बृजमंडल यात्रा के दौरान बवाल, जुनैद-नासिर हत्याकांड के प्रमुख आरोपी मोनू मानेसर ने किया था इस यात्रा में शामिल होने का ऐलान.. गुस्साई भीड़ ने पथराव के बाद गाड़ियां फूंकी.. फायरिंग भी
HP: हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की तरफ से निकाली जा रही बृजमंडल यात्रा के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया।इसमें कुछ लोगों के घायल होने और एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत की खबर है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के अलावा नूंह जिला प्रशासन के आला अधिकारी स्थिति को कंट्रोल करने में लगे हुए हैं।
सोमवार को यह यात्रा नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर-झिरका की तरफ रवाना हुई थी। जैसे ही यात्रा तिरंगा पार्क के पास पहुंची, वहां एक समूह के लोग पहले से जमा थे। दोनों पक्ष के आमने-सामने आते ही उनमें तकरार हो ग��� और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इसकी वजह से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।पथराव के बाद नूंह में होडल चौक बाइपास और आसपास के इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।हालात को देखते हुए रेवाड़ी, पलवल और आसपास के दूसरे जिलों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स नूंह बुला ली गई है।
दोपहर तक नहीं पहुंचा मोनू मानेसर..
बता दें कि एक दिन पहले ही गौ रक्षक मोनू मानेसर ने इस यात्रा में अपनी टीम के साथ शामिल होने की जानकारी देते हुए वीडियो जारी किया था।राजस्थान के भरतपुर की पुलिस टीम मोनू को पकड़ने के लिए नूंह पहुंची है। भरतपुर के SP मृदुल कच्छावाह ने इसकी पुष्टि की। हंगामा होने तक मोनू यात्रा में नहीं पहु��चा था।हरियाणा में बजरंग दल के प्रांत गौरक्षा प्रमुख मोनू मानेसर पर राजस्थान में भरतपुर के रहने वाले दो युवकों नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है। इन दोनों को भिवानी में उनकी गाड़ी के अंदर जिंदा जला दिया गया था। मोनू इस केस में वांटेड है।
#Monumanesar #haryanapolice
मेवात : हम केवल सरकार का आश्रय नहीं लेंगे, आत्मरक्षा का अधिकार है उसके परिणाम जो भी होंगे उसकी जिम्मेदारी हमारी नही होगी
हमलों का हम सामना भी करेंगे और भयभीत भी नहीं होंगे : @AlokKumarLIVE , कार्याध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद
#Mewat#Haryana
महिला���ें मंदिरों के अंदर छुपी हुई है।
चारों तरफ़ से पहाड़ी इलाक़ा है मुस्लिमों ने घेरा हुआ है।
क़रीब एक हज़ार से ज्यादा लोग फँसे हुए है।
#Save_Mewat_Hindus
#BindasBolOnMewat
यह सीरिया या अफ़ग़ानिस्तान नहीं बल्कि हरियाणा का #Mewat है जहाँ समुदाय विशेष के लोगों ने चारों ओर आग लगा दी है
यह ट्रेलर है ….इनके इलाक़े में संविधान नाम की कोई चिड़िया नहीं उड़ सकती
#WATCH वहां पर पर्याप्त संख्या में बल तैनात किया जा रहा है। हमने केंद्र से भी बात की है। हम वहां शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। जहां-जहां पर लोग फंसे हुए हैं उन्हें बचाया जा रहा है: नूंह हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज
आज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं सभी लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करता हूँ।
दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।