजनक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों दोनों का हित सुरक्षित रह सके।
संवाद से समाधान निकलता है। आशा है सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी। 🙏
#VocationalTeachers #Rajasthan #Education #शिक्षक_हित #संवाद_से_समाधान
खबर सबूतों के साथ
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद कृपया जनता को यह बताएं कि यह कंपनियां ऐसा क्या मीठा खिला रही है जो इतनी शिकायतों के बावजूद वापस उन्हें टेंडर के लिए पात्र माना गया है
अभी भी वीटी का 10 से 13 माह का वेतन बाकी है @rajeduofficial@ashokgehlot51@RajCMO
प्रतापगढ़ से भेजे गए आधिकारिक पत्र में स्पष्ट है कि कई VTP फर्मों के व्यावसायिक प्रशिक्षकों का मानदेय लंबे समय से बकाया है। नियमित कार्य लेने के बावजूद समय पर भुगतान न होना अन्याय है।
मानदेय का तत्काल भुगतान हो तथा व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए स्थायी जॉब पॉलिसी लागू की जाए।
#VocationalTrainers #JusticeForVocationalTrainers #RajasthanPolitics
@BhajanlalBjp@madandilawar@RajGovOfficial@RajCMO@NSDCIndia@PMOIndia
रोजगार की शिक्षा देने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षक के खुद के रोजगार का ठिकाना नहीं।
शिक्षामंत्री को खून से पत्र लिखकर स्थायी रोजगार की व्यवस्था करने, बकाया वेतन दिलाने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग उठाई।
शहीद स्मारक पर धरना दिया और सद्बुद्धि यज्ञ किया।
राजस्थान व्यावसायिक शिक्षकों के स्थाई जॉब पॉलिसी हेतु आंदोलन की तारीख की घोषणा कर दी गई है सभी साथी तैयार हो जाए,,,।
22 जुलाई
शहीद स्मारक, जयपुर
प्लेसमेंट एजेंसियों को हटाकर 5000+ व्यावसायिक शिक्षकों के लिए स्थाई जॉब पॉलिसी लागू करवाने हेतु महाआंदोलन